847211
मधुबनी में झंझारपुर-लौकहा रेल खंड पर ट्रेन का उद्घाटन
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के झंझारपुर-लौकहा रेल खंड पर ट्रेन सेवा का उद्घाटन 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट से किया। लंबे समय से लटकी इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। आठ वर्षों से इस परियोजना के लंबित रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब लौकहा से झंझारपुर ट्रेन के संचालन से लोगों का आवागमन सुगम हो गया है। नेपाल सीमा के पास स्थित भारत के अंतिम रेलवे स्टेशन लौकहा के लोग और यात्री अब राहत महसूस कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश, परिमल नथवाणी से समर्थन; कांग्रेस-जेएमएम एकजुट
Noida, Uttar Pradesh:पहले गौरव बल्लभ ने बीजेपी के तरफ से पर्चा खरीदा फिर गायब हो गए, अब परिमल नाथवाणी जी को बीजेपी समर्थन दे रही है, जबकि बीजेपी के पास संख्या बल नहीं है बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है परिमल नथवाणी से सीएम हेमंत सोरेन के मिलने पर बोले सीएम किसी से भी मिल सकते हैं कॉंग्रेस JMM के बीच कोई नाराजगी नहीं, मजबूती से एक साथ हैं गठबंधन का दोनों उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे0
0
Report
रोहतास डेहरी में ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत, जाम बीच रास्ते
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी थाना क्षेत्र कोयला डिपो के पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक विवेक सिंह की मौत हो गई। वह डालमियानगर के मनौरा गांव के रहने वाले अशोक सिंह के पुत्र थे। बताया जाता है कि कोयला डिपो के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति हो गई। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया तथा सड़क जाम को हटाया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। वह मनौरा गांव के अशोक सिंह के पुत्र थे। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत आनंद ने शव का पोस्टमार्टम किया।0
0
Report
कोरिया में कॉपर वायर चोरी: पुलिस ने चार मामलों के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में लगातार हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चोरी के चार मामलों का पर्दाफाश कर दिया है। जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर, साकेत सदन चरचा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैकुण्ठपुर में लगे एयर कंडीशनरों के कॉपर पाइप चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ था। इन घटनाओं में करीब 92 हजार रुपये मूल्य के 18 एसी के कॉपर पाइप चोरी कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी कोतवाली बैकुण्ठपुर, थाना चरचा और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई। लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों की चेकिंग के बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार रजक उर्फ दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एक अपचारी बालक के साथ मिलकर जिला न्यायालय बैकुण्ठपुर और साकेत सदन चरचा से कॉपर पाइप चोरी करना स्वीकार किया जबकि बैंकों में हुई चोरी की वारदात उसने अकेले अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी नासिर खान, जय सिंह और मोहम्मद गफ्फार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 एसी के कॉपर पाइप बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस ने चोरी के माल की शत-प्रतिशत रिकवरी करने में सफलता हासिल की है।इधर थाना सोनहत पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी बृज कपूर की निशानदेही पर केशगवां जंगल से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर भी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि कॉपर वायर और पाइप चोरी के मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। संयुक्त टीम की मेहनत और साइबर तकनीक की मदद से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है तथा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने सतर्कता तेज की
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रतन सिंह तवर ने क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बनास नदी क्षेत्र में बजरी माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर परिवहन किए जाने की रोकथाम के लिए बनास नदी से निकलने वाले सतवाड़ा रास्तों पर गहरे एवं चौड़े कट लगवाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध बजरी परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। थाना दूनी पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
भीमगढ़ कॉलोनी की जूते-चप्पल दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
Seoni, Madhya Pradesh:अज्ञात कारणों से जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक भीमगढ़ कॉलोनी में हुई घटना सिवनी जिले के भीमगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत भीमगढ़ कॉलोनी में रविवार देर रात एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। घटना में दुकान में रखा बड़ी मात्रा में जूते-चप्पलों सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात स्थानीय लोगों ने भीमगढ़ कॉलोनी स्थित एक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते हुए देखीं। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही भीमगढ़ चौकी पुलिस और दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती रही。 कुछ ही देर में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों को माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。0
0
Report
कश्मीर घाटी में मौसम सुधरने से पर्यटन बढ़ा, Spot पर भीड़ बढ़ी
Gulmarg, kashmir the improvement of the weather in the Kashmir valley, the tourist rush is now seen at the tourist spots Many tourists expressed their happiness while talking to , and there is also a message from them that the rest is part of paradise.Appreciating the weather of Kashmir valley, he said that it is very hot in the rest of the states, but the weather is so pleasant here, we are very happy when we get such weather here.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: तेज बाइक ने सड़क किनारे खेलती बच्ची को ठोकर दी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर मे दर्दनाक हादसा, सड़क के किनारे खेल रही बच्ची को तेज रफ़्तार बाईक ने मार दिया ठोकर, कई फ़ीट दूर जाकर गिरी, इस दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, देख कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे मुजफ्फरपुर मे एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है,जहां तेज रफ़्तार बाईक ने सड़क किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मारा और टक्कर इतना जबरदस्त था कि मासूम बच्ची करीब 20 फ़ीट आगे जाकर गिरी.घटना के बाद बाईक सवार फरार हो गया,वहीं घटना को देख लोग चीखने चिल्लाने लगे, बच्ची को फिलहाल गंभीर हालत मे समस्तीपुर मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सिराजाबाद गाँव की है,जहाँ मो जमील की 3 साल की बेटी रविवार को शाम 7 बजे सड़क किनारे खड़ी थी,तभी वहां से बेहद तेज रफ़्तार मे जा रहे एक बाईक मासूम बच्ची को ठोकर मारते हुए भाग निकला.बाईक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची करीब 20 फ़ीट आगे आकर गिरी,जिससे वो गंभीर रूप से जख़्मी हो गयी.पूरी घटना पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई.जिसका वीडियो सामने आया है.फिलहाल बच्ची को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है.0
0
Report
बरसात की शुरुआत के साथ कुमारधुबी अंडरब्रिज में जलजमाव, लोगों को हो रही परेशानी
Dhanbad, Jharkhand:बरसात की शुरुआत होते ही कुमारधुबी रेलवे अंडरब्रिज की पुरानी समस्या एक बार फिर राहगीरों के लिए सिरदर्द बन गई है। हल्की बारिश के बाद ही अंडरब्रिज के भीतर करीब दो फीट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल यात्रियों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है। स्थानीय राहगीर किशोरी साव ने बताया कि बारिश होते ही अंडरब्रिज तालाब में तब्दील हो जाता है। पानी भरने से कई बार दोपहिया वाहन बंद पड़ जाते हैं और लोगों को धक्का देकर बाहर निकालना पड़ता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान होते हैं। बड़े वाहन किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन छोटे वाहनों के लिए यह राह जोखिम भरी बन गई है। पंचमोहली निवासी राम ने आरोप लगाया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने प्रशासन, रेलवे और संबंधित विभाग से मांग की है कि अंडरब्रिज में जलजमाव की समस्या का जल्द स्थायी निपटारा किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है।0
0
Report
नोखा में टक्कर से ऑटो चालक सुशील कुमार यादव की मौत, परिवार घायल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहां नोखा थाना क्षेत्र के सतर बिगहवा के पास एक ऑटो तथा पिकअप वैन में टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार सुशील कुमार नामक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी तथा बच्चा घायल हो गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि यह लोग संझौली थाना क्षेत्र के उदयपुर के रहने वाले हैं तथा धूस गांव से ऑटो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और ऑटो में सवार सुशील कुमार यादव की मौत हो गई। नोखा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। बता दे की सासाराम से आरा जाने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ है.0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प शिकायत: कानपुर के चौकी प्रभारी पर बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता, CCTV वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में चौकी प्रभारी पर बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता का आरोप. फ्री में रजनीगंधा न मिलने पर विवाद होने का दावा, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जताया विरोध, संयुक्त पुलिस आयुक्त से की शिकायत. चौकी प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार, पुलिस ने शुरू की जाँच.0
0
Report
केशवपुरम क्लीनिक भुगतान पर सड़क भिड़ंत, पुलिस जांच शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कल्याणपुर के केशवपुरम में क्लीनिक इंटीरियर के बकाया भुगतान को लेकर सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। महज ₹3000 के भुगतान को लेकर महिला डॉक्टर और इंटीरियर संचालक के बीच बीच सड़क पर तीखी बहस। विवाद बढ़ता देख मौके पर जुटी भारी भीड़, आक्रोशित लोगों ने डॉक्टर की गाड़ी को घेरकर की तोड़फोड़। पैसे के लेनदेन के साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो बनाने को लेकर भी गहराया विवाद। घटना के बाद दोनों पक्ष पहुंचे कल्याणपुर थाने, एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है。0
0
Report
माण्डलगढ़ NH 27 हादसे: 9 माह की बालिका की मौत, 5 घायल
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: कोटा- चित्तौड़गढ़ NH 27 पर हादसा, माण्डलगढ़ के लाडपुरा के पास हुआ हादसा, पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे घुसी कार, हादसे में कार में सवार 9 माह की बालिका की मौत, 5 जने गम्भीर घायल, हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे के परखच्चे उड़ गए, हादसे के बाद सड़क पर चक्काजाम हो गया, माण्डलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में आम मेला शुरू, सौ साल पुराने पेड़ के फल 60 रु प्रतिकिलो
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के समीप आम मेला का आयोजन किया जा रहा है। दीदी कैफे परिसर में आयोजित आम मेला में विभिन्न वेराइटी के आम की बिक्री आज से की जा रही है। 45 रूपए प्रति किलोग्राम आम की बिक्री किसानों के द्वारा की जा रही है। इस मेला में सौ साल पुराने आम पेड़ के फल की भी बिक्री की जा रही है। जिसकी कीमत 60 रूपए प्रतिकिलो रखी गई है। जेएसएलपीएस के सहयोग से महिला मंडल के द्वारा भी 25 एकड़ भूमि में आम की खेती कर पिछले छह वर्षो से कर बेहतर लाभ कमाया जा रहा है। कई परिवारों के लिए आम की खेती लाभदायक साबित हो रही है। मौके पर 5 किलोग्राम आम खरीदने वाले लोगों को दीदी कैफे का 25 रूपए का कूपन भी साथ में दिया जा रहा है। लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
उन्नाव में 72 घंटे का स्वच्छता महाअभियान शुरू, श्वेता मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार अभियान
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़。 उन्नाव : उन्नाव को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका का बड़ा अभियान。 नगर पालिका ने शुरू किया 72 घंटे का निरंतर स्वच्छता महाअभियान。 अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व युवा भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा "भानू" के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान。 कल सुबह 6 बजे आवास विकास क्षेत्र से हुआ शुभारंभ。 शहर के वार्डों, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और मोहल्लों में चलेगा विशेष सफाई अभियान。 स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस。 "स्वच्छ उन्नाव, स्वस्थ उन्नाव" के संकल्प के साथ नगर पालिका की ऐतिहासिक पहल。 शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण देने की दिशा में बड़ा कदम。0
0
Report
बरेली में शातिर गोतस्कर से मुठभेड़, एक तस्कर फरार - हथियार बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली शातिर गोतस्कर से हुई पुलिस मुठभेड़ तमंचा, कारतूस, कुल्हाड़ी हुई बरामद मुठभेड़ में एक तस्कर मौके से फरार कलुआ पर गैंगस्टर समेत 14 केस दर्ज भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
