मधुबनी के न्यायालय में प्रेमी ने प्रेमिका पर किया हमला
Madhubani, Bihar:मधुबनी न्यायालय परिसर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर हमला कर दिया था। सूचना के अनुसार 20 वर्षीय उवाती अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जब उसने उस पर हमला किया। युवती की मां ने किसी तरह उसकी जान बचाई। घायल युवती को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और युवती ने बताया कि उनका प्रेम संबंध सात साल पुराना है और 2 साल पहले उन्होंने गुप्त रूप से शादी की थी। शादी के बाद जब युवती ने युवक से उसे घर ले जाने को कहा, तो उसने 6 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
