icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हीटवेव से अलीगढ़ के बच्चों की भर्ती में उछाल, इलाज तेज

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में हीट बेव का असर सबसे अधिक बच्चों पर देखने को मिल रहा है, भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में सबसे अधिक बच्चे आ रहे है, ढाई सौ से 300 बच्चे पर डे जिला मलखान सिंह अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं, 35 से 40 बच्चे पीकू वार्ड (बच्चा वार्ड) में भर्ती है, सभी बच्चों को पूरी तरह से ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जल्द बच्चे स्वस्थ भी हो रहे हैं, बच्चे अधिकतर उल्टी दस्त, इंफेक्शन, बुखार और डायरिया के भर्ती हो रहे हैं, इतना ही नहीं आसपास के जिलों से भी डायरिया उल्टी दस्त इन्फेक्शन के बीमार बच्चे जिला अस्पताल में आ रहे हैं, जिला मलखान सिंह अस्पताल के सीएमएस जगवीर सिंह ने बताया की अस्पताल में कोल्ड वार्ड भी बनाया गया है,
0
0
Report

झारखंड बीजेपी के महा प्रशिक्षण अभियान पर विपक्ष का चुटीला तंज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में बीजेपी का महा प्रशिक्षण अभियान चल रहा है। लगातार 36 घंटे यानी दो दिन एक रात तक चलने वाले महा प्रशिक्षण अभियान में बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सांसद विधायक तक लगातार कार्यकर्ताओं के साथ वक्त गुजरेंगे और उन्हें संगठन की मजबूती से लेकर राजनीतिक हालात से निपटने के लिए तैयार कर रहे हैं वहीं बीजेपी के इस महा प्रशिक्षण पर विरोधी न सिर्फ हमलावर हैं बल्कि तंज भी कस रहे हैं। झारखंड बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बताया, बीजेपी सभी जिलों में महाप्रशिक्षण अभियान चला रही है। ये प्रशिक्षण अभियान दो दिन एक रात का है,यानी लगातार 36 घंटे का प्रशिक्षण है, रात्रि विश्राम भी वहीं पर है। इस प्रशिक्षण में कुल अलग अलग 12 सत्र का आयोजन किया जाता है।इसके माध्यम से अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं के वैदिक क्षमता को निखारा जाता है, उनके सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार किया जाता है। पार्टी विथ डिफरेंस की जब हम बात करते हैं तो हमारे कार्यकर्ता का आचरण , व्यवहार भी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राष्ट्रवादी विचारों के प्रति सुदृढ़ करना है। बीजेपी का संगठन महापर्व हाल में ही सम्पन्न हुआ और जब सदस्यता अभियान पूरा हुआ तो इसके बाद नये दायित्व में आए सदस्यों को , नया दायित्व लेकर प्रशिक्षित करने का प्रयास है,जो बीजेपी की कार्य पद्धति में है । पहले मंडल का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ अब जिलों का महा प्रशिक्षण जो 36 घंटे का है हो रहा है आगे चल कर प्रदेश स्तर पर भी प्रशिक्षण सम्पन्न होगा। सभी 30 सांगठनिक जिलों में ये प्रशिक्षण चल रहा है। बीजेपी ही अपने कार्यकर्ता को हर बार अपनी चुनौती और सांगठनिक कार्यों की जानकारी देकर तैयार करती है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी जबकि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, बीजेपी का यह महा प्रशिक्षण, बीजेपी नेताओं को इस दिशा में दक्ष बनाने का प्रयास होगा कि कैसे हम विपक्ष के लोगों को गाली बकें , कैसे हम अधिक से अधिक भ्रष्टाचार करें। बीजेपी में देखने को मिला है, जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी बना है।उसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से देश की मंहगाई कम नहीं होगी, इस आयोजन से डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे नीचे पायदान पर है ऊपर नहीं जाएगा, देश की जनता जो त्राहिमाम के रही है, और देश पर आर्थिक तूफान आने वाला है उसे टाला नहीं जा सकता। मुद्दे से डायवर्ट करना बीजेपी की पुरानी आदत है। देश झंझावात से गुजर रहा और पीएम इटली जाकर मेलोडी खिला रहे हैं। ये जो स्थिति है, यही बीजेपी के प्रशिक्षण का भी है। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने महा प्रशिक्षण पर तंज कसते हुए कहा , बीजेपी महाप्रशिक्षण का बहुत अच्छा काम कर रही है, पहले बिग बॉस आता था जिसमें कुछ धुरंधर लोग एक साथ रहते थे, ये भी अपने 36 घंटे का लाइव कास्टिंग करें , ये वाचलता है, 36 घंटे में 36 तरह की चोरी सीखेगें लोग , सरकार चोरी, वोट चोरी , संसाधन चोरी , मानव संसाधन चोरी इस तरह के 36 तरह की चोरी की जो महाविद्या है उसमें से एक प्रमुख बड़ा होगा जो बाकी को प्रशिक्षित करेगा। प्रशिक्षण शिविर रात में एक साथ रह कर होता है क्या । ये अब पॉलिटिकल पार्टी नहीं एक सर्कस हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ - आईपीएल के सट्टेबाज गिरफ्तार, लाखों की नगदी 6 मोबाइल व टैबलेट बरामद।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow6m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड* हापुड़ कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने और लगवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, 6 मोबाइल फोन व एक टैबलेट बरामद किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सट्टेबाजी से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। थाना प्रभारी मनीष चौहान के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद विहार कॉलोनी में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू शिवपुरी निवासी निखिल गोयल और आवास विकास कॉलोनी निवासी सौरभ आनंद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 लाख 30 हजार 430 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

हनुमना में लूट की घटना: ग्रामीणों ने लुटेरों को पकड़ा, पुलिस पूछताछ शुरू

Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिला के हनुमना।।बैंक से पैसा निकाल कर घर की ओर जा रहे हैं महिलाओं के ऊपर हमला कर लूट कर भाग रहे लुटेरे को ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस को दी गई सूचना।दिनदहाड़े लूट की घटना हनुमना नगर के जनपद के पास सुनसान जगह में ।पुलिस लुटेरे को ले गई पूछताछ जारी। युवक के साथ धारदार चाकू एवं बेहोश करने की कुछ पाउडर की बरामद किया गया बताया गया है की बोलेरो में इसके साथ कई लोग थे। जो घटना के बाद से मौके से फरार हो गए थे फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर अब हनुमना थाना पुलिस पूछताछ पकड़े गए आरोपों से कर रही है पकड़े गए आरोपी के पास से जिस तरह संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है उससे कई चोरी और लूटने की वारदात की खुलासा होने की संभावना बताई जा रही
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी छापेमारी; ट्रैक्टर जप्त

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई. छापामारी अभियान में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त.खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई. जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में गुरुवार देर रात को जिला महिला पॉलिटेक्निक, बालीडीह के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया. संबंधित वाहन को विधिवत जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु बालीडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया. छापामारी अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अ Ajay कुमार महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर बना केंद्र: रमिया जेल से संचालित ज्वेलरी लूटकांड का राज

Samastipur, Bihar:ज्वैलरी लूटकांड मामले का सेंटर बना समस्तीपुर, सेंट्रल जेल गयाजी में बंद सोना लूटेरा गिरोह का सरगना रम्मी उर्फ रमिया । वहीं से रची गई बंगाल लुट की पटकथा।गिरफ्तार सुधीर और अमन को ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी बंगाल पुलिस ।14 मई को बंगाल के मुर्शिदाबाद से हुई थी पांच किलो सोना की लूट । समस्तीपुर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित सेनको ज्वेलरी शोरूम में बीते 14 मई को हुए 5 किलो सोने के आभूषण लूटकांड मामले की जांच में समस्तीपुर जिला अब केंद्र बनकर उभर रहा है। बीते एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल एसटीएफ लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। अब तक दो बदमाशों की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में सोना और नगद बरामदगी के बाद इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एसटीएफ ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी निवासी दिनेश शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा तथा वारिसनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुण्ठ निवासी बिजेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 1 किलो 144 ग्राम सोना, लगभग 5 लाख रुपये नगद व चांदी जैसा भी कुछ आभूषण बरामद किए गए थे। गुरुवार को दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए बंगाल पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची, जहाँ से दोनों को पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा। इधर गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बंगाल एसटीएफ ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो जिले के कई और युवकों की इस अंतरराज्यीय गिरोह में संलिप्तता सामने आ सकती है। पुलिस को आशंका है कि लूटे गए आभूषणों का बड़ा हिस्सा अभी भी जिले में छिपाकर रखा गया है। इसी वजह से एसटीएफ की एक टीम अभी भी जिले में कैंप कर लगातार कार्रवाई कर रही है।जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि इस पूरे लूटकांड का मास्टरमाइंड समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर निवासी रवि रंजन उर्फ रम्मी उर्फ रमिया को बताया जा रहा है। फिलहाल रमिया सेंट्रल जेल गयाजी में बंद है। बताया जाता है कि पहले वह बेगूसराय जेल में बंद था, लेकिन जेल से ही वह बाहर रह रहे अपने गुर्गों से मोबाईल पर बातचीत करता था। इसका सुराग मिलने के बाद कुछ समय पहले ही उसे सेंट्रल जेल गयाजी में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार हाजीपुर जेल में बंद रोहित सिंह ने भी जेल से ही पूरे नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि उसी ने समस्तीपुर जिले के करीब आधा दर्जन युवकों का गिरोह तैयार कर मुर्शिदाबाद भेजा था। इधर एसटीएफ की एक टीम सेंट्रल जेल गयाजी पहुंचकर रमिया से पूछताछ की है। एसटीएफ को उम्मीद है कि समस्तीपुर जिले से अभी और सोना तथा अन्य सामान बरामद हो सकता है।इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि बदमाशों ने लूट की वारदात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई थी। इतना ही नहीं, समस्तीपुर में बैठे गिरोह के अन्य सदस्य वीडियो कॉल के जरिए पूरी लूट की घटना लाइव देख रहे थे। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि गिरोह के सभी सदस्यों को यह पता चल सके कि आखिर कितनी मात्रा में सोना लूटा गया है। इन सभी प्रकरण पर जेल से रमिया नजर रख रहा था। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि लूटकांड में इस्तेमाल हथियार और वाहनों के फर्जी नंबर प्लेट भी समस्तीपुर से ही उपलब्ध कराए गए थे। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए थे ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके। सूत्रों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश अलग-अलग दिशा में निकल गए थे। वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए नेपाल बॉर्डर की ओर बढ़ रहे थे और सुपौल के रास्ते निकलने की योजना थी। हालांकि, सुधीर और अमन समस्तीपुर के मुफस्सिल क्षेत्र में ही रुक गया था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल एसटीएफ ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार सुधीर राजेश सहनी और सोना लुट कांड का मुख्य सरगना रविन्द्र सहनी के सम्पर्क में आए थे । गिरफ्तार सुधीर शराब कारोबार में जुड़े थे लेकिन राजेश सहनी के सम्पर्क में आया और फिर सोना लुट में शामिल हो गया । बताते चले कि लुट कांड के मुख्य सरगना रम्मी उर्फ़ रमिया पूर्व सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड रामबाबू सहनी के नक्शे कदम पर चल रहा है ।इधर इस बड़ी कार्यवाही को लेकर समस्तीपुर सदर एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ज्वेलरी शोरूम से हुए लूट कांड मामले में बंगाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। समस्तीपुर पुलिस सिर्फ स्थानीय स्तर पर सहयोग कर रही है। जो भी जानकारी होगी वह बंगाल पुलिस और एसटीएफ जारी करेगी।
0
0
Report
Advertisement

SC rejects bail plea of RAS officer Hanumanaram Birda

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आरएएस अधिकारी हनुमानाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि यदि ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक सेवा में बना रहता, तो वह राज्य को बेच देता.... जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आरएएस अधिकारी हनुमानाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने राज्य सरकार के तर्कों को गंभीर मानते हुए कहा कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती.... सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि यदि ऐसा व्यक्ति प्रशासनिक सेवा में बना रहता, तो वह राज्य को बेच देता। सरकार ने दलील दी कि आरोपी का कृत्य लोक प्रशासन की नींव और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सीधा प्रहार है, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। तीन व्यक्तियों के लिए बना डमी कोर्ट ने भी माना कि यह एकल घटना नहीं, बल्कि आरोपी के निरंतर आचरण को दर्शाता है। उस पर आरोप है कि उसने तीन व्यक्तियों के लिए डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दी। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल एसडी संजय और अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 के विभिन्न चरणों तथा पटवारी भर्ती परीक्षा-2021 में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी। RAS में 22वीं रैंक हासिल की थी हनुमानाराम विरड़ा ने RAS परीक्षा 2021 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22वीं रैंक हासिल की थी। इससे पहले वह 2018 में सांख्यिकी विभाग में चयनित हो चुका था और तभी से RAS की तैयारी कर रहा था। सफलता के बाद उसकी पहली पोस्टिंग चितलवाना (जालोर) में एसडीएम के रूप में हुई थी, जिसके बाद बागोड़ा, शिव और फिर हाल ही में फतेहगढ़ में तैनात किया गया था। गौरतलब है कि इस गिरफ्तारी से राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एक अधिकारी का इस प्रकार फर्जीवाड़े में शामिल होना न केवल व्यवस्था पर चोट है, बल्कि ईमानदारी से परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यर्थियों के हक पर भी बड़ा कुठाराघात है。 जानें कौन है हनुमानाराम? हनुमानाराम बिरड़ा बाड़मेर जिले के बिसारणियां का रहने वाला है। इनके परिवार में पिता कौशला राम, माता पेम्पो देवी, दो भाई और छह बहनें हैं। उनके पिता और भाई गांव में ही खेती करते हैं। हनुमानाराम बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। वह साल 2016 से आरएएस की तैयारी कर रहा था। साल 2018 में बाड़मेर में सांख्यिकी विभाग संगणक के पद पर चयन होने के बाद भी उसने आरएएस की तैयारी नहीं छोड़ी थी। उसका दूसरे ही प्रयास में आरएएस में चयन हो गया था। मूल अभ्यर्थी भी गिरफ्तार आरोप है कि जैसेलमेर के फतेहगढ़ के SDM हनुमानाराम ने SI भर्ती परीक्षा 2021 में नरपतराम नामक उम्मीदवार की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा दी थी। इस मामले में पहले से ही नरपतराम और उसकी पत्नी इंद्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है। इंद्रा पर भी आरोप है कि उसने एक अन्य उम्मीदवार हरखू जाट की जगह परीक्षा दी थी। दिलचस्प बात यह है कि इंद्रा ने खुद की भी परीक्षा दी थी, लेकिन वह असफल रही जबकि हरखू पास हो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top