Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

दिलचस्प प्रेम–प्रेमप्रसंग हत्या: मधुबनी में चार गिरफ्तार

BBBindu Bhushan
Feb 21, 2026 07:47:10
Madhubani, Bihar
मधुबनी पुलिस ने ओमप्रकाश ठाकुर हत्या कांड का उद्भेदन किया; प्रेम प्रसंग में हत्या। हत्या में शामिल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। झंझारपुर थाना के चनौरागोठ गांव के पास 13 फरवरी को युवक की गला रेतकर हत्या हुई। पुलिस ने एनएच सड़क किनारे से शव बरामद किया। झंझारपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या-31/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने टेक्निकल सेल, FSL और डॉग स्क्वायड टीम को जांच में लगाया। हत्या में शामिल पांच लोगों की शिनाख्त की गई जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक, चार मोबाइल, जूता सहित अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया गिरफ्तार लोगों ने घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध होने की बात प्रकाश में आई है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है एवं अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियूप्त की पहचान चनौरागोठ गांव निवासी कैलाश ठाकुर, जयशंकर ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अरुणदेव ठाकुर और अनमोल ठाकुर के रूप में हुई है; फरार चल रहे पांचवें युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
Feb 21, 2026 12:48:32
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 21, 2026 12:47:55
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- सिविल पुलिस बताकर दम्पति के साथ बदमाशों ने की टप्पेबाजी, सिविल में पुलिस बताकर दम्पति को कार में बैठाकर की टप्पेबाजी, रास्ता भटकने का बहाना लगाकर बल्लभगढ़ के लिए दम्पति को कार में बैठाया, बातों ही बातों में दम्पति से कुंडल, मोबाइल, ATM की टप्पेबाजी की, दम्पति के मुताबिक ATM से अब तक 1.10 लाख रूपये निकलने का आया मैसेज, धोखेबाजी कर दम्पति को कुराने में उतार कर बदमाश U-टर्न लेकर हुए वापस, पीड़ित दम्पति ने इलाका पुलिस को बताई अपनी आपबीती, इलाका पुलिस घटना की जाँच पड़ताल और CCTV कैमरे तलाशने में जुटी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके की घटना.
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 21, 2026 12:47:40
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग का डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान Mixture बाजार, विशेश्वरगंज और महुवाबाग में टीम ने घर-घर पहुंचकर दी जानकारी उपभोक्ताओं को प्री-पेड स्मार्ट मीटर और नई बिलिंग प्रक्रिया समझाई गई ऊर्जावान ऐप और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के उपयोग पर किया गया जागरूक मोबाइल ऐप से रोज़ाना बिजली खपत और رिचार्ज स्थिति देखने की सुविधा अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने अभियान की दी जानकारी जिले में 90% से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ता प्री-पेड सिस्टम में बदले गए विभाग का दावा- प्री-पेड व्यवस्था से बिलिंग में पारदर्शिता और विवादों में आएगी कमी गाजीपुर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग ने बड़ी पहल की है। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर क्षेत्र के मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज और महुवाबाग मोहल्लों में विभागीय टीम ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को प्री-पेड स्मार्ट मीटर और नई बिलिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में उपभोक्ताओं को ऊर्जावान एप्प और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप्प के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि इन मोबाइल ऐप्स के जरिए उपभोक्ता अपनी रोज़ाना की बिजली खपत, रिचार्ज स्थिति और बिल संबंधी सभी जानकारियां घर बैठे देख सकते हैं। विभाग के अनुसार, गाजीपुर जिले में 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को पोस्ट-पेड से प्री-पेड प्रणाली में परिवर्तित किया जा चुका है।अधिकारियों का दावा है कि इस व्यवस्था से बिलिंग में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक विवादों में कमी होगी। विभाग का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और उपभोक्ताओं में भरोसा पैदा करना है। आगे भी ऐसे डोर-टू-डोर अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान सहायक अभियंता मुन्नीलाल सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि gaziPur में लगभग 90 प्रतिशत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्री-पेड प्रणाली में बदला जा चुका है। प्री-पेड व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर पूरा नियंत्रण मिलेगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से वे रोजाना की खपत और रिचार्ज की स्थिति देख सकते हैं। हमारा उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और उपभोक्ताओं की सभी शंकाओं का समाधान करना है। बाइट — गोपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता नगर, गाजीपुर
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 21, 2026 12:47:20
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मंडल के कमिश्नर रूपेश कुमार ने आज जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद विभिन्न पटलों और कार्यालयों की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कई फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन्हें कमिश्नर ने ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों में जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और फरियादियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कमिश्नर रूपेश कुमार ने कार्यालयों की साफ-सफाई, रजिस्टरों, अभिलेखों और दस्तावेजों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित रखे जाएं और फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने बताया कि यह उनका मासिक निरीक्षण है, जिसमें सभी पटलों के कार्यों की समीक्षा की गई। राजस्व से जुड़े निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, दस्तावेज सुरक्षित और सुव्यवस्थित हैं तथा कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई की स्थिति भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा। बाईट:-कमिश्नर रूपेश कुमार
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 21, 2026 12:47:06
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 21, 2026 12:45:54
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस द्वारा सचिवालय से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया गया है। प्रारम्भिक जांच में अब तक कुल 9 करोड़ 72 लाख रुपये के गबन/धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि यह राशि और बढ़ सकती है। मामले की गहन जांच जारी है। इस संबंध में थाना सेक्टर-7, पंचकूला में नवंबर 2025 में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) पंचकूला, निशा यादव द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लगभग 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-7 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। थाना सेक्टर-7, पंचकूला ने बताया कि जांच अभी प्रारम्भिक चरण में है और दस्तावेजों की जांच के बाद घोटाले की राशि में वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 21, 2026 12:45:11
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के गांव बरोली का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक कथित तौर पर अवैध रिवॉल्वर से फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बेहट एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि थाना बेहट क्षेत्रांतर्गत वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता, समय और स्थान की पुष्टि के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जांच पूर्ण होने के उपरांत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट: क्षेत्राधिकारी बेहट, एस.एन. वैभव पांडेय
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:43:27
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक कंपनी के डायरेक्टर को धोखाधड़ी से हटाकर कंपनी के खाते से लाखों रुपये हड़प लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय मैनी और नरेन्द्र मैनी शामिल हैं, जो मैनी सक्सेना ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। अक्षय मैनी और नरेन्द्र मैनी ने अपने साथी निखिल रस्तोगी और संदीप शर्मा के साथ मिलकर नवल किशोर शर्मा को धोखाधड़ी से कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाया और उनके डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करके कंपनी के खाते से लाखों रुपये हड़प लिए। साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नवल किशोर शर्मा के डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करके उनके त्यागपत्र पर हस्ताक्षर किए और कंपनी के खाते से रुपये हड़प लिए। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:37:05
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा -गोकुल मे स्थित गुरु शरणानंद के आश्रम रमणरेती आश्रम में खेली गई पारंपरिक होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्राकृतिक टेसू के फूलों के रंग से हुई होली, साधु संतों के साथ भक्त ने भी लिया अनूठी होली का आनंद | राधा कृष्ण की इस पावन भूमि पर होली खेलने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं .और ब्रज में जगह जगह अलग अलग तरीके से खेली जाने वाली होलियो का आनंद लेते हैं .गोकुल के रमणरेती आश्रम में राधा कृष्ण कि के स्वरूप के साथ भक्तजन और साधु संतो ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली खेली. बृज की होली की झांकियां के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. और टेसू के फूलों से होली खेली गई वही फूलों से भी श्रद्धालुओं ने होली का विशेष आनंद लिया. ब्रज की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है .और ब्रज में अनेकों जगह अलग अलग तरीके से होलियां खेली जाती हैं .वही मथुरा के गोकुल स्थित श्री उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में भी पारंपरिक होली का आयोजन किया गया. जिसमें फूलों की होली के साथ टेसू के फूलों के रंगों से भी होली खेली गई .आश्रम के महंत गुरु शरणानंद जी ने भी भक्तों के साथ इस अनूठी होली का आनंद लिया. इस अनूठी होली का आयोजन हर बार की तरह इस बार भी अनूठे ढग से किया गया. रंग बिरंगे फूलों की होली हुई .और टेसू के फूलों के रंगों से संत और श्रद्धालु भाव विभोर हो गए भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि पर इस होली में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं और संत जनों ने अपने आप को सोभाग्य शाली माना. रमणरेती धाम की इस होली में ब्रज की सभी होलिया के रंग भी देखने को मिले,मंच पर लठमार होली ,फूलों की होली लड्डू होली भी खेली गई, साथ ही ब्रज की कलाओं का मंचन भी किया गया, कहां जाता है कि यह वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्णा बचपन में चीज में खिला करते थे, श्रद्धालु और यहां के संतों का कहना है कि यहां की पावन होली में शामिल होकर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है ,और भगवान कृष्ण और राधा रानी जी का आशीर्वाद भी मिलता है,
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 21, 2026 12:32:48
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:AI समिट बहाने कांग्रेसियों के कपड़े उतारने पर भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका प्रदर्शन कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य ने बताया कि AI समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते हुए नंगा नाच किया था, जिस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे, कांग्रेसियों के इस कृत्य पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर आज कौशाम्बी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया है।
0
comment0
Report
Feb 21, 2026 12:32:29
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में आज भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन 20 फरवरी को दिल्ली में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित AI समिट 2026 में किए गए कथित 'शर्मनाक प्रदर्शन' के विरोध में किया गया। भाजयुमो के पदाधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने शहर के बागमूला चौराहे पर यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन का नेतृत्व भाजयुमो की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु गौतम ने किया, जबकि ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ।भाजपाइयों का कहना था कि यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपम में AI समिट जैसे वैश्विक मंच पर जो प्रदर्शन किया, वह शर्मनाक है। इसी के विरोध में उन्होंने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुराग अग्निहोत्री, एडवोकेट ऋतु गौतम, ज़िला मंत्री भाजपा संध्या आर्य, ज़िला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, रजत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, ज़िला उपाध्याय नवनीत गौतम, पूर्व विस्तारक सौरभ शर्मा, ज़िला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मण्डल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा, विमल वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Feb 21, 2026 12:31:13
Munger, Bihar:दो दिवसीय दौरे पर तारापुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पार्वती नगर स्थित हेलीपैड पर NDए कार्यकर्ताओं द्वारा फूल- बुके देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर महिला पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, स्वागत के बाद वे सीधे शकुनी चौधरी इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे, जहां आयोजित वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर अमरपुर विधायक जयंत राज, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक राजीव सिंह, विद्यालय के निदेशक ई. रोहित चौधरी, एमडी अमृता चौधरी तथा प्रमुख अश्वनी राज मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सरल और स्थायी माध्यम है। स्कूल शिक्षा की बुनियाद है, जहां से बच्चे जीवन जीने की कला, भाषा, गणित और व्यक्तित्व विकास सीखते हैं। बदलते समय में प्रतियोगिता काफी बढ़ चुकी है, इसलिए छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करनी होगी। उन्होंने तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर बोलते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उल्लेख किया और कहा कि अब प्रशासनिक कार्यों से लेकर खेती तक हर क्षेत्र में इसका उपयोग हो रहा है। खेत में कौन सी फसल है, कितनी खाद और पानी की जरूरत है यह सब तकनीक के माध्यम से संभव हो चुका है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे आधुनिक तकनीक का सही दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच है कि भारत के बच्चे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। यह तभी संभव होगा जब शिक्षा के साथ कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। अंत में उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन करने का संदेश दिया।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 21, 2026 12:30:12
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने तोते की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल युवक के बुलेट वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।कुछ दिन पहले राज्य उड़नदस्ता टीम ने बिलासपुर वन परिक्षेत्र की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के लिगिंयाडीह इलाके में दबिश दी। यहां एलेक्जेंड्राइन पैराकीट (तोता) बेचते एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी साहिल खरे के रूप में हुई थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने सीजी 11 एआर 3528 नंबर की दोपहिया बुलेट वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो एलेक्जेंड्राइन पैराकीट बरामद किए गए, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल संरक्षित प्रजाति है।वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब जब्त बुलेट वाहन को राजसात करने की विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी या अवैध व्यापार में प्रयुक्त वाहनों और सामग्री को भी जब्त कर राजसात किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top