847211
मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर व्यक्ति की ली जान
Madhubani, Bihar:मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र के केरवा गांव में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की जान ले ली। दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और दरवाजे पर आकर गोली मार दी। इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। साहरघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अपराधियों के सीमावर्ती इलाके नेपाल में भागने की संभावना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एनसीआर में AQI 350–450, प्रदूषण से लोग बेहाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (AQI) का स्तर लगातार खतरनाक और बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) वर्तमान में 350 से 450 के बीच गंभीर और बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। कुछ इलाकों में AQI 500 के पार भी पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली के लोगों को आंखों में जलन, सीने में भारीपन, सिर में दर्द, उल्टी की शिकायत और कमजोरीपन महसूस हो रहा है। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से अस्पतालों में भी अब साथ सम्बंधित बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। कालकाजी इलाके के रहने वाले संतोष तिवारी बताते हैं कि दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन से वह बहुत परेशान हो गए हैं, घर के छोटे-छोटे बच्चों को अब खेलने के लिए भी बाहर नहीं जाने देते हैं, बुजुर्गों को तो परेशानी बढ़ी ही है और अब उनके आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कतें और कमजोरी महसूस हो रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का लेवल और हाई हो गया है, जिसके वजह से हम लोग बहुत परेशान हो गए हैं। हितेश कौशिक बताते हैं कि पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है, घर के लोग बीमार रहने लगे हैं, अब तो ऐसा लग रहा है कि सफेद बाल भी काला हो जा रहा है और कुछ दिन पहले वह उत्तर प्रदेश गए थे जहाँ प्रदूषण बिल्कुल कम था। दिल्ली लौटे तो आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रोशन चोपड़ा बताते हैं कि दिल्ली में पॉल्यूशन से उनका बुरा हाल है, घर में एयर प्यूरीफायर लगाया गया है और धूल मिट्टी निकलती है; बच्चे का नेबुलाइजर और मां की उम्र करीब 70 साल है, उन्हें भी नेबुलाइजर करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश पार्थ सारथी कहते हैं कि दिवाली के बाद पॉल्यूशन बढ़ना आम बात है क्योंकि पटाखे और पराली जलाने से हवा खराब होती है। वायु गुणवत्ता सुधरते हुए अभी भी GRAP-4 के सख्त नियम लागू हैं, जैसे ट्रकों के प्रवेश पर रोक और स्कूलों में hybrid मोड। बुजुर्गों, बच्चों और सांस/अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है; बाहर निकलते समय मास्क पहनना चाहिए और अगर बाहर जाएं तो सुबह के समय कम किया जाना चाहिए।0
0
Report
आगरा के उद्योगों में नई न्यूनतम मजदूरी 13,189–16,250 रुपए, भत्ते सहित
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में औद्योगिक प्रतिष्ठानों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी की नई दरें जारी। उप श्रम आयुक्त कार्यालय ने 74 अनुसूचित नियोजनों के लिए जारी की वेतन संबंधी जानकारी। एक अक्टूबर 2026 से महंगाई भत्ते के साथ नई न्यूनतम मजदूरी प्रभावी। अकुशल श्रमिकों को 13,189 रुपये, अर्द्धकुशल को 14,507 रुपये मासिक वेतन। कुशल श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 16,250 रुपये निर्धारित। 20 या अधिक कर्मचारी वाले प्रतिष्ठानों में नियमानुसार बोनस और पीएफ का प्रावधान। 21 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। सामान्य कार्य दिवस 8 घंटे और साप्ताहिक कार्य सीमा 48 घंटे निर्धारित। निर्धारित समय से अधिक काम कराने पर दोगुनी दर से ओवरटाइम भुगतान का प्रावधान। नए और पुराने कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य, उप श्रम आयुक्त ने जारी की सूचना।0
0
Report
खरगोन कपास मंडी दिवाली के बाद मांग तेज, किसानों को 9255 रुपए भाव
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी दीपावली के पांच दिन के अवकाश के बाद आज गुरुवार खुली तो मंडी कपास फसल कर वाहनों से गुलजार हो गई। किसानों को अच्छी फसल के भाव 9255 तक मिले जो पिछले वर्ष की तुलना में दुगुना होने से किसान भी खुश नजर आए। किसान कुंदन सोलंकी ने बताया किसानों को 9255 रुपए भाव पिछले वर्ष दुगुना भाव मिले । किसानों में खुशी है । युवा किसान विशाल राठौर ने बताया काफी अच्छे भाव मिले है । फसल के दाम अच्छे मिलने से किसान समृद्ध होगा। वही व्यापारी सचिन महाजन ने भी मंडी में बम्फर आवक आना बताते हुए किसानों को भाव भी अच्छे मिल रहे है। कपास के भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव अच्छे मिलने से मांग बढ़ी है व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
गोविंदगढ़ आष्टी कला गांव में मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी व नकदी चुराने वाले चोर फरार
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ के आष्टी कला गांव में चोरी की घटना सीमेंट की जाली तोड़कर अंदर घुसे चोर बक्से में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा पुलिस जुटी चोरों की तलाश में जयपुर जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके के आष्टी कला गांव में एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में सीमेंट की जाली तोड़कर अंदर घुसे और मकान में रखें सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घर के लोग उठे तो जाली टूटी हुई मिली....कमरे में समान भी बिखरा हुआ मिला... मामले की सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
बुहाना में पिकअप भिड़ंत, 20 घायल; ग्रामीणों ने मदद की
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना, झुंझुनूं बुहाना के भालोठ में भीषण सड़क हादसा, दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत पिकअप में सवार लोग जा रहे थे शोक सभा में शामिल होने हादसे में करीब 20 जनों के घायल होने की सूचना दो से तीन घायलों की हालत गंभीर, महिला-पुरुष शामिल ग्रामीणों ने खुद संभाला रेस्क्यू का मोर्चा, निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल एंबुलेंस और पुलिस के देरी से पहुंचने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के भालोठ में चौकी के पास दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों पिकअप में सवार लोग शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के खेतों और कुओं पर रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप में फंसे और घायल लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे की सूचना देने के साथ एंबुलेंस के लिए राजस्थान संपर्क पर भी फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक राजस्थान की एंबुलैंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के भी समय पर नहीं पहुंचने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया। ग्रामीणों ने तत्काल अपने निजी वाहनों से घायलों को हरियाणा के नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। बाद में हरियाणा पुलिस और एंबुलैंस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें महिला और पुरुष सहित दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
कोटा के स्टेशनों पर छठ पूजा के गीतों से बना भक्तिमय माहौल
Kota, Rajasthan:कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर गूंज रहे छठ पूजा के पारंपरिक गीत, ‘उगा हे सूरज देव’ और ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ से भक्तिमय हुआ माहौल कोटा। छठ पूजा के पर्व पर कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर भी लोक संस्कृति और आस्था की झलक देखने को मिल रही है। रेलवे बोर्ड और पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर मंडल के सभी स्टेशनों पर ध्वनि प्रसारण प्रणाली के जरिए छठ पूजा के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। इससे खासकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने घर और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव का अहसास हो रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर सहित मंडल के सभी स्टेशनों पर नियमित रेल उद्घोषणाओं के बीच निर्धारित अंतराल पर छठ गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। यह व्यवस्था 15 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। स्टेशनों पर ‘उगा हे सूरज देव’, ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ और ‘मंगला हम वरदान हे गंगा मइया’ जैसे पारंपरिक लोकगीत गूंज रहे हैं। इन गीतों से स्टेशनों पर भक्तिमय माहौल बन रहा है और यात्रियों को छठ महापर्व की परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान आत्मीय और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने के साथ देश की समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: सज्जन नगर में चाकूबाजी के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उग्र प्रदर्शन
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सज्जन नगर इलाके में 9 नवम्बर की रात कप हुई चाकूबाजी के मामले में आज पीड़ित परिवार और क्षेत्र के लोगो ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए लोगो ने हमले की मुख्य आरोपियों को गिफ्तार करने की मांग की। लोगो का आरोप लगाया कि निर्मल पालीवाल और उसके भाई ने योजनाबद्ध तरीके से शेखर और उसके साथी पर हमला किया था। लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नही किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समय रहते मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो कुछ दिनों बाद ओर उग्र आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
बेगूं में पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों का आक्रोश, मतदान बहिष्कार का फैसला
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़: एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड में पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। माधोपुर ग्राम पंचायत के निलिया का माल गांव के ग्रामीणों ने सड़क और मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क निर्माण और मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज ग्रामीणों ने आगामी पंचायत समिति सदस्य और पंचायती राज चुनाव में मतदान नहीं करने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि मतदान से पहले प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
गांव में सरपंच चुनाव मंदिर परिसर में मतदान, 510 वोट से बालूलाल मीणा जीते
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की गंधेर ग्राम पंचायत में अपने गांव का सरपंच बनाने के लिए ग्रामीणों ने अनूठी पहल की है। पंचायत में सरपंच पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में होने के चलते गांव में असमंजस की स्थिति बन गई थी। ऐसे में ग्रामीणों ने आपसी सहमति से गांव का एक ही उम्मीदवार मैदान में उतारने का फैसला किया। इसके लिए 12 नवंबर को गांव के मंदिर परिसर में बाकायदा मतदान केंद्र बनाया गया और ग्रामीणों ने खुद ही मतदान से लेकर मतगणना तक की पूरी व्यवस्था संभाली। खास बात यह रही कि इस मतदान में जन आधार कार्ड और राशन कार्ड के आधार पर वोट डाले गए। एक घर से एक वोट देने का निर्णय किया गया। करीब 1200 मतदाताओं वाले गांव में कुल 510 वोट पड़े, जिनमें 507 वोट वैध रहे और 3 वोट खारिज हुए। मतदान के लिए ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में मतदान केंद्र बनाया और गांव के ही लोगों को पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी सौंपी। चारों उम्मीदवारों के समर्थन में ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में बालूलाल मीणा को सर्वाधिक 179 वोट मिले। देवीलाल मीणा को 159, शंकर मीणा को 108 और दिलीप मीणा को 61 वोट प्राप्त हुए। इस तरह कुल 507 वैध मतों में बालूलाल मीणा सबसे आगे रहे। ग्रामीणों का उद्देश्य आपसी खींचतान और गांव में अलग-अलग प्रत्याशियों के बीच बंटने वाले समर्थन को रोककर अपने गांव से एक मजबूत उम्मीदवार को सरपंच पद के चुनाव में उतारना है। गांव वालों ने खुद मतदान की व्यवस्था कर लोकतांत्रिक तरीके से उम्मीदवार चुनने का प्रयास किया। अब गंधेर गांव की इस अनूठी पहल की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि सरपंच चुनने के लिए ग्रामीणों ने सरकारी चुनाव का इंतजार करने के बजाय खुद ही मतदान केंद्र से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था कर दी।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह बेटी की शादी की तैयारी का जायजा लेते हुए घुड़दौड़ आयोजन की तैयारियां दिखे
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह बुधवार शाम नदावाँ गांव स्थित अपने पैतृक घर पहुंचे। यहां पहुंचे ही सबसे पहले उन्होंने 25 नवंबर को अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों का जायजा लिया। अनंत सिंह ने सुबह अपने समर्थकों के साथ जयमाला स्टेज और ग्राउंड का निरीक्षण किया। वहीं वह सुबह से ही घुड़दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे अपने घोड़ों की तैयारी का भी जायजा लिया। वह शादी के दिन होने वाले घुड़दौड़ को लेकर ग्राउंड पर भी गए और खुद लैंड क्रूजर में बैठकर घोड़े को कई राउंड दौड़ाया और ग्राउंड का निरीक्षण कर अपने आवास के लिए निकल गए। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे। उनके घर के रंगरोगन का काम पूरा हो गया है और अब घर के पास बन रहे टेंट के डेकोरेशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घर के पास लोगों से मिलने जुलने वालों के लिए कुर्सी और सोफा भी लगाया गया है। वहीं मोकामा और बाढ़ के परिचित उनसे मिलने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। घुड़दौड़ के लिए राजस्थान से पन्द्रह घोड़े नदावाँ पहुंच चुके हैं। सभी घुड़सवार के लिए रहने खाने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा सभी घोड़ों के चारा का भी पर्याप्त इंतजाम है। वहीं घुड़दौड़ के आयोजनकर्ता ने बताया कि ग्राउंड के बीचों-बीच प्राइज में दी जाने वाली थार, बाइक और स्कूटी लगाई जाएगी। वहीं एक ओर मंच तैयार किया जा रहा है, जहां मंच से जीतने वाले को प्राइज दिया जाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार घुड़दौड़ वाले ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर हेलीपैड बनाने की तैयारी चल रही है। शादी के कार्यक्रम की तैयारी लगभग पच्चास बीघा में की जा रही है। उनके आवास के सामने लगभग दस बीघा में बारातियों के खाने के लिए ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। वहीं जयमाला के लिए स्टेज भी बनाया जा रहा है और घर के पास तालाब की साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा नदावाँ गांव आने वाली मुख्य सड़क का मरम्मत कार्य भी चल रहा है। वहीं पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बिहार विधानसभा की ओर से जारी किए गए नोटिस पर उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है। विधानसभा ने उन्हें सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था, जिस पर अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए मोहलत मांगी है। दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में 4 दिसंबर को सरेंडर करने जा रहे अनंत सिंह ने अपनी भविष्य की रणनीति साझा करते हुए कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर कर जेल जाएंगे और रिहाई के बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे, जिसके बाद ही आगे की राजनीति पर फैसला लेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि अब वह विधानसभा के बजाय लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।0
0
Report
आंवला में मतदाता सूची से 250 हिंदू नाम काटे जाने के आरोप, DM से कार्रवाई मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:जिले में एक बार फिर मतदाता सूची से नाम काटे जाने का मामला सामने आया है। आंवला तहसील के ग्राम कतरोई ठाकुरान और माजरा रुखारा में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से करीब 250 हिंदू ग्रामीणों के नाम काटे जाने का मामला है। ग्रामीणों ने इसे साजिश बताते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह से शिकायत कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि बीआरसी राजकुमार आंवला के और संबंधित बीएलओ की भूमिका के चलते बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आंवला के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में भी करीब 250 हिंदू ग्रामीणों के नाम अनुचित तरीके से काटे जाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। इसके बावजूद लगभग तीन महीने बीतने के बाद भी संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विनोद कुमार ने जांच रिपोर्ट की छायाप्रति डीएम को सौंपते हुए दोषी बीआरसी राजकुमार और बीएलओ के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिम्मेदारी तय करने, प्रभावित ग्रामीणों के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने और कार्रवाई में देरी की जांच कराने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि इससे पहले मीरगंज तहसील के शीशगढ़ में भी 26 मतदाताओं के नाम सूची से कटने का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों से मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
सीआईडी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस एनकाउंटर की सच्चाई जानने की कोशिश की
Kolkata, West Bengal:স্কুলছাত্রীকে ধর্ষণ করে খুনের ঘটনায় মূল অভিযুক্ত প্রহ্লাদ দাসের মৃত্যু হয়েছিল পুলিশের এনকাউন্টারে। ঘটনার পুনর্নির্মাণের সময় পুলিশের গুলিতে মৃত্যু হয় অভিযুক্তের। এবার সেই ঘটনায় তদন্তের স্বার্থে ঘটনাস্থল পরিদর্শন করল সিআইডির পাঁচ সদস্যের একটি প্রতিনিধি দল। বৃহস্পতিবার সিআইডির প্রতিনিধিরা ঘটনাস্থলে গিয়ে গোটা এলাকা ঘুরে দেখেন। পাশাপাশি গাইঘাটা থানায় গিয়েও পুলিশ কর্মী ও আধিকারিকদের সঙ্গে কথা বলেন তাঁরা। ঘটনার পুনর্নির্মাণের সময় ঠিক কী পরিস্থিতি তৈরি হয়েছিল এবং কীভাবে অভিযুক্তের মৃত্যু হয়, সেই সংক্রান্ত বিভিন্ন বিষয় খতিয়ে দেখতেই সিআইডির এই তৎপরতা বলে মনে করা হচ্ছে। সিআইডির পাঁচ সদস্যের প্রতিনিধি দলের এই পরিদর্শনকে ঘিরে নতুন করে চর্চা শুরু হয়েছে এলাকায়।0
0
Report
Advertisement
बंदिपोरा में मुफ्त मेडिकल कैंप: स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं
Bandipora Police Organises Free Medical Camp at Ajas, Residents Benefit from Health Services The camp witnessed participation from healthcare professionals, including doctors from the Health Centre Bazipora, who conducted screenings for non-communicable diseases (NCDs), particularly diabetes and hypertension. Speaking on the occasion, Dr Shazia from Health Centre Bazipora said the initiative aimed at making essential healthcare facilities accessible to people within their own community. She said free blood pressure and diabetes screenings were conducted, while medicines were also distributed among patients requiring treatment. The camp also focused on awareness about drug abuse and tobacco consumption under the NMBA and COTPA. Dr Shazia said the initiative emphasised prevention of substance abuse, smoking cessation, drug de-addiction and rehabilitation. Local residents welcomed the initiative, saying the availability of doctors and free medicines had provided considerable relief, particularly to economically weaker families who often face difficulties accessing healthcare services. Mohammad Faisal Rather, a resident of the area, said several people benefited from medical consultations and health check-ups during the camp. He expressed gratitude to the authorities for organising the initiative and urged that similar medical camps be held regularly across Bandipora district to ensure better healthcare access for people in remote and underserved areas. He also thanked SSP Bandipora, the Health Department and the concerned police authorities for facilitating the camp.0
0
Report
रीवा के रतहरा बाईपास पर ड्राइवर यूनियन का प्रदर्शन, सड़कों पर जाम
Rewa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के रीवा में आज ड्राइवर यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रतहरा बाईपास पर जोरदार प्रदर्शन किया। लगातार हो रहे शोषण और अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज ड्राइवरों ने वाहनों का स्टेयरिंग छोड़ दिया और सड़क पर बैठकर विरोध जताया। ड्राइवर यूनियन का कहना है कि ड्राइवर वेलफेयर सोसाइटी, ड्राइवर आयोग के गठन सहित कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सरकार को कई बार पत्र सौंपे गए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी रखी गई हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते आज बड़ी संख्या में चालक सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन के कारण रीवा के रतहरा बाईपास पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। यूनियन का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर अभी तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक ड्राइवरों की सुध लेता है और उनकी मांगों पर क्या कदम उठाता है..0
0
Report
देवीलाल हॉस्टल में पटाखे से आग, जूनियर छात्र के प्रोजेक्ट जलकर राख
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देवीलाल हॉस्टल की घटना, कमरे के बाहर पटाखे चलाने से हुआ हादसा; पीड़ित छात्र ने सीनियरों पर पहले भी परेशान करने के लगाए आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित कुरुक्षेत्र::---कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देवीलाल हॉस्टल में सीनियर छात्रों की कथित शरारत एक जूनियर छात्र के लिए भारी पड़ गई। हॉस्टल में जूनियर छात्र के कमरे के बाहर सीनियर छात्रों द्वारा पटाखे चलाए जाने के दौरान कमरे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। हादसे में छात्र के पैसे, कपड़े, बेड, अलमारी सहित फाइन आर्ट विभाग के सालभर की मेहनत से तैयार किए गए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट जलकर राख हो गए। चीफ़ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह ने बताया कि घटना बीती रात की है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के कमरे के बाहर पटाखे चलाए थे, जिसके कारण कमरे में आग लग गई। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। वार्डन ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चीफ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच किसी प्रकार की आपसी रंजिश सामने नहीं आई है और शुरुआती तौर पर यह मामला शरारत का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने फाइन आर्ट विभाग के इंचार्ज से भी बातचीत की है, ताकि पीड़ित छात्र को जले हुए प्रोजेक्ट और असाइनमेंट दोबारा तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सके। वहीं, पीड़ित छात्र ने सीनियर छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि सीनियर छात्र उसके साथ अक्सर बदतमीजी करते थे और कई बार कमरे के बाहर ताला लगा देते थे। पढ़ाई में बाधा डालने के लिए उसके कमरे के बाहर पटाखे भी चलाए जाते थे। छात्र ने हॉस्टल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र तक उपलब्ध नहीं थे। यदि समय रहते आग बुझाने के उपकरण मौजूद होते तो आग पर काबू पाया जा सकता था और इतना बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था। बाइट : चीफ़ हॉस्टल वार्डन जसबीर सिंह बाइट : छात्र अर्जुन जिसके कमरे में आग लगी0
0
Report
Advertisement
