icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली: पैसे के विवाद के पीछे मजदूर की हत्या, शव झाड़ियों में मिला

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ कल सुबह से लापता एक मजदूर का शव झाड़ियों से फेंका हुआ मिला जिससे इलाके में सनसनी मच गई है जबकि परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव की है जहाँ मृत मजदूर राजू राम के घर से लगभग दो किलोमीटर दूर उसका शव झाड़ियों में फेंका हुआ था।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजू की मजदूरी का पैसा गांव के ही ठेकेदार जीतू पटेल के पास बकाया था और उसी पैसे को लेकर दोनो में विवाद चल रहा था।परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि राजू ठेकेदार के पास बकाया पैसा मांगने गया था इसलिए उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है।बहरहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report

हजारीबाग: जमीन कब्जा मामले पर योगेंद्र साव से सियासत तेज, बेदिया पलटवार

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा जमीन को कब्जा करने के मामले में अब सियासत तेज होती नजर आ रही है हजारीबाग के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के द्वारा झारखंड सरकार पर दिए गए बयान मामले में पलटवार किया है उन्होंने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को चोर बताया है उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति शुरू से चोरी करते आया है बहुत बड़ा ब्लैकमेलर व्यक्ति है जो कि कोयला चोरी, बालू चोरी माफिया जैसा कार्य की करता आया है जमीन दलाली में भी यह व्यक्ति लिप्त रहा है सालों साल जेल काटकर आया हुआ व्यक्ति आज झारखंड सरकार पर तंजकाश रहा है इस पूरे मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस से उसे निष्कासित करने के लिए अनुरोध करेगी और अगर इस पर कांग्रेस कोई कम नहीं उठाती है तो आगे हम लोग रणनीति बनाने को तैयार हैं संजीव बेदिया ने बताया कि इस व्यक्ति का शुरू से कार्य लोगों से दलाली करना ड्राइवर को छेक कर रुपए तहसीलने जैसा रहा है कांग्रेस को इस पर विचार करने की जरूरत है लाइट बाइट संजीव बेदिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस
0
0
Report

हवेली खड़गपुर में बाइक सवार किशोर की मौत, तीन घायल; हेलमेट नहीं पहना गया

Munger, Bihar:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत, दो गंभीर ,साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर मंदिर से टकराई बाइक, तीनों ने नहीं पहना था हेलमेट। मुंगेर :हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एनएच-333 स्थित हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रमनकाबाद बजरंगबली स्थान के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है की गंगटा पंचायत के बासुदेवपुर गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव का 17 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, वरुण यादव का पुत्र संगम कुमार और नरेश यादव का पुत्र गोलू कुमार एक ही बाइक से रंगनाथ उच्च विद्यालय बनहरा में इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने गए थे। फॉर्म भरने के बाद तीनों बाइक से हवेली खड़गपुर बाजार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रमनकाबाद बजरंगबली स्थान के समीप सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले सड़क किनारे लगे लोहे के सुरक्षा घेरे से टकराई और इसके बाद मंदिर से जा भिड़ी। दुर्घटना में विशाल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संगम कुमार और गोलू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि संगम के पैर और गोलू के सीने में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। साइड देने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इधर, विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों की चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि विशाल तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के समय उसके माता-पिता देवघर गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
0
0
Report
Advertisement

भोजपुर में मिनी गन फैैक्ट्री का उद्भेदन: पिता-पुत्र समेत 5 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस को उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब जगदीशपुर अनुमंडल के एक गांव में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ। मामला जगदीशपुर अनुमंडल के आयर थाना के आयर गांव की है जहाँ भोजपुर पुलिस ने एक घर में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर पिता पुत्र समेत पांच बदमाशों को रंगे हाथ धर दबोचा। दरअसल आयरा गांव के लालबाबू शर्मा और सुख पुत्र राजकिशोर शर्मा अपने घर में मिनी गन फैैक्ट्री का संचालन बहुत दिनों से कर रहे थे जिसकी सूचना भोजपुर पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित को लगी। एसपी अवधेश दीक्षित ने एक टीम का गठन कर जब लालबाबू शर्मा के घर छापेमारी की तो वहाँ भारी संख्या में अर्धनिर्मित हथियार और इसके पार्ट्स बरामद हुए। वही पिता पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने करवायी करते हुए तीन अन्य को गिरफ्तार किया जो इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालन हथियार की खरीद-विक्री में सहयोगी थे। पुलिस ने इस उद्भेदन को एक बड़ी सफलता मान रही है।
0
0
Report

पत्नी की हत्या: पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा; नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार

Thane, Maharashtra:पतीकडून पत्नीचा खून... भिवंडी तालुक्यातील अंजूरफाटा परिसरातून एक धक्कादायक घटना समोर आली आहे. 19 वर्षीय पत्नीला मारहाण करून गळा दाबून जिवे ठार मारल्याप्रकरणी पतीला नारपोली पोलिसांनी अटक केली आहे. नारपोली पोलीस ठाणे हद्दीतील अंजूरफाटा, अश्विनी सलून जवळील मनोज म्हात्रे ऑफिस समोरील सचिन यांच्या खोलीत ही घटना घडली. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, दि. 18 सप्टेंबर रोजी सायंकाळी साडे पाच वाजताच्या सुमारास आरोपी तबरेज जमशेत आलम, वय 21 वर्षे याने त्याची पत्नी सैनब तबरेज आलम, वय 19 वर्षे हिचा खून केला. घरातील नातेवाईकांना योग्य मानसन्मान देत नसल्याच्या कारणावरून दोघांमध्ये नेहमी वाद होत होता. काल देखील त्याच कारणावरून वाद झाल्याने रागाच्या भरात पतीने पत्नीला मारहाण करून तिचा गळा दाबून तिला जिवे ठार मारले. या प्रकरणी पोलीस नाईक किरण तानाजी मोहिते यांनी दिलेल्या फिर्यादीवरून गुन्हा रजि. नं. 1058/2026 भारतीय न्याय संहिता कलम 103(1) प्रमाणे गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आरोपी तबरेज आलम याला दि. 19/09/2026 रोजी पहाटे 02:19 वाजता अटक करून न्यायालयात हजर करण्यात आले असल्याबद्दल पथकाने माहिती दिली. आरोपीने नेमका कोणत्या कारणातून हे कृत्य केले, याचा अधिक तपास सहाय्यक पोलीस निरीक्षक माणिक होळकर करत आहेत.
0
0
Report

हाथरस हादसे में स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, तीन घायल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार ने बाइक को रोंदा घटना हुई CCTV कैमरे में कैद सहपऊ भारत पैट्रोल पम्प के सामने बाइक को स्कोर्पियो कार ने रोंदा पम्प से पैट्रोल लेने के बाद रोड क्रॉस करते समय स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रोंदा स्कोर्पियो बाइक को रोदते हुए स्पीड में निकल गई बाइक चालक और एक महिला व वच्चा तीनों बुरी तरह घायल हो गए टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के पुर्जे पुर्जे अलग हो गए बाइक पर बैठे तीनो बुरी तरह घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया
0
0
Report
Advertisement

शामली नगरपालिका के सभासद की धुनाई, जलभराव पर हंगामा

Shamli, Uttar Pradesh:शामली. एक वार्ड सभासद की धुनाई की घटना सामने आई है. जनपद शामली की सिटी नगर पालिका में वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर महिलाएं व पुरुषों के साथ नगर पालिका के सभासद और भाजपा के जिला मंत्री की कहासुनी हो गई. इसके बाद महिलाओं ने सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी. सभासद अपनी जान बचाकर थाने के गेट के सामने पकड़ लिया गया और एक महिला व एक पुरुष सभासद का गिरेबान पकड़कर उसे थाने ले गए. दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी नगर पालिका का है, जहां मोहल्ला दयानंद नगर वार्ड संख्या 16 निवासी महिलाएं व पुरुष वार्ड मे जल भराव की समस्या लेकर नगर पालिका आए थे. सभासद अनिल उपाध्यक्ष भी वहां थे. कहासुनी के दौरान आरोप है कि सभासद ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की तो भीड़ ने उसे मारपीट शुरू कर दी. सभासद ने नगर पालिका की भ्रष्टाचारों की पोल खोल रहे होने का आरोप लगाया और कहा कि भीड़ को उकसाने का आरोप चैयरमैन पर है. चैयरमैन अरविन्द संगल ने किसी आरोपी को निराधार बताया है.
0
0
Report

श्रावस्ती में आबकारी महिला सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर आरोप

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में महिला आबकारी सिपाही का गंभीर आरोप खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां आबकारी विभाग में तैनात एक महिला सिपाही ने खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के बाद फ़ूड इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। महिला के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख तय है। लेकिन अब आरोप है कि फ़ूड इंस्पेक्टर शादी से इनकार कर रहा है। मामला श्रावस्ती जिले का है, जहां आबकारी विभाग में तैनात महिला सिपाही ने खाद्य विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप के खिलाफ शिकायत दी है। महिला सिपाही के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर दोनों करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। महिला ने यह भी दावा किया है कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख भी तय है। लेकिन अब आरोप है कि इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप शादी से इनकार कर रहा है। महिला सिपाही ने पुलिस के साथ-साथ तहसील दिवस में भी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही सामने आएगा और मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
0
0
Report

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कैदी ने भागने की कोशिश, पकड़ लिया गया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया अस्पताल से कैदी ने फिर की भागने की कोशिश चौथी मंजिल की खिड़की से पाइप के सहारे उतरने लगा कैदी रात 3 बजे टॉयलेट की खिड़की से बाहर निकला था कैदी अस्पताल से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ाया कैदी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पाइपलाइन के पास मिला कैदी नर्मदापुरम जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी टीन का टुकड़ा निगलने की बात कहकर अस्पताल पहुंचा था कैदी जांच में शरीर के अंदर कोई नहीं मिली वस्तु 15 सितंबर से हमीदिया अस्पताल में भर्ती था कैदी सचेंद्र उर्फ सचिन राजपूत ने भागने की कोशिश की हत्या और फिरौती के मामले में काट रहा उम्रकैद की सजा कोहेफिजा पुलिस ने भागने के प्रयास का मामला किया दर्ज
0
0
Report
Advertisement

फागी उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, लगभग 50 यूनिट रक्त दान

Dudu, Rajasthan:फागी उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया आयोजन। उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जाटोलिया के निर्देशन में किया रक्तदान शिविर। शिविर में उप जिला अस्पताल फागी में कार्यरत डॉक्टर व नर्सिंग अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग। डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और रक्तदान का महत्व समझाया। शिविर में करीब 50 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट, शिविर में डॉ उमा शंकर कुमावत, डॉ टीना शर्मा, डॉ देवेंद्र सिंह, नर्सिंग अधिकारी अमित शर्मा शर्मा सहित उप जिला अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा।
0
0
Report

टोंक में SI-प्लाटून कमांडर भर्ती की पुनः परीक्षा कल, 16 केंद्रों में 7217 अभ्यर्थी

Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में कल होगी SI-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की पुनः परीक्षा, 16 केंद्रों पर 7217 अभ्यर्थी होंगे शामिल टोंक में राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की पुनः परीक्षा कल टोंक जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 4 राजकीय और 12 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। दोनों पारियों में कुल 7217 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, पेयजल और अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए 5 उप-समन्वयक, 28 पर्यवेक्षक तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 3 सदस्यीय सतर्कता दल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है。
0
0
Report
Advertisement

राजसमंद: गणेश विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आकर 15 वर्षीय विराट की मौत

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा विद्युत लाइन से टकराई मूर्ति, करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव के पास हुआ हादसा गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते समय रास्ते में विद्युत लाइन की चपेट में आई मूर्ति। अचानक फैले करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय मासूम बच्चे विराट की दर्दनाक मौत सूचना पर मौक़े पर राजनगर पुलिस पहुंची, एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में पसरा मातम。
0
0
Report

NIA फैसले के बाद आदिवासी समाज हाई कोर्ट में आवेदन की तैयारी कर रहा

Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद आदिवासी समाज खुलकर सामने आ गया है। अदालत ने मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है, लेकिन समाज का एक वर्ग इससे संतुष्ट नहीं है। जगदलपुर के परपा में हुई बैठक में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के पदाधिकारी और फांसी की सजा पाने वाले दोषियों के परिवारों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद संस्था ने दोषियों के पक्ष में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। उनका कहना है कि NIA द्वारा गिरफ्तार सभी 10 आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से आरोपित किया गया। समाज अब उनके लिए लड़ाई लड़ेगा और हर गांव से चंदा जुटाकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी; प्रत्येक परिवार से 20 रुपये लेने की बात कही गई है। पहले हाई कोर्ट में अपील, अगर राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं सजा पाए दोषियों के परिजनों का कहना है कि झीरम हमले के असली गुनाहगार अभी भी बाहर घूम रहे हैं; बारसे देवा जैसे नक्सली कमांडर ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी कर ली है, जबकि निर्दोष आदिवासियों को फंसा दिया गया।
0
0
Report

UPI पर MDR बढ़ोतरी: पेट्रोल पंपों पर ₹5 MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू

Morena, Madhya Pradesh:सरकार ने MDR (Merchant Discount Rate) का ढांचा तय किया है। यह ग्राहक से लिया जाने वाला टैक्स नहीं, बल्कि भुगतान व्यवस्था में व्यापारी-पक्ष पर लगने वाला शुल्क है। पेट्रोल/फ्यूल जैसे सेक्टर में ₹2,000 से ऊपर के पात्र UPI मर्चेंट भुगतान पर ₹5 MDR तय किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होनी है। ग्वालियर के पेट्रोल पंपों पर अभी बोर्ड लगाने का क्या मतलब? अगर कोई पेट्रोल पंप अभी से बिना किसी लागू प्रतिबंध के “UPI पेमेंट नहीं लिया जाएगा” का बोर्ड लगाकर UPI बंद करता है, तो यह सरकार के नोटिफिकेशन का अनिवार्य निर्देश नहीं है। खास तौर पर ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगाया जा सकता। सरकार की ओर से संभावित कार्रवाई का रास्ता कुछ इस तरह हो सकता है: पेट्रोलियम कंपनियां अपने डीलरों को निर्देश जारी कर सकती हैं कि ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रखी जाए। संबंधित बैंक/UPI नेटवर्क और भुगतान सेवा प्रदाता अपने मर्चेंट एग्रीमेंट के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। यदि कोई पंप ग्राहक से MDR की रकम अलग से वसूलता है, तो यह अलग मामला होगा, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि MDR ग्राहक पर पास नहीं किया जाना है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top