847211
मधुबनी में नकाबपोश बदमाशों ने 10 लाख से अधिक की सम्पति लूटी
Madhubani, Bihar:मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के बरही टोल में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर 10 लाख से अधिक की सम्पति लूट ली। देर रात बदमाशों ने एक साथ तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया। रामबहादूर हाथी के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर, बदमाशों ने सो रही महिला फूलो देवी को कब्जे में लेकर 25 हजार नगद और 6 लाख के जेवरात लूट लिए। इसके बाद, बदमाशों ने पुरंधर महतो और अशोक महतो के घरों में भी चोरी की। पुलिस जांच में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नो यूपीआई डे: राजस्थान में नकद लेनदेन के विरोध में व्यापारी MDR शुल्क के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:आज राजस्थान के बाजारों में ‘नो यूपीआई डे’ मनाया जा रहा है. प्रदेशभर के दुकानदार आज UPI पेमेंट नहीं लेंगे. सरकार द्वारा मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क लेने के विरोध में व्यापारियों ने विरोध जताया है. UPI की जगह आज व्यापारी कैश लेनदेन करेंगे. देशभर में 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू होगा. आखिरकार MDR शुल्क को लेकर व्यापारियों में घमासान मचा है.. देखिए इस रिपोर्ट में! बाजारों में सिर्फ कैश लेनदेन. कैश ट्रांजेक्शन कम होने से यूपीआई व्यापारियों के लिए रीड की हड्डी बन गई है, क्योंकि लेनदेन में आसानी और पूरा ऑनलाइन रिकॉर्ड होता था. लेकिन अब इसी यूपीआई को लेकर व्यापारियों में घमासान मचा हुआ है. देशभर में 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा अमाउंट लेने पर व्यापारियों को MDR शुल्क 0.4% चार्ज देना होगा. व्यापारियों पर अतिरिक्त भार को लेकर आज राजस्थान के व्यापारी MDR शुल्क के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ मना रहे हैं. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी जयंती पर स्मिबोलिक चरखा रखकर विरोध दर्ज कराया. मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता का कहना है कि राजस्थान में MDR शुल्क लगाने से करीब 1 करोड़ व्यापारी प्रभावित होंगे. लोग कैश की आदत छूटी तो अब यूपीआई पर टैक्स लगाया जा रहा है. सरकार को इस फैसले को वापस लेना होगा. जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि जयपुर में सभी व्यापारी इस फैसले का विरोध जता रहे हैं. अधिकतर लोग अब ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट ही करते हैं. यदि यूपीआई पर टैक्स लगेगा तो व्यापारी पर शुल्क का बोझ बढ़ेगा. 1) एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तो यूपीआई करना फ्री रहेगा. 2) 2 हजार रुपए तक ग्राहकों से दुकानदार को पेमेंट फ्री रहेगा. 3) 2 हजार से ज्यादा पेमेंट मिलने पर दुकानदार का 0.4% शुल्क लगेगा. 4) रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन जैसी चुनिंदा कैटेगरी में 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर प्रति ट्रांजेक्शन 5 रुपए का फ्लैट चार्ज देना होगा. MDR क्या है? MDR वह फीस है जो व्यापारी डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल पेमेंट की सुविधा के बदले बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवायडर से लेता है. यह फीस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफर नेटवर्क को सही से चलाने की लागत को पूरा करने के लिए लिया जाता है. यह टैक्स व्यापारी को देना होता है, ग्राहकों को नहीं. व्यापारी MDR पर 2 हजार से ज्यादा की ट्रांजेक्शन पर 0.4% शुल्क देंगे, न कि ग्राहकों को. नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
अज्ञात वाहन से उज्जैन में युवक की मौत, CCTV में कैद हादसा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत उज्जैन में बुधवार देर रात नगर निगम कार्यालय के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 1:30 बजे एक्टिवा से घर लौट रहे 25 वर्षीय अतुल अमृतफले को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अतुल और उसकी एक्टिवा वाहन के अगले हिस्से में फंस गए। हादसे के बाद चालक युवक को कुछ दूरी तक घसीटता रहा। इसके बाद उसने वाहन रोका, रिवर्स लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सामने आया। अतुल ट्रेवल्स पर काम करता था और रात में दोस्त से मिलने के बाद घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।0
0
Report
तेज रफ्तार कार ने मकान दीवार से टकराई, जनहानि टली; पुलिस कार कब्जे में
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना के कंचनिया की ढाणी में बेकाबू कार का हादसा तेज रफ्तार कार मकान की दीवार से जा टकराई टक्कर से मकान की दीवार टूटी, सामान भी हुआ क्षतिग्रस्त हादसे के समय मकान में कोई नहीं होने से जनहानि टली सिंघाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना इलाके के कंचनिया की ढाणी में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार टूट गई और कार का अगला हिस्सा घर के अंदर तक जा घुसा। हादसे में घर में रखा सामान और रसोई का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार, हादसा स्टेट हाईवे-13 के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर रोहिताश सैनी के मकान से जा टकराई। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, कार में सवार लोग हादसे के बाद मौके से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित Gandhi-शास्त्री जयंती पर जिला प्रशासन ने किया कार्यक्रम गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर किया नमन कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने दिलाई स्वच्छता और नशामुक्ति की शपथ गांधीजी के विचारों को आचरण और कर्म में उतारने का किया आह्वान तुलसियान बावड़ी में जनसहयोग से चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से झुंझुनूं के गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रarthना सभा का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इसमें विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के साथ महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने, महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारने और नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों को केवल भाषणों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने आचरण और कर्म में उतारना चाहिए।जिला कलेक्टर ने बताया कि गांधी पार्क के कार्यक्रम के बाद जनसहयोग से शहर की ऐतिहासिक तुलसियान बावड़ी में स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने शहर की स्वच्छता और विकास के लिए आमजन, जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं से सामूहिक रूप से योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गांधीजी के आदर्शों और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।0
0
Report
सांभरलेक में SSPL 2 नाइट क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ, पौधारोपण के साथ उद्घाटन
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक में SSPL 2 नाईट क्रिकेट महाकुंभ का हुआ शुभारंभ, सांभर साल्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहा आयोजन, उप महाप्रबंधक शिवजी सिंह की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, प्रतियोगिता के आगाज के साथ पौधारोपण कर हरित संदेश दिया, अतिथियों ने मैदान पर शॉट लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही खेल प्रेमियों में दिखा जोश, GM विनोद मेहरिया, SDM ऋषिराज कपिल, CO मुकेश कुमार, चेयरमैन पवन मोदी हुए शामिल0
0
Report
जोधपुर: पानी की समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, टंकी पर चढ़कर रास्ता जाम
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर: पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, केरू ग्राम पंचायत के बेरू गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। चार ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए, जबकि ग्रामीणों ने टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। अधिकारियों ने जल्द पानी की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीण पानी की टंकी से नीचे उतरे。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के बाजारों में नो यूपीआई डे: कैश लेनदेन ही चलेगा
Jaipur, Rajasthan:आज राजस्थान के बाजारों में ‘नो यूपीआई डे’, सिर्फ कैश लेनदेन, 1 करोड व्यापारियों को MDR शुल्क देना होगा जयपुर-आज गांधी जयंती पर राजस्थान के बाजारों में व्यापारी ‘नो यूपीआई डे’ मनाने लगे। प्रदेशभर के दुकानदार आज UPI पेमेंट नहीं लेंगे। सरकार द्वारा मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क लेने के विरोध में व्यापारियों ने विरोध जताया है। UPI की जगह आज व्यापारियों कैश लेनदेन करेंगे। देशभर में 15 अक्टूबर से MDR शुल्क लागू होगा. आज बाजारों में सिर्फ कैश लेनदेन- कैश ट्रांजैक्शन कम होने से यूपीआई व्यापारियों के लिए रीड़ की हड्डी बन गई है, क्योंकि लेनदेन में आसानी और पूरा ऑनलाइन रिकॉर्ड होता था। लेकिन अब इसी यूपीआई को लेकर व्यापारियों में घमासान मचा हुआ है। देशभर में 15 अक्टूबर से 2000 रुपए से ज्यादा रकम लेने पर व्यापारियों को MDR शुल्क 0.4% चार्ज देना होगा। व्यापारियों पर अतिरिक्त भार को लेकर आज राजस्थान के व्यापारी मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ मना रहे हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने गांधी जयंती पर स्मिबोलिक चरखा रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता का कहना है कि राजस्थान में यूपीआई पर MDR शुल्क लगाने से करीब 1 करोड व्यापारी प्रभावित होंगे। लोगो में कैश की आदत छूटी तो अब यूपीआई पर टैक्स लगाया जा रहा है। सरकार को इस फैसले को वापस लेना होगा. ग्राहकों के पास कैश की किल्लत- जी मीडिया ने आम लोगों से नो यूपीआई डे पर ग्राहकों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कैश को लेकर आज दिक्कत होगी क्योंकि अब यूपीआई की आदत बन गई है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि यूपीआई टैक्स लगने के कारण आज नो यूपीआई डे है। आज सिर्फ टैक्स ही लिया जा रहा है. 10-15 अक्टूबर को फिर प्रोटेस्ट- इसके बाद 10 अक्टूबर को स्थानीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन और 15 अक्टूबर को फिर ‘नो UPI डे’ मनाया जाएगा। व्यापारियों पर से MDR शुल्क नहीं हटाने पर इसके बाद भी आंदोलन जारी रखने का फैसला किया गया है। जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि जयपुर में सभी व्यापारी इस फैसले का विरोध जता रहे हैं। अधिकतर लोग अब ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट ही करते हैं। यदि यूपीआई पर टैक्स लगेगा तो व्यापारी पर शुल्क का बोझ बढ़ेगा. UPI के ये नियम, जो आम लोगों को जानना जरूरी- 1. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक यूपीआई करना फ्री रहेगा. 2. 2 हजार रुपए तक ग्राहकों से दुकानदार को पेमेंट फ्री रहेगा. 3. 2 हजार से ज्यादा पेमेंट मिलने पर दुकानदार का 0.4% शुल्क लगेगा. 4. रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन जैसी चुनिंदा कैटेगरी में 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर प्रति ट्रांजेक्शन 5 रुपए का फ्लैट चार्ज देना होगा. मर्चेंट डिस्काउंट रेट क्या है? MDR वह फीस होती है जो व्यापारी डेबिट, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल पेमेंट की सुविधा के बदले बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर देता है। यह फीस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफर नेटवर्क को सही से चलाने की लागत को पूरा करने के लिए लिया जाता है। यह टैक्स व्यापारी को देना होता है ग्राहक नहीं। व्यापारियों को यूपीआई पर 2 हजार से ज्यादा की ट्रांजेक्शन पर 0.4% शुल्क देना होगा ना कि ग्राहकों को.0
0
Report
कोटा में चाकूबाजी रोकने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया
Kota, Rajasthan:कोटा.. चाकूबाजी की घटनाओं को लेकर अब कोटा शहर पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान का शुभारंभ आज कोटा शहर एसपी कार्यालय से किया गया। पुलिस ने अभियान के लिए विशेष टीमें तैयार की हैं। इन टीमों की तैनाती गोपनीय रखी जाएगी और किसी एक इलाके तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत के हिसाब से ये टीमें किसी भी समय शहर के किसी भी इलाके में अचानक एक्टिव हो सकती हैं। अभियान के तहत आकस्मिक नाकाबंदी की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। नाकाबंदी के दौरान लोगों और वाहनों की जांच की जाएगी। किसी व्यक्ति के पास चाकू, धारदार हथियार या कोई अन्य प्रतिबंधित अथवा कानून के खिलाफ वस्तु मिलती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा भी दर्ज होगा। पुलिस का फोकस साफ है- सड़कों पर हथियार लेकर घूमने वालों पर कार्रवाई और चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी रोक।0
0
Report
पिज्जा हट के एसी फटने से धमाका: मुरादाबाद में घायल 5
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद-ब्रेकिंग् पिज्जा हट का एसी फटने से हुआ धमाका, दूर तक बिखरा दुकान का सामान 5 लोग गम्भीर रूप से हुई है घायल, गम्भीर रूप से घायल पिंज्जा हट मालिक ब्रजपाल भी बुरी तरह से झुलसे, जिला अस्पताल के बर्न वॉर्ड में कराया गया है भर्ती अन्य 4 घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती थानां सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कांठ रॉड पर शेरुआ चौराहे की घटना0
0
Report
Advertisement
गोड्डा NH133 के किनारे युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Godda, Jharkhand:गोड्डा में NH133 के किनारे शुक्रवार को झाड़ियों में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ,घटना हंसडीहा महगामा फोरलेन पर भटोंधा की है।जांच में पुलिस जुट गई है मृतक की पहचान रहीम अंसारी ग्राम भटोंधा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पोड़ैयाहाट थाना में हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी。 पुलिस के मुताबिक रहीम की देर रात हत्या की गई है।हत्या के कारणों और घटना करने वालों का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है。0
0
Report
बिहार में इंडिया गठबंधन लगभग बिखर गया: जेडीयू सांसद का कड़ा बयान
Nalanda, Bihar:सांसद रिएक्शन न्यूज नालंदा लोकेशन:नालंदा मोबइल:9304231471 डेस्क:बिहार एंकर:जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार रहुई नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी मौजूद रहे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज है। सांसद ने इंडिया गठबंधन के बिखराव और मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि बिहार में अब राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जिससे साफ है कि इंडिया गठबंधन लगभग बिखर चुका है। वहीं अनंत सिंह को बाहुबली नेता बताते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी कार्रवाई के संकेत भी दिए। सांसद ने कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और पार्टी के फैसले के अनुसार ही आगे की राजनीति होगी। अनंत सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा बिहार उन्हें बाहुबली नेता के तौर पर जानता है। वे मजबूत और लड़ाकू नेता हैं और कई चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन लोकतंत्र में किसी एक बाहुबली के दम पर हर चुनाव नहीं जीता जा सकता। सांसद ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एमएलसी चुनाव में राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन अब लगभग बिखर चुका है। वहीं अनंत सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के सवाल पर सांसद ने संकेत दिया कि आने वाले समय में पार्टी कार्रवाई कर सकती है। बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद जेडीयू ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
दुर्गा पूजा के लिए रांची प्रशासन ने पंडालों में सुरक्षा तेज की
Ranchi, Jharkhand:दुर्गा पूजा को लेकर रांची में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में रांची के उपायुक्त और एसएसपी ने शहर के विभिन्न प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया。 उपायुक्त रांची और एसएसपी ने आरआर स्पोर्टिंग क्लब, सत्य अमरलोक, बकरी बाजार, राजस्थान मित्र मंडल, चंद्रशेखर क्लब समेत कई प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही, प्रवेश और निकासी व्यवस्था समेत सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समितियों को फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते तथा पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। प्रशासन ने पंडाल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, मेडिकल सहायता और आपातकालीन व्यवस्थाओं को भी दुरस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी, एसडीएम, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूजा समितियों के साथ समन्वय कर भीड़ और यातायात प्रबंधन को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की।जिला प्रशासन का फोकस दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल उपलब्ध कराने पर है। प्रशासन ने पूजा समितियों से सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने को कहा है।सिटी एसपी ने बताया कि होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस वालों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है जो वर्दी में भी रहेंगे और सिविल यूनिफॉर्म में भी。0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश मंत्री संजय निषाद बोले: लोकतंत्र बचाओ रैली से दल दिखते, पर दिल दुखते
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने INDIA ब्लॉक द्वारा 'लोकतंत्र बचाओ रैली' के आह्वान पर कहा, "ये सब 'बहुते जोगी मठ उजाड़' हैं। सभी दल तो दिखते हैं लेकिन इन सबके दिल दुखते हैं..."0
0
Report
कोंडागांव के सरपंच हत्याकांड: सात गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग रंजिश में साजिश
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव के मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुराने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश में सात युवकों ने सरपंच की हत्या की साजिश रची थी 29 सितंबर की रात सुनसान रास्ते में घेरकर उनके साथ मारपीट की गई। सुबह उन्हें खेत किनारे अचेत हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक, सरपंच और एक परिवार के बीच पुराने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश चल रही थी। 29 सितंबर की रात आरोपियों ने सरपंच को सुनसान जगह पर घेर लिया और डंडे, चप्पल और लोहे की रॉड से मारपीट की。 आरोपियों ने उनके हाथ बांध दिए और रातभर मौके पर मौजूद रहे। सुबह करीब 5 बजे सरपंच को खेत किनारे छोड़कर फरार हो गए थे。 सुबह परिजनों ने सरपंच को अचेत हालत में पाया और फरसगांव अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी एसपी पंकज चंद्रा ने विशेष टीम गठित की। साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और बड़ेडोंगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंद घंटों के भीतर सातों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए。 पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर डंडा और लोहे की रॉड बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नवलू वट्टी, राकेश मंडावी और प्रभु लाल नेताम शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
विपुल गोयल का दावा: कूड़े से बिजली, गांव-बुढैना में 18 करोड़ विकास
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद दीपेंद्र हुड्डा को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का करारा जवाब कहा पहले अपने अंदर झांको फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में करना बात नायब सिंह सैनी 24 में से 18 घंटे करते हैं जनता के हित के लिए काम एंकर।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि जहां भी कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं वहां पर क्लीन और स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। फरीदाबाद गुरुग्राम हिसार और अंबाला के अंदर कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट शुरू मंजूर किया गया है। ऑयल इंडिया कंपनी के साथ यह तालमेल हुआ है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। संकल्प सेवा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गांव बुढैना में पहुंचे थे। जहां उन्होंने गांव के विकास के लिए 18 करोड रुपए की सौगात विधि है जिससे गांव की सभी गलियां सभी नालियां और पार्क सहित अन्य विकास कार्य आगामी 7 दिन में शुरू हो जाएंगे। वहीं उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में कांग्रेस की बहुत सारी झूठ सामने आई है चाहे वह वोट चोरी की बात हो या फिर अन्य मुद्दे हो। सभी मामलों पर कांग्रेस का झूठ का पर्दाफाश हो चुका है अगर दम है तो सामने आकर डिबेट कर लो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 में से 18 घंटे जनता के हित में काम कर रहे हैं। जनता के हित में नॉन स्टॉप कार्य कर रहे हैं लेकिन कभी उन्हें विजिटिंग मुख्यमंत्री कभी कुछ और कहा जा रहा है जबकि नायब सिंह सैनी पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं। चाहे वह पंजाब की जिम्मेदारी मिली हो या फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में हो सभी पर पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं की तरह फोटो खिंचवाने और लोगों को बरगलाने का काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को तो सिर्फ मुख्यमंत्री की सीट चाहिए इसलिए आए दिन नए-नए झूठ बोल कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। जबकि जनता अब उनको अच्छी तरह समझ चुकी है कि यह सत्ता के लालची लोग हैं इनको जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले अपने अंदर झांको और फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में बात करो। बाइट। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा0
0
Report
Advertisement
