मधुबनी में आपसी रंजिश में युवक की डंडे से पीटकर ली गई जान
Madhubani, Bihar:मधुबनी के मधेपुर गांव में आपसी रंजिश के कारण मो. शमीम की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं परिजनों के अनुसार, मुहर्रम में हुए विवाद और पूर्व की रंजिश के चलते यह घटना हुई। साथ ही शमीम को बेहोश अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शमीम दो गुटों के बीच मारपीट रोकने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना से इलाके में शोक की लहर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
