icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

झुंझुनूं में विश्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग दिवस पर जागरूकता अभियान और हस्ताक्षर गतिविधि

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं विश्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग दिवस पर जागरूकता अभियान एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत ने पोस्टर जारी किया झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चला यात्रियों को मानव तस्करी से बचाव की जानकारी संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह गहलोत, चेतना शर्मा रही मौजूद झुंझुनूं में विश्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग दिवस के अवसर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन, राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास अजमेर एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में झुंझुनूं में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत तथा स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र सिंह गहलोत द्वारा मानव तस्करी रोकथाम संबंधी जागरूकता पोस्टर के विमोचन के साथ हुई। इस अवसर पर एएसपी राजावत ने कहा कि मानव तस्करी मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है, जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस, प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आमजन की संयुक्त भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पोस्टर विमोचन के बाद झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान यात्रियों एवं आमजन को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, उसके दुष्परिणामों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर मानव तस्करी के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में एएचटीयू (AHTU) से एएसआई सुरेश, कांस्टेबल अनिल, रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र गहलोत, आरपीएफ इकाई प्रभारी राजीव राव तथा राजस्थान महिला कल्याण मंडल की जिला समन्वयक चेतना शर्मा, टीना चौरसिया, अदिति मीणा एवं विनोद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना तथा मानव तस्करी मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त करना रहा.
0
0
Report

जालावाड़ भवानीमंडी में सूने मकान से 2.5 लाख नकद-जेवरात चोरी, चोरों की तलाश जारी

Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिले के भवानीमंडी शहर की महाकाल कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने घर से करीब 2.50 लाख रुपये नगदी और लाखों रुपए मूल्य के जेवरात चुरा लिए। चोरी का पता तब चला जब सुबह पड़ोसी घूमने निकले और उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला नजर आया। पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा, तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, महाकाल कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह अपने परिवार के साथ इलाज के लिए मुंबई गए हुए थे। जिसके कारण घर सूना था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर और खिड़की का लॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। परिजनों ने फोन पर पुलिस को बताया कि घर से करीब 2.50 लाख रुपये नगदी और जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस ने कहा कि चोरी की सही स्थिति घर वालों के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। चोर वेटिंग हॉल में रखी एक एलईडी टीवी भी चुरा ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने चोरी करने के बाद घर में आमलेट बनाकर खाया और घर में रखा अचार भी बांधकर ले जा रहे थे, लेकिन जल्दबाजी में उन्हें बाहर ही भूल गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि रात भर सीपीओ द्वारा गश्त लगाई जाती है। चोरी की जगह से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गार्ड बैठा रहता है और निगरानी रखता है। इसके बावजूद शातिर चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।
0
0
Report
Advertisement

प्रश्नकाल से संसद की गरम बहस, कई कानूनों पर आज चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:प्रश्नकाल से दिन की कार्यवाही की शुरुआत होगी। आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक, पोत परिवहन एवं जलमार्ग, महिला एवं बाल विकास तथा विदेश मंत्रालय के मंत्री सदन के पटल पर विभिन्न दस्तावेज रखेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी स्थायी समिति की दो रिपोर्टें पेश की जाएंगी—PESA Act, 1996 की समीक्षा तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) पर सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 3 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह के सरकारी कामकाज का विवरण सदन में प्रस्तुत करेंगे। संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त समिति की रिपोर्ट पेश करने की समय-सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। नियम 377 के तहत सदस्य जनहित के महत्वपूर्ण विषय उठाएंगे। जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गृह मंत्री अमित शाह विचार और पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगे। विपक्ष सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 को निरस्त करने का वैधानिक प्रस्ताव पेश करेगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा और पारित कराने का प्रस्ताव आएगा। अध्यादेश और विधेयक पर संयुक्त चर्चा संभव है। दोपहर 3:30 बजे के बाद निजी सदस्यों के कार्य में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम अधिकारों पर प्रस्ताव पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय युवा आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग वाला निजी सदस्य प्रस्ताव भी चर्चा के लिए सूचीबद्ध है। भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग संबंधी निजी सदस्य प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा。
0
0
Report

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये, CBDC वॉलेट और FD/RD में जमा; शराब-गैम्बलिंग पर रोक

New Delhi, Delhi:कल से शुरू होगा दिल्ली लक्ष्मी योजना का पोर्टल, रक्षाबंधन पर पहली किश्त, लेकिन किन चीजों पर नहीं कर सकते ख़र्च? दिल्ली की रेखा सरकार ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंज़ूरी दी है, जिसके तहत दिल्ली की 21 से 60 साल की योग्य महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। 1 अगस्त से पात्र महिलाएं dly.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगी. दिल्ली सरकार के मुताबिक योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 दिए जाएंगे। इसमें- 1,500 रिकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 3 साल के लिए जमा होंगे। 1,000 सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपया वॉलेट में भेजे जाएंगे। दिल्ली सरकार की नई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना ( DLY )' के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता का इस्तेमाल शराब, तंबाकू उत्पादों और ऑनलाइन जुआ/गैंबलिंग पर नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार "नेगेटिव लिस्ट" लागू करने की तैयारी में है।
0
0
Report
Advertisement

زمین پر بارش کی تباہی: دمोह میں کاشتکاروں کو بڑا نقصان

Damoh, Madhya Pradesh:तेज बारिश ने मैदान बना दिए खेत, बीज और अंकुरित फसलें बह गईं, बड़ी संख्या में किसान प्रभावित. दमोह जिले में बरसात की बेरुखी के बीच बारिश हो रहे क्षेत्र पानी के चलते खेतों में तब्दील हो गए. दो दिनों की तेज बरसात ने जहां पहले हराभरा खेत दिखते थे, वहीं अब कई जगहों पर खेत खेल मैदान नजर आने लगे. आसमानी आफत ने दर्जनों गांवों के हरे भरे खेतों को नुकसान पहुंचाया, नाले-नदियाँ लबालब भरे और ओवरफ्लो से खेतों में पानी गया. किसानों ने बताया कि बरसात के बाद उपकरण और अन्य सामान भी पानी में बह गए और नुकसान लाखों रुपए में आंका गया. मानसून में देरी के बाद भी कुछ किसानों ने देरी से बुवाई की थी और बरसात ने सब पलट दिया. कुछ किसानों ने सूझ-बुझ कर कर्ज लेकर खेती की थी, अब बीज बह जाने के बाद उनकी हालत बदतर हो गई है. अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद की बातें कही जा रही हैं. नुकसान सिर्फ फसलों का नहीं है, अनाज उत्पादन घटने से आगामी महंगाई और आम आदमी पर असर भी पड़ सकता है; फिलहाल चिंता किसानों की है और उन्हें सहारा देना जरूरी है.
0
0
Report

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 10 फुट अजगर का रेस्क्यू, वन विभाग ने बचाया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद रेलवे स्टेशन परिसर से अजगर का रेस्क्यू मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर अजगर मिलने से मचा हड़कंप, रेलवे स्टेशन परिसरत स्थित पेड़ पर लिपटा मिला है 10 फिट लंबा अजगर साप, भीड़भाड़ वाले इलाके में अजगर मिलने से मौके पर लगी लोगो की भीड़, रेलवे के कर्मचारी और आरपीएफ भी मौके पर पहुँची, रेलवे द्वारा वन विभाग को दी गई अजगर की सूचना, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का किया गया रेस्क्यू, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के रिजेर्वेशन बुकिंग ऑफिस एवं टिकिट विंडो के सामने स्थित पेड़ से रेस्क्यू किया गया है अजगर, वन विभाग की टीम अजगर कों रेस्क्यू कर अपने साथ के गयी, बाइट:-वन विभाग कर्मचारी
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में भूस्खलन से सड़क बंद, लोग बाल-बाल बचे; मार्ग सुचारू किया गया

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के महिडांडा-आइटीबीपी संग्राली गांव को जोड़ने वाली सड़क पर अचानक पहाड़ी से बड़ा लैंडस्लाइड हो गया जिससे सड़क मार्ग बंद हो गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि शाम के समय ग्रामीण उत्तरकाशी से अपने गांव की ओर जा रहे थे। तभी तहला के पास पहाड़ी से तेज आवाज के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। कुछ देर तक मलबे से उठी धूल के कारण आगे का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। घटना के समय कुछ वाहन भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के पास खड़े थे, जिन पर भी मलबा गिरा, हालांकि वाहनों को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुबह भी कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने और मार्ग को सुचारु रखने की मांग की है। हालांकि बाद में पीडब्ल्यूडी विभाग मार्ग सुचारू कर दिया था
0
0
Report

एटा में कावड़ मार्ग के नियम तोड़ने पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Etah, Uttar Pradesh:एटा में कावड़ यात्रा के दौरान शासन के निर्देशों की धज्जियाँ उड़ा रहे ठेकेदार, शासन के निर्देशानुसार कावड़ मार्गों पर मीट, मछली, अंडे की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए, वहीं शराब की दुकानों को त्रिपाल और पर्दे से पूरी तरह से ढकने के निर्देश दिए, वायरल वीडियो में मॉडल शॉप दुकान पर त्रिपाल औपचारिक रूप से ढकी हुई है, पूरी तरह से कवर नहीं की गई, स्थानीय लोगों ने शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है, अब देखने की बात है प्रशासन ऐसे ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई करेंगी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्थित मॉडल शॉप का बताया जा रहा वायरल वीडियो
0
0
Report

नवलगढ़ में DSP सुगन सिंह की बड़ी कार्रवाई: 7 बदमाश गिरफ्तार, दो गुटों में जुड़ी हिंसा खत्म

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह की बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई ढाई महीने पहले हुए विवाद में दो पक्षों के 7 बदमाश गिरफ्तार एक दूसरे की गाड़ी तोड़ने, जलाने व मारपीट के थे क्रॉस मामले सोशल मीडिया पर बहस के बाद दो ग्रुप भिड़े थे एक—दूसरे से मामले में अभी और भी बदमाशों को किया जाएगा गिरफ्तार— सुगन सिंह झुंझुनूं के नवलगढ़ से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के गोठड़ा थाना क्षेत्र में मई माह में हुई मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और जातिसूचक गालियां देने की दो बड़ी घटनाओं में जांच अधिकारी नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ढाई महीने बाद दोनों पक्षों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला टोडपुरा निवासी राजेश कुमार निर्मल और रामरायका वाली ढाणी तन बागोरिया की ढाणी निवासी मंजीत सिंह गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई का है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस के बाद दोनों गुटों में मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी की घटनाएं हुई थी। इस विवाद में अब तक मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी के कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो मामलों में अनुसंधान जारी है। पूरे मामले की जांच नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह कर रहे है। अब जिन दो मामलों में कार्रवाई गई है उनमें पहला मामला 10 मई 2026 की रात का है। जब 11 मई 2026 को गिरधरपुरा शाहपुरा निवासी नाथूराम ने गोठड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 मई की रात करीब 10 बजे तीन-चार कैंपर गाड़ियों में आए आरोपियों ने उसके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की, पिस्टल तानकर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं, किचन और घर में तोड़फोड़ की, एक कार व दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी तथा फायरिंग का प्रयास भी किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें रामरायका वाली ढाणी तन बागोरिया की ढाणी निवासी 21 वर्षीय मंजीत सिंह पुत्र छोटू सिंह, ढाकला की ढाणी चिराना निवासी 24 वर्षीय अजय कुमार उर्फ अज्जू, खाल्डा की ढाणी टोडपुरा निवासी 21 वर्षीय संदीप उर्फ बच्चिया तथा टोडपुरा निवासी 23 वर्षीय विकास उर्फ बाजी शामिल है। इस तोड़फोड़ का जवाब देने के लिए राजेश कुमार निर्मल के गुट ने 12 मंजीत सिंह के गुट की कार को आग लगा दी। जिसे लेकर टोडपुरा निवासी विकास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ब्राह्मणों की ढाणी के पास आरोपियों ने रास्ता रोककर लोहे के पाइपों से हमला किया, जातिसूचक गालियां दीं, स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ की और बाद में कार को आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें टोडपुरा निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार निर्मल, टोंक छिलरी निवासी 26 वर्षीय राजकुमार तथा बंधा वाली ढाणी छापोली निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार शामिल है। अब करीब ढाई महीने की जांच के बाद दोनों पक्षों के सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है तथा शेष दो मामलों में अनुसंधान जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top