Back
बेनीपट्टी में 2025 की टक्कर: भाजपा के विनोद नारायण झा बनाम कांग्रेस की नलिनी रंजन झा
BBBindu Bhushan
Oct 25, 2025 05:05:13
Madhubani, Bihar
एंकर मधुबनी में 10 विधान सभा सीटों के लिए द्वितीय चरण में चुनाव होगा ,11 नवम्बर को मतदान है। बेनीपट्टी पट्टी विधान सभा सीट चर्चित है ।यहां से पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा भाजपा प्रत्याशी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधुबनी जिला के विधानसभा क्रम संख्या 32 बेनीपट्टी सीट पर बीजेपी के विनोद नारायण झा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की भावना झा को भारी मतों से हराया था. विनोद नारायण झा को कुल 78862 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं भावना झा को 46210 मत मिले हैं। बेनीपट्टी ब्राह्मण बहुल क्षेत्र है। वहीं यादव मतदाताओं की आबादी 10 फीसदी है. इसके बाद दलित आते हैं।
बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,09,089 मतदाता हैं, जिनमें 1,62,102 पुरुष मतदाता, 1,46,979 महिला मतदाता और 8 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं जो वर्षों से कायम हैं। बेनीपट्टी में स्थाई बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। बाजार में सड़क किनारे नाला नहीं है, जिससे जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र हर साल बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से जूझता है, नेपाल से बहने वाली धौंस नदी के बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित होती है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। पौराणिक स्थल भी उपेक्षित है। उच्चैठ शक्ति पीठ और कालिदास डीह पर्यटन केंद्र नहीं बन सका। अरेर को प्रखण्ड का दर्जा नहीं मिल Sका है।
भाजपा और कांग्रेस में होती है टक्कर 2015 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़नेवाली भावना झा ने 55978 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के विनोद नारायण झा को 51244 वोट मिले थे. हार का अंतर महज 4734 वोटों का था. 2010 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के विनोद नारायण झा विधायक चुने गए थे. उन्होंने लोजपा के महेश चंद्र सिंह को हराया था। विनोद नारायण झा ने 31198 मत प्राप्त किये थे, वहीं महेश चंद्र सिंह ने 18556 मत. हार का अंतर 12642 वोटों का था.
कांग्रेस का रहा है गढ़:- इस सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस के छोटे प्रसाद सिंह जीते थे. इसके बाद लंबे समय तक इस सीट पर सीपीआई का कब्जा रहा. सीपीआई के तेजनारायण झा 1962, 1967,1972 और 1977 में यहां से विधायक चुने गए थे. 1969 में एसएसपी के वैद्यनाथ झा यहां से जीते थे. वहीं 1980, 1985 और 1990 में कांग्रेस के योगेश्वर झा ने यहां से जीत हासिल की थी. शालीग्राम यादव ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर 1995 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया.
2025 में NDA समर्थित भाजपा प्रत्याशी विनोद नारायण झा और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी Nalini Ranjan Jha आमने सामने हैं। कांग्रेस ने भावना झा को टिकट ना देकर Nalini Ranjan Jha उर्फ रूपन झा को टिकट दे दिया है। हालांकi भाजपा बागी डॉक्टर बी झा मृणाल भी निर्दलीय प्रत्याशी हैं जिससे बेनीपट्टी में मुकाबला दिलचस्प हो गया है और मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है。
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 25, 2025 15:33:273
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 25, 2025 15:33:050
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 25, 2025 15:32:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 25, 2025 15:32:40Noida, Uttar Pradesh:महोबा के शहर कोतवाली इलाके में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए.. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 25, 2025 15:32:290
Report
HKHitesh Kumar
FollowOct 25, 2025 15:32:140
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 25, 2025 15:31:580
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 25, 2025 15:30:350
Report
AMATUL MISHRA
FollowOct 25, 2025 15:30:210
Report
0
Report
1
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 25, 2025 15:26:263
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 25, 2025 15:26:100
Report
VSVISHAL SINGH
FollowOct 25, 2025 15:25:530
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 25, 2025 15:25:310
Report
