847211
मधुबनी में मछली खाने से एक युवक की गई जान, 3 हुए बेहोश
Madhubani, Bihar:मधुबनी में जयनगर थाना के राजपुताना मोहल्ले में एक परिवार के लोगों में मछली खाने के बाद बीमारी के लक्षण दिखे है। आपको बता दें कि इसमें 32 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि 3 अन्य परिजन बेहोश हो गए थे। सूचना के अनुसार मृतक ने बाजार से मछली खरीदी थी और रात में परिवार के साथ खाई थी और उसके बाद आधी रात को सभी बीमार पड़ गए। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीएसपी के अशोक सिद्धार्थ पर अनुशासनात्मक चर्चा: क्या बनेगा भविष्य?
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati जैसाकि सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड व पंजाब में विधानसभा का आमचुनाव अब बहुत नज़दीक है और ये तीनों ही राज्य, परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के ’बहुजन समाज’ को ’शोषित से शासक वर्ग’ बनने हेतु उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के कारवाँ को आगे बढ़ाने के लिये बी.एस.पी. पार्टी व बहुजन मूवमेन्ट के लिये अति-महत्वूपर्ण ही नहीं बल्कि बहुत विशेष भी हैं, जिसको ध्यान में रखकर ही बी.एस.पी. के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ता, पदाधिकारी, पार्टी के समर्थक एवं शुभचिन्तक सभी लोग पूरे तन, मन, धन अर्थात हर प्रकार की कुर्बानी देकर पूरे जी-जान से यहाँ सत्ता प्राप्ति का अच्छा रिज़ल्ट लाने की मुहिम/मिशन में डटेे हुये हैं। ऐसे समय में जबकि ख़ासकर विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों आदि से ’बहुजन समाज’, बी.एस.पी. पार्टी व ’बहुजन मूवमेन्ट’ को, बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के समय जैसा ही ख़ासकर आरक्षण आदि को लेकर कड़े चैलेन्जों का सामना है, देश की सर्वमान्य अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी. को सर्वसमाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील है और इस क्रम में ’बहुजन समाज’ के हर अंगों में से ख़ासकर दलित समाज के लोगों को निजी या पारिवारिक स्वार्थ में ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिये जो इसमें बाधा उत्पन्न करे और इतिहास उन्हें माफ ना कर पाये। इसीलिये बी.एस.पी. की शीर्ष नेतृत्व इन बातों का ख़ास ध्यान देते हुये भूले-भटके हुये लोगों को उनके अचार-व्यवहार आदि को ध्यान में रखकर पार्टी में शामिल कर रहा है, और जो लोग इसकी राह में थोड़ा भी रुकावट बनने की कोशिश कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आदि भी की जा रही है, जिसका चर्चित उदाहरण हैं बी.एस.पी. के राज्यसभा सांसद भी रहे श्री अशोक सिद्धार्थ। पार्टी ने इनको सुधरने का एक नहीं बल्कि कई बार मौक़ा दिया, लेकिन बी.एस.पी. के मिशन से अधिक इन्होंने अपने निजी व पारिवारिक स्वार्थ व महत्वकांक्षा आदि को ज़्यादा महत्व दिया, जिसका ख़ामियाज़ा इनके साथ-साथ इनके दामाद श्री आकाश आनन्द को भी भुगतना पड़ा है। कुल मिलाकर इन्होंने अपने निजी स्वार्थ में श्री आकाश आनन्द व बी.एस.पी. मूवमेन्ट की भी कभी सही से परवाह नहीं की है, जबकि इसके लिये श्री अशोक सिद्धार्थ को औरों से कहीं अधिक बढ़चढ़ कर त्याग-तपस्या व कुर्बानी की मिसाल पार्टी व सामाज के सामने देनी चाहिये थी, किन्तु ऐसा ना होकर ठीक इसके उलटा ही होता रहा है। ऐसे में बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के हित के साथ-साथ ख़ुद उनके परिवार एवं अपने दामाद श्री आकाश आनन्द के भविष्य को ध्यान में रखकर श्री अशोक सिद्धार्थ के पास अभी भी मौक़ा है कि वे अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को त्याग कर व निजी स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर राजनीति से पूरी तरह से संन्यास ले लें। तब ऐसी स्थिति में श्री आकाश आनन्द का फ्री होकर पार्टी में काम करना संभव होगा और तभी फिर पार्टी उनको उनकी ज़िम्मेदारियाँ वापस देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी, ताकि वे पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें, ऐसी पार्टी में आम राय है।0
0
Report
गुरुग्राम में पैसे के विवाद में हत्या: आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में पैसों के विवाद में 32 वर्षीय युवक की हत्या हेमंत कौशिक के माथे में मारी गोली, मौके से फरार हुआ आरोपी हत्या के कुछ घंटों बाद आरोपी अमरजीत गिरफ्तार दिल्ली से पुलिस ने आरोपी अमरजीत ग्रेवाल को दबोचा 2021 में हेमंत ने आरोपी से लिए थे 6.5 लाख रुपये रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाने का आरोप आरोपी 2024 में भारतीय सेना से हुआ था रिटायर सेक्टर-14 पुलिस और क्राइम ब्रांच मानेसर की संयुक्त कार्रवाई वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस बाइट-नवीन शर्मा, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम पुलिस वी.ओ 2- दरअसल बीती शाम गुरुग्राम के आचार्यपुरी में हेमंत कौशिक को अमरजीत ने गोली मारी। जिसके बाद पुलिस टीम पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के दोस्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हेमंत और अमरजीत के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कल हेमंत के घर अमरजीत पहुचा और दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान अमरजीत ने अपनी पिस्टल निकालकर हेमंत के माथे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। वी.ओ 3- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-14 और अपराध शाखा मानेसर की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वारदात के अगले ही दिन 9 सितंबर को आरोपी अमरजीत ग्रेवाल उर्फ अमरजीत फौजी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। आरोपी और मृतक की पहचान एक कॉमन दोस्त के माध्यम से हुई थी। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में हेमंत ने अमरजीत से करीब 6.5 लाख रुपये उधार लिए थे। वी.ओ 4- पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
पटना में NIA की छापेमारी: साई कुसुम इन्फिनिटी अपार्टमेंट के फ्लैटों की तलाशी
Patna, Bihar:पटना में NIA की छापेमारी चल रही है। NIA की टीम स्थानीय थाना पुलिस के साथ साई कुसुम इन्फिनिटी अपार्टमेंट में दो फ्लैटों की तलाशी कर रही है। झारखंड की राजधानी रांची में 17 जून को RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। उसी मामले में NIA ने दिल्ली से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पटना में कार्रवाई की जा रही है। NIA की टीम साई कुसुम इन्फिनिटी के फ्लैट नंबर 1206 और 609 की तलाशी ले रही है। दोनों फ्लैट संदीप कुमार के नाम बताए जा रहे हैं। पिछले एक घंटे से तलाशी जारी है। स्थानीय पुलिस अपार्टमेंट में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में शराब पीते दरोगा का वीडियो वायरल, सस्पेंड
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : दरोगा का चौकी पर शराब पीते वीडियो वायरल। सदर कोतवाली के सुतिया तारा चौकी मे तैनात है दरोगा अतुल सिंह। अप्रैल माह का बताया जा रहा वायरल वीडियो। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी जेपी सिंह ने दरोगा अतुल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वायरल वीडियो की जांच सीओ सिटी विनी सिंह को सौपी। सदर कोतवाली के सुतिया तारा चौकी का मामला।0
0
Report
*CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए, 2026 में अब तक 608 फोन बरा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीक और सर्विलांस की मदद से 120 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जिले के प्रत्येक थाने पर टीम गठित कर गुम मोबाइल से संबंधित शिकायतों को CEIR पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है, जिसके बाद सर्विलांस के माध्यम से मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल की जानकारी के आधार पर उन्हें बरामद किया जा रहा है। एसएसपी उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अगस्त माह तक 488 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये थी, बरामद किए जा चुके थे। वहीं 9 सितंबर को 120 और मोबाइल बरामद किए गए। इस तरह वर्ष 2026 में अब तक कुल 608 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये है, बरामद किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से ट्रेस कर पुलिस ने उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में उन्नाव पुलिस ने कुल 525 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी, बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे थे। पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की अधिक से अधिक बरामदगी के लिए थानों और सर्विलांस टीम को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। CEIR पोर्टल के इस्तेमाल से मोबाइल बरामदगी की कार्रवाई को पहले की अपेक्षा और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह0
0
Report
जाजमऊ पुल की मरम्मत को लेकर बड़ा अपडेट, भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की तैयारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। जाजमऊ गंगा सेतु की मरम्मत को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में बक्सर गंगा पुल से लेकर फतेहपुर जनपद की सीमा तक NH-2 मार्ग का निरीक्षण किया। जाजमऊ गंगा सेतु पर मरम्मत कार्य के दौरान भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए संभावित रूट डायवर्जन को लेकर प्रशासन ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बक्सर गंगा पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। इसके चलते पुल पर लगाए गए हाइट गेज को हटा दिया गया है और अब बक्सर गंगा सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। वहीं फतेहपुर सीमा वाले मार्ग पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग फतेहपुर के संबंधित अधिकारियों को 16 सितंबर 2026 तक मरम्मत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। पहले होगा ट्रायल, फिर लागू होगा डायवर्जन जिलाधिकारी ने एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि 11 सितंबर को हरतालिका तीज और बक्सर मेला संपन्न होने के बाद ट्रायल के तौर पर गंगा पुल पर आवागमन बंद कराकर प्रस्तावित डायवर्जन व्यवस्था को परखा जाए। ट्रायल के दौरान यातायात की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद जाजमऊ पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को लेकर अंतिम रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात को ध्यान में रखते हुए ऐसा रूट प्लान तैयार किया जाए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी न हो और किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने साइनेज लगाने, वाहनों की श्रेणी और पैमाना निर्धारित करने तथा आवश्यक यातायात व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बीघापुर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सागर जहरीली शराब मामले में मंत्री-कलक्टर के बयानों में फर्क, कांग्रेस ने हमला
Dhar, Madhya Pradesh:एंकर - सागर जहरीली शराब कांड में मौतों को लेकर अब सरकार और प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहा है। मंत्री प्रहलाद पटेल के पोस्ट में मौत का आंकड़ा 19 से अधिक है जबकि प्रशासन मौत का आंकडा 15 ही बता रहा जिसके बाद अब कांग्रेस ने सवाल उठाया है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब सरकार के मंत्री खुद सच्चाई बता रहे हैं तो प्रशासन आंकड़े क्यों छुपा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मंत्री और कलेक्टर के बयानों में विरोधाभास है। सरकार को मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देना चाहिए और उनके आंसू पोछने का काम करना चाहिए। कई परिवारों में कमाने वाला ही नहीं बचा है।0
0
Report
नरोरा डैम खुलने से गंगा जलस्तर बढ़ा; कानपुर में लोगों का असर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, उत्तर प्रदेश | नरोरा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कानपुर, उत्तर प्रदेश | स्थानीय लोगों में से एक चंद्रप्रकाश कहते हैं, “हम कानपुर के भगवत दास घाट पर हैं। गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है यह कल से लगभग 2 फीट ज़्यादा है, और इसके और बढ़ने की संभावना है। ऊपर डैम के गेट खोले जा रहे हैं, और नेपाल में आई बाढ़ का भी असर पड़ रहा है… हालांकि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लोग इस स्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं उन्हें निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।”0
0
Report
बीकानेर के चुनावी महापर्व में सिद्धि कुमारी ने अधिक मतदान की अपील
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी विधायक सिद्धि कुमारी पहुंचीं मतदान करने पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और विक्रम सिंह राजपुरोहित भी रहे साथ सिद्धि कुमारी ने मतदान कर निभाया लोकतांत्रिक दायित्व मतदान केंद्र से विधायक ने आमजन से की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील बोलीं—लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी जरूरी, कांग्रेस को विधायक की दो टूक- वेट एंड वॉच0
0
Report
Advertisement
दूदू निकाय चुनाव: वार्ड 14 में फर्जी मतदान को लेकर भिड़ंत, पुलिस मौके पर
Dudu, Rajasthan:दूदू में निकाय चुनाव के मतदान के बीच वार्ड नंबर 14 में हुआ विवाद। मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर शुरू हुआ विवाद, दो गुट आपस में भिड़े। दूदू पुलिया के नीचे दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झडप। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बल प्रयोग कर पुलिस ने मौके से दूर किया। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों का लगा जमावड़ा। विवाद के बाद प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ और जांच जारी0
0
Report
बांसवाड़ा विधानसभा: मतदान शुरू, फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, बूथों पर सुरक्षा बढ़ी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा यह खबर बताती है कि आज सुबह बांसवाड़ा शहर के 99 पोलिंग बूथ में मतदान जारी है। कुल 59 वार्डों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर तक चला। शहर के मतदान केंद्रों पर महिलाएं और बुजुर्ग अधिक संख्या में मतदान कर रहे थे। आज राजतालाब पुलिस ने एक फर्जी मतदान अधिकारी बनकर घूम रहे असल खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वार्ड 33 में एक महिला के मतदान की पहले से फर्जी तरीके से हो चुकी घटना के बाद अधिकारियों ने उसका टेंडर वोट कराया। एक वार्ड में मतदान मशीन थोड़े समय के लिए खराब हुई जिसे बदला गया। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विल चेयर की व्यवस्था मौजूद है ताकि उन्हें मतदान करने में परेशानी न हो। 99 पोलिंग बूथ पर 650 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं, 25 पोलिंग बूथ संवेदनशील माने गए हैं जहां अतिरिक्त पुलिस बल है। आज शहर के 92 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और शहरी सरकार को चुनेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजित यादव और एसपी सुधीर जोशी हर पोलिंग बूथ का निरिक्षण कर रहे हैं।0
0
Report
ED रेड पर Satish Jarkiholi; Jagadish Shettar ka बयान हलचल मचा रहा
Noida, Uttar Pradesh:HUBBALLI (KARNATAKA): JAGADISH SHETTAR (BELAGAVI MP AND FORMER KARNATAKA CM) ON ED RAID ON MINISTER SATISH JARKIHOLI / HIGH COURT ALLOWING INQUIRY INTO CA LAND ALLOTMENT TO KHARGE FAMILY-OWNED INSTITUTE / DK SHIVAKUMAR'S STATEMENT ON NEW EDUCATION POLICY0
0
Report
Advertisement
आगरा में दिनदहाड़े युवक ने युवती पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Agra, Uttar Pradesh:09 sep आगरा स्लग हमला आगरा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरफिरे युवक ने दिनदहाड़े युवती की स्कूटी रोक कर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की है आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला ओंकार युवती पर लंबे समय से दोस्ती का दवाब बना रहा था युवती ने कई बार युवक से दोस्ती को ठुकरा दिया जिसके बाद बुधवार को सरफिरे ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब युवती स्कूटी से अपने ऑफिस जा रही थी इसी दौरान शास्त्रीपुरम चौराहे के पास ओंकार अपने दोस्त के साथ बाइक पर आया और युवती को रोकर उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली, जिसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले युवती से मारपीट की और अचानक से चाकू निकालकर उसके गले,हाथ और पेट पर हमला कर दिया और मोबाइल और अन्य सामान छीनकर भाग गया घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल युवती को संजय प्लेस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवती का इलाज चल रहा है,पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू करते हुए कई टीम आरोपी और उसके साथी की तलाश में लगाई है परिजनों की मांग है कि आरोपी पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि किसी दूसरी बेटी पर ऐसे सरफिरे हमला करने से पहले 100 बार सोचे0
0
Report
प्रयागराज में गंगा मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं की डिमांड तेज, चतुर्थी की धूम
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज़, गणेश चतुर्थी से पहले मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे, गंगा की पवित्र मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की ज्यादा डिमांड। गणेश चतुर्थी को लेकर संगम नगरी प्रयागराज में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की मांग भी बढ़ने लगी है। खास बात ये है कि इस बार गंगा की मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाई गईं हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। कारीगर भी दिन-रात प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही प्रयागराज में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। कहीं प्रतिमाओं पर रंग-रोगन का काम चल रहा है, तो कहीं कलाकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इन प्रतिमाओं में खास आकर्षण है गंगा की मिट्टी से तैयार की गई गणेश प्रतImाओं का। कारीगरों के मुताबिक गंगा की मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की इस बार खास डिमांड है। श्रद्धालु ऐसी प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं, जो पूजा के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर हैं। प्रयागराज में गणेश प्रतिमा बनाने का काम करने वाले कारीगर कई दिनों पहले से तैयारियों में जुटे हुए हैं। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं को अलग-अलग आकार और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। प्रतिमाओं पर रंग भरने और सजावट का काम भी तेजी से चल रहा है। कारीगरों को उम्मीद है कि गणेश चतुर्थी तक प्रतिमाओं की बिक्री में और तेजी आएगी। वहीं श्रद्धालुओं में भी गणपति बप्पा को घर लाने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए भक्त भी कारीगरों के पास पहुंचने लगें हैं। भगवान गणेश के बाल स्वरूप के अलावा बड़ी प्रतिमाओं की ज्यादा डिमांड है।0
0
Report
कल्पना मिश्रा के न्याय के लिए रीवा में प्रदर्शनकारियों का धरना जारी
Rewa, Madhya Pradesh:धरना स्थल से लोगों से बातचीत रीवा में मृतक कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे परिजनों को हिरासत में लिए जाने के बाद अब धरना स्थल पर भी बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर गलत कार्रवाई की है और इस तरह की कथित तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि कल्पना मिश्रा को न्याय दिया जाए और जिन डॉक्टरों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। समर्थकों का कहना है कि न्याय की इस लड़ाई को वे हर स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं। फिलहाल धरना स्थल पर लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है और प्रदर्शनकारियों में खासा आक्रोश नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
