icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी: हरहुआ फ्लाई ओवर पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, मचा हड़कंप

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | हरहुआ: हरहुआ पुलिस चौकी के पास फ्लाई ओवर के ऊपर पिलर नंबर 62 के आसपास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। —-क्या हुआ? बताया जा रहा है कि फ्लाई ओवर पर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। —-पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल टक्कर कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

जिला अस्पताल लोहिया का लखीमपुर खीरी से आई SRM टीम ने किया निरीक्षण

Sundaram SinghSundaram SinghFollow12m ago
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के लिए लखीमपुर खीरी से SRM टीम शनिवार सुबह को पहुंची है टीम ने पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इमरजेंसी कक्ष एवं रक्त अव्यव पृथकरण इकाई, सिटी स्कैन, हेल्थ एटीएम आदि का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में दिसंबर माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को इस्तेमाल से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर धीर सिंह एवं अन्य अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में फिर बढ़ी कॉलर आईडी लगे 'कबरा' हाथी की दहशत, सलका मार्ग बंद; थर्मल ड्रोन में कैद हुई लोकेश

Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर के उदयपुर वन परिक्षेत्र में सैटेलाइट कॉलर आईडी लगाकर छोड़े गए 'कबरा' हाथी ने एक बार फिर इलाके में दहशत बढ़ा दी है। जंगल में उसकी सक्रियता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सलका मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और हाल ही में थर्मल ड्रोन कैमरे में हाथी की सटीक लोकेशन कैद हुई है। कॉलर आईडी व ड्रोन के माध्यम से मिल रहे इनपुट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। Radio-collared 'Kabra' elephant sparks panic again in Udaipur; Salka route closed as thermal drone tracks movement
0
0
Report
Advertisement

एमएसएमई को बढ़ावा देने की पहल, सेंट्रल बैंक ने उद्यमियों को सौंपे ऋण स्वीकृति पत्र

Shiva SharmaShiva SharmaFollow52m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन, मुख्य अतिथि एवं सिग्मा मेटल्स के प्रबंध निदेशक नवीन जैन तथा क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री सहित शहर के अनेक उद्यमी, गणमान्य नागरिक और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने कारोबार के विस्तार और विकास के लिए आर्थिक सहयोग मिल सके। बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर बैंकिंग सेवाएं और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बैंक इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
0
0
Report

फिरोजाबाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार दोनों पक्ष पहुंचे थाने

SSSourabh SharmaFollow1h ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद देवोत्थान एकादशी पर गोपाल मैरिज होम में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने में जुटी रहीजानकारी के अनुसार, एटा निवासी कन्या पक्ष अपनी बेटी की शादी करने के लिए फिरोजाबाद आया था। दूल्हा आकाश निवासी बौद्ध आश्रम के पास, थाना उत्तर, फिरोजाबाद का बताया गया है। शुक्रवार रात गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के कैमरामैन फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने कैमरामैनों को कमरे से बाहर कर दिया और एक अन्य युवती को कमरे के अंदर बुला लिया। आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ फोटो खिंचवाता रहा। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने दूल्हे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मैरिज होम में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में ज्वेलरी शोरूम से लाखों का सोना चोरी, 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हुआ चोर

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow2h ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में एक शातिर चोर ने देखते ही देखते लाखों रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों की नजर हटते ही आरोपी 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
0
0
Report

डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग,,,,

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow5h ago
Upani, Chhattisgarh:जिले के डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामला छुहीपाली वार्ड क्रमांक 7 का है, जहां 27 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगरवासी भागीरथी बरेठ ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक नहीं कराया जा रहा है। कहीं सड़क की मोटाई कम होने का आरोप है, तो कहीं निर्धारित मापदंडों के विपरीत गिट्टी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि निर्माण स्थल पर न तो स्वीकृति संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क निर्माण के बाद नियमानुसार तराई किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के सीएमओ और इंजीनियर पर निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं लगातार विरोध के बावजूद नगर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में डभरा नगर पंचायत सीएमओ का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी खामियां सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता की असलियत सामने आती है या फिर 27 लाख रुपये की यह सड़क सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल बनकर रह जाती है।
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन

AKAshok Kumar SenFollow10h ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया तुलसी माता पूजन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे देव उठनी ग्यारस पर तुलसी माता का पूजन किया हम आपको बताते चले कि वह इन दोनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा के साथ उनके काला पहाड़ स्थित फार्म हाउस पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा कर देश में सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की है इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow12h ago
Haridwar, Bahadarabad, Uttarakhand:आजम खान पहुंचे मुरादाबाद, यूसुफ मलिक के आवास पर जताया शोक, सीएम योगी की मां के निधन पर बोले—मां जैसी दौलत कहीं नहीं होती मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सिविल लाइंस निवासी अपने करीबी यूसुफ मलिक के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा सदमा है, मां जैसी दौलत दुनिया में कहीं नहीं होती। बता दें कि हाल ही में जेल से रिहा हुए आजम खान लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया था कि अब यह चुनाव नहीं, बल्कि इंकलाब होगा। आजम खान के मुरादाबाद पहुंचने की खबर मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आजम खान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
0
0
Report

खड़े डंफर में घुसा वाहन, केबिन के परखच्चे उड़े,टोल वसूली के बाद भी सुरक्षा शून्य

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow14h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:मौत से चंद इंच दूर: अंधेरे ओवरब्रिज पर सफर भोजीपुरा।शाहजहांपुर से उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा एक डंफर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भोजीपुरा ओवरब्रिज पर पहले से खराब खड़े दूसरे डंफर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले डंफर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी चालक सुखवेंद्र सिंह किसी चमत्कार की तरह बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के बाद मौके पर रुके ट्रक चालकों का गुस्सा दोहना टोल प्लाजा प्रबंधन पर फूट पड़ा। चालकों का सीधा आरोप है कि वे मोटा टोल टैक्स चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन हाईवे पर सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल कर्मचारियों की एक पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजरी जरूर, लेकिन खराब खड़े डंफर के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग की गई और न ही चेतावनी के लिए कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया। ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण पीछे से आ रहे डंफर चालक को खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ।जब इस गंभीर लापरवाही पर टोल कर्मचारियों से जवाब मांगा गया, तो वे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आए। कर्मियों ने दलील दी कि स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक टाइमर से जलती हैं और उन्हें ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, शाम 6 बजे अंधेरा घिरने के बावजूद लाइटें बंद रहने के सवाल पर कर्मचारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके और बहाने बनाते रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top