Back
फुलपरास विधानसभा का बहस: बाढ़-बस स्टैंड अभाव से विकास की चुनौतियाँ
BBBindu Bhushan
Nov 09, 2025 10:05:09
Madhubani, Bihar
मधुबनी का फुलपरास विधानसभा क्षेत्र दिग्गज समाजवादियों की कर्मभूमि रही है। फुलपरास से धनिक लाल मंडल कर्पूरी ठाकुर विधायक बने, देवेन्द्र प्रसाद यादव भी फुलपरास से विधायक रह चुके हैं। विगत तीन चुनाव से इस सीट पर जदयू का कब्जा रहा है। विगत वर्ष जदयू की शीला मंडल चुनाव जीती और बिहार के परिवहन मंत्री बनी। कांग्रेस 5 बार इस सीट को जीती है लेकिन राजद और भाजपा को जीत का मौका अब तक नहीं मिल सका। फुलपरास विधानसभा सीट से 2020 में NDA के जदयू से शीला कुमारी को 75,116 वोट मिला वहीं महागठबंधन के कांग्रेस से कृपानाथ पाठक को 64,150 वोट मिला। जदयू की शीला कुमारी 10,966 वोट से जीत हासिल की। 2015 में जदयू से गुलजार देवी ने BJP के रामसुंदर यादव को साढ़े तेरह हजार वोटों से हरायी। 2010 में जदयू की गुलजार देवी ने राजद के बीरेंद्र कुमार चौधरी को 12,344 वोटों से हरायी। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में भी बाढ़ की समस्या है। भुतही बलान और कोसी नदी की त्रास्दी से इलाके के लाखों लोग प्रभावित होते हैं। फुलपरास में परिवहन मंत्री शीला कुमारी का घर है बावजूद बस स्टैंड नहीं है। एनएच किनारे बस लगाने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उद्योग धंधा नहीं रहने से मजदूरों का पलायन जारी है। इलाके में एक भी डिग्री कॉलेज नही है जिससे छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिये बाहर जाना पड़ता है। जलजमाव की समस्या से हजारों लोग परेशान रहते हैं। निवर्तमान विधायक मंत्री जदयू की शीला मंडल ने जीत का दावा करते हुए राजद के जंगल राज के बारे में बतायीं वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान कीं। कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध मंडल प्रचार के अंतिम दिन सुबह 8 बजे क्षेत्र में संपर्क के लिए निकले। उन्होंने जदयू प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा इलाक़े का कुछ भी विकास नहीं हुआ है. कैबिनेट मंत्री थी फिर भी 5 साल में कुछ विकास नहीं कर सकी केवल बॉर्डर से बस से वसूली कर अपना विकास की. उन्होंने कहा मुझे मौका मिला तो फुलपरास में रहकर हर संभव कार्य करेंगे ताकि लोगों को किसी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। वहीं क्षेत्र के लोगों की मिली जुली प्रतिक्रया मिली। लोग वैसे प्रत्याशी को चुनने की बात करते हैं जो क्षेत्र का विकास करे। बाइट शीला कुमारी जदयू प्रत्याशी बाइट सुबोध मंडल कांग्रेस प्रत्याशी बाइट विभा कुमार स्थानीय बाइट स्थानीय बाइट स्थानीय जनता।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVIPIN SHARMA
FollowNov 09, 2025 11:33:570
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 09, 2025 11:33:330
Report
RKRakesh Kumar
FollowNov 09, 2025 11:33:210
Report
ACAmit Chaudhary
FollowNov 09, 2025 11:32:550
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowNov 09, 2025 11:32:24Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर -
जशपुर में एक मुर्गी बनी आकर्षण का केंद्र,
मुर्गी के हैं चार टांगे,
चार टांगों वाली मुर्गी को दूर दूर से देखने पहुंच रहे लोग,
बगीचा के फार्मर पंकज सिंह के पास है चार पैरों वाली मुर्गी。
0
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 09, 2025 11:32:120
Report
MGManoj Goswami
FollowNov 09, 2025 11:31:490
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 09, 2025 11:31:320
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 09, 2025 11:30:440
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 09, 2025 11:30:250
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowNov 09, 2025 11:30:110
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 09, 2025 11:26:340
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowNov 09, 2025 11:26:170
Report
0
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 09, 2025 11:26:080
Report