847211
मधुबनी में दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर ली जान, अपराधियों का बेखौफ कारनामा
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की जान ले ली। घटना जयनगर के दुल्लीपट्टी गांव के ख़िरखिरिया टोला के पास की है। युवक कहीं जा रहा था तभी बाइकसवार अपराधी आए गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन विरोधी बिल पास: वारिस पठान बोले—संविधान के खिलाफ
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन विरोधी बिल पास, वारिस पठान बोले - "संविदान और आइन के खिलाफ है" महाराष्ट्र विधानसभा ने धर्म परिवर्तन विरोधी बिल पास कर दिया है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद जबरन धर्म परिवर्तन और लालच देकर धर्म बदलवाने पर रोक लगाना है। बिल पास होते ही AIMIM नेता वारिस पठान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है。0
0
Report
तूंगा पंचायत समिति की सात माह बाद साधारण सभा: जनता की समस्याओं के समाधान आश्वासन
Jaipur, Rajasthan:सात माह बाद हुई तूंगा पंचायत समिति की साधारण सभा, बिजली, पानी, सड़क, स्कूल भवन, shmmashan घाट और साफ-सफाई समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनसमस्याओं का उठाया मुद्दा, विकास अधिकारी और प्रधान ने समस्या समाधान का दिया आश्वासन, तूंगा(जयपुर ग्रामीण), तूंगा(जयपुर ग्रामीण), एंकर-पंचायत समिति के नवनिर्मित भवन के सभागार में सोमवार को करीब सात माह बाद पंचायत समिति की साधारण सभा का आयोजन प्रधान कृष्ण अवतार मीणा की अध्यक्षता में हुआ, बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई, साधारण सभा में पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामचंद्र मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े बिजली, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई, स्कूलों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण, श्मशान घाटों के विकास, स्ट्रीट एलईडी लाइटों की स्थापना और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, कई जनप्रतिनिधियों ने अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी रखी, अधिकारियों ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, प्रधान कृष्ण अवतार मीणा ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी प्रस्तावों और समस्याओं को गंभीरता से दर्ज किया गया है, संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके, उन्होंने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा, बैठक में विकास अधिकारी रामचंद्र मीणा ने भी विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि जिन कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया, गौरतलब है कि पंचायत समिति की पिछली साधारण सभा दिसंबर माह में आयोजित हुई थी, इसके बाद लगभग सात माह के अंतराल पर यह बैठक आयोजित होने से लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर व्यापक चर्चा हुई, जनप्रतिनिधियों ने नियमित अंतराल पर साधारण सभा आयोजित करने की आवश्यकता भी जताई, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी बनी रहे,0
0
Report
ED ने 8.54 करोड़ रुपये संपत्ति प्रोविजनल अटैच, हेमंत शर्मा के धोखाधड़ी केस में तेजी
Noida, Uttar Pradesh:ED, देहरादून सब-ज़ोनल ऑफिस ने 31/7/2026 को PMLA, 2002 के तहत हेमंत ईश्वर शर्मा की लगभग 8.54 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रोविजनल तौर पर अटैच किया है। शर्मा पर आरोप है कि उसने आइसलैंड में रजिस्टर्ड अपनी वेबसाइट के ज़रिए भोले-भाले लोगों को बिटकॉइन में इन्वेस्ट करने का लालच देकर उनसे धोखाधड़ी की थी। इस मामले में अब तक कुल 13.10 करोड़ रुपये (लगभग) की संपत्ति अटैच की गई है। हेमंत शर्मा को ED ने गिरफ्तार किया था, जो अभी देहरादून की सिद्धोवाला जेल में बंद है।0
0
Report
Advertisement
डंपर की टक्कर में मां-बेटी समेत चार की मौत, डंपर चालक की तलाश जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां और उसकी दो वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत। हादसे में परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा सराय अकिल थाना क्षेत्र के फकीराबाद चौराहे पर हुआ। चरवा थाना क्षेत्र के सुकवारी गांव निवासी वंदना शुक्ला (38) अपनी दो वर्षीय बेटी गौरंगी शुक्ला, पति और एक अन्य छोटे बच्चे के साथ बाइक से अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि परिवार अपने भाई की दुल्हन को देखने अस्पताल पहुंचा था। वापस लौटते समय तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वंदना शुक्ला और उनकी दो वर्षीय बेटी गौरंगी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति और एक अन्य बच्चे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
पठानकोट के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला, मेडिकल चेकअप जारी
Pathankot, Punjab:जिला पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव जुगियाल में पड़ते स्कूल में बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने, सातवीं क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ अध्यापक ने की छेड़खानी, परिवारिक मेंबरों और गांव वालों ने स्कूल में पहुंचकर किया हंगामा, अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगाई गोहार, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बच्ची का सरकारी हॉस्पिटल में करवाया जा रहा मेडिकल। पठानकोट के हल्का सुजानपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव जुगियाल में एक सातवी क्लास की छात्रा के साथ कथित तौर पर स्कूल के ही एक अध्यापक द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। जैसे ही परिवार को इसका पता चला गांव सहित परिवार स्कूल पहुंच गया और अध्यापक पर कारवाही करने की मांग करने लगे घटना के बाद छात्रा के परिजन उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और सबूतों को जुटाया जा रहा है तथा जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
PRASHANT KISHOR की जीत के बाद बांकीपुर में BJP की ताकत दिखी
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): DR JANHVI DAS (WIFE OF PRASHANT KISHOR) ON PRASHANT KISHOR ELECTION VICTORY/ MESSAGE TO BANKIPUR PEOPLE/ VICTORY IN BJP STRONGHOLD मैं बांकीपुर और बिहार के लोगों का धन्यवाद करती हूँ।0
0
Report
Advertisement
जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-टोटो टक्कर से एक युवक की मौत, छात्राएं घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के खपरिया पुल के समीप शनिवार को बाइक और टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। मृतक की पहचान जानकी यादव,पिता दरोगी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जानकी यादव अपनी चचेरी बहन निभा कुमारी (मगही) और पूजा कुमारी (छापा) को अपाचे बाइक से चकाई परीक्षा दिलाने जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे टोटो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जानकी यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों छात्राओं को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल सोनो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई प्रेमरंजन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया। घायल छात्राओं का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
अजमेर JL नेहरू अस्पताल में हेल्प डेस्क ने दो साल पूरे, 12 हजार रोगी लाभ
Ajmer, Rajasthan:Ajmer संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज 2 साल बेमिसाल समारोह का आयोजन मेडिकल कॉलेज के आंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयास और जनता को राहत के उद्देश्य से रोगियों की सहायता के लिए शुरू की गई इस डेस्क से लगभग 12 हजार से ज्यादा रोगियों को सीधा लाभ मिला है.. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी खुद भावुक हो गए.. जिस सोच और सेवा के जज्बे के साथ शुरू की गई इस सहायता केंद्र से लाभान्वित हुए रोगियों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का आभार जताया.. इस मौके पर डेस्क पर कार्यरत कर्मियों का सम्मान भी किया गया.. मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी,अस्पताल कर्मी भी मौजूद रहे.0
0
Report
दतिया उपचुनाव में बीजेपी हार पर पार्टी अध्यक्ष का बयान; समीक्षा के बाद रणनीति बनेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान दतिया उप चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया वह हमें स्वीकार है हम हार की समीक्षा करेंगे समीक्षा करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी0
0
Report
Advertisement
बिहार-एमपी उपचुनाव में भाजपा को भारी झटका, कांग्रेस का हमला तेज
Shimla, Himachal Pradesh:तीन राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का दावा है कि बिहार और मध्यप्रदेश के उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका हैं और ये नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत देते हैं। कांग्रेस का यह भी कहना है कि हाल के घटनाक्रमों, खासकर नीट आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बना है। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर कई राजनीतिक आरोप लगाए और उपचुनाव के नतीजों को जनता के बदलते रुख का संकेत बताया। बिहार, मध्यप्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि बिहार के बांकीपुर में भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट भी नहीं बचा सकी। वहीं मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी जीत हासिल की है। हाल ही में हुए नीट आंदोलन के बाद पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बना है और उपचुनाव के नतीजों में उसकी झलक दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस बात पर गर्व करती थी कि उसके यहां इस्तीफे नहीं होते, उसी पार्टी को अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। राठौर ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से देश में यह संदेश गया है कि भाजपा का राजनीतिक पतन शुरू हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में धीरे-धीरे भाजपा के विपरीत माहौल बनना शुरू हो गया है और जनता अब बदलाव का मन बना रही है。0
0
Report
50 साल पुराना बाता पुल टूटने से ट्रैफिक नया पुल पर डायवर्ट
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बरसात की भेंट चढ़ गया 50 साल पुराना बाता पुल एंकर - पांवटा साहिब में राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर बाता नदी पर बना पुराना पुल का एक हिस्सा आज टूट गया। सुबह पुराने पुल का एक पिलर अपनी जगह से कह खिसक गया था जिसकी वजह से पल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। शाम के समय इस हिस्से के पास पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि पुराने पुल के साथ ही नया पुल होने से वाहनों की आवाजाही में कोई फर्क नहीं पड़ा है। वीओ --पांवटा साहिब को कई दशकों से यमुनानगर अंबाला चंडीगढ़ और शिमला से जोड़ने वाला एकमात्र बाता पुल आखिरकार धराशाही हो गया। 60 के दशक में बना बातापुल आज भर भरा कर टूट गया। गनीमत यह रही कि पुल का एक क्षतिग्रस्त पिलर खिसकने का आज सुबह ही विभाग को पता लग गया था। दरअसल लगातार बरसात के कारण पता नदी में कई बार पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। जिसकी वजह से पल के पुराने पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुल का एक पिलर खिसकने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। ऐसे में यहां कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि पुल के खराब हालत को देखते हुए 6 साल पहले ही यहां नए पुल का निर्माण कर दिया गया था मगर, शहर की तरफ आने वाला ट्रैफिक अब भी पुराने पुल से होकर ही आता था। बेशक पुराना पुल टूट गया है मगर, यहां वाहनों की आवाज आई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दोनों तरफ का ट्रैफिक अब नए पुल पर ही डायवर्ट कर दिया गया है। बाइट - द्विज गोयल, एसडीएम ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब0
0
Report
बाकीपुर उपचुनाव जीत के बाद प्रशांत किशोर ने जनता का आभार जताया—क्या बदलेगा भविष्य?
Patna, Bihar:बाकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बाकीपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताकर बदलाव का अवसर दिया है, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं के प्रति आभारी हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बाकीपुर के विकास और बदलाव के लिए जनता उन्हें कम से कम तीन महीने का समय दे। पहले क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को पूरी तरह समझा जाएगा, उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू होगा और बदलाव लोगों को दिखने लगेगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय बाकीपुर की जनता के साथ-साथ जन सुराज के हर एक कार्यकर्ता को दिया। वहीं भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की जीत है और भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण उसका अहंकार रहा।0
0
Report
Advertisement
सिवनी में 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से पूरी तरह नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:बुलेट बाइक में तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसन को पुलिस ने रोलर चलाकर किया नष्ट सिवनी में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को पुलिस ने रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। वीओ-1: सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और यातायात प्रभारी विजय बघेल की मौजूदगी में जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वीओ-2: कार्रवाई के दौरान यातायात थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में जब्त किए गए 50 और कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जब्त किए गए 15, यानी कुल 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे साइलेंसरों के दोबारा उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाना है.0
0
Report
राजपुर-बड़वानी में कुशवाह समाज के फरमान से दंपत्ति की शादी, 5 पर FIR
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर में कुशवाह समाज के तालिबानी फरमान के बाद हर्ष की शिकायत पर पुलिस ने समाज के संगठन से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वर और वधु पक्ष ने एक ही गोत्र के होते हुए बच्चों की रचा दी शादी। पहले समाज ने खुद की धर्मशाला भी शादी के लिए किराए पर दी, लेकिन बाद में परिवार द्वारा कारण बताकर राजपुर की जगह बड़वानी से यह शादी कराई। दोनों परिवारों को आजीवन समाज से निष्कासित कर 51/51 हजार का जुर्माना और शादी में शामिल होने वाले समाज के लोगों को प्रति व्यक्ति 2100 रुपये दंड, और एक माह में जमा न करने पर 51 सौ के दंड से दंडित कर फिर से समाज से निष्काषित करने की चेतावनी दी गई। जिला अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। मामला राजपुर जिले का है, जहाँ कुशवाह समाज के तुगलगी फरमान की जानकारी सामने आई है। पीड़ित महेंद्र लोनार ने बताया कि उनके बेटे का राजपुर की ही समाज की युवती से प्रेम प्रसंग था और उन्होंने दोनों परिवारों को बताकर शादी तय कर दी। दोनों पक्ष एक ही गोत्र के थे, जिस पर समाज ने चर्चा की। युवती के मामा ने उसे गोद लेकर सभी परंपराएं निभाते हुवे उसका कन्या दान भी कर दिया। पहले चcev विवाह राजपुर कुशवाह धर्मशाला में तय होना था और धर्मशाला समाज ने किराए पर दी, पर स्थान बदलकर अब राजपुर नहीं, बड़वानी से कराई गई। जनवरी से समाज के बैठकें शुरू हुईं और फरमान जारी हुआ कि विवाह में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल होगा तो उसे 2100 रुपये दंड भरना होगा। दंड के फरमान के बाद भी लगभग 1000 से 1500 समाज के लोग शामिल हुए। कमेटी ने पहले दोनों परिवारों को 11 साल के लिए और फिर आजीवन निष्कासन के साथ 51/51 हजार के दंड से दंडित भी किया। वर पक्ष ने समाज के फोरम, शासन-प्रशासन हर जगह गुहार लगाई, पर नतीजा नहीं निकला, तब हाई कोर्ट गया और कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। युवक-युवती के अनुसार संगठन के लोग उन्हें और विवाह में शामिल समाज के लोगों को परेशान कर रहे हैं, जबकि वे बालिग हैं और परिवार की रजामंदी से विवाह कर चुके हैं। संगठन ने अपने वैश्विक बाइलॉज बनवाए हैं जिनमें समाज की शर्तें हैं, जो कानून से परे हैं। जिला अध्यक्ष रमेशचंद कुशवाह ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और नोटिश मिलने पर वे अपना पक्ष रखेंगे। कुशवाह समाज के कुल 57 ग्रामों से लगभग 30 हजार लोग जुड़े हैं, इनमें से दो हजार से अधिक राजपुर में रहते हैं। कल शाम हर्ष लोनारे की शिकायत पर राजपुर थाने में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना जारी है।0
0
Report
रायसेन में जीजा-साली की जंगल में आत्महत्या: NH-45 पर प्रशासनिक ढिलाई से हड़कंप
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के नेशनल हाईवे-45 पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केमवाली जंगल में जीजा-साली द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस खौफनाक कदम ने जहां इलाके में हड़कंप मचाया है, वहीं प्रशासनिक दावों और जिले के आपातकालीन सिस्टम की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। सुल्तानपुर थाने से महज 15 किलोमीटर दूर घटी इस वारदात के बाद 4 घंटे तक मौके पर कोई शव वाहन नहीं पहुंच सका, जिससे सिस्टम की नाकामी उजागर हो गई। सुबह-सुबह जंगल से गुजर रहे राहगीरों की नजर दोनों शवों पर पड़ने के बाद सनसनी फैल गई। दो शवों को पेड़ से लटकता देख राहगीरों ने तुरंत सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई का आलम यह था कि मौके पर सिर्फ तीन पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने आनन-फानन में शव वाहन के लिए मैसेज फ्लैश किया, लेकिन समय का कांटा बीतता गया और 4 घंटे तक कोई भी शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। लाचार पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर गुजरती खाली पिकअप गाड़ियों को रोककर शव ले जाने की मिन्नतें कीं, पर किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही दोनों शवों को सुल्तानपुर थाने भिजवाना पड़ा। क्राइम इन्वेस्टिगेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश कुशवाहा की सगी साली है। ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की पहली शादी टूट चुकी थी और महज 1-2 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा-साली को जंगल में जाकर मौत को गले लगाना पड़ा? पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के इस गुत्थी भरे कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। बाइट - दीपक नायक, एएसपी रायसेन0
0
Report
Advertisement
