icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा के फतेहाबाद विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, समर्थकों में शोक

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहाबाद विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे विधायक छोटे लाल वर्मा तबीयत बिगड़ने पर राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के बाद भी हालत में नहीं हुआ सुधार परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती नोएडा अस्पताल में उपचार के दौरान विधायक ने दम तोड़ दिया सांसद राजकुमार चाहर ने विधायक के निधन की जानकारी दी छोटे लाल वर्मा फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे निधन की खबर से समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर
0
0
Report
Advertisement

गहलोत बोले निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल हुआ, भजनलाल पर पलटवार

Jaipur, Rajasthan:Jaipur निकाय चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का CM भजनलाल के बयान के बाद पलटवार बोले पुलिस का इस्तेमाल नहीं हुआ कहना सफेद झूठ गहलोत बोले- निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन का जमकर इस्तेमाल हुआ लोगों को उठाकर ले गए, मुकदमे किए, मकान गिराने की धमकियां दी गईं’ ‘कुछ पुलिस अधिकारी दबाव में काम कर रहे थे’ गहलोत का दावा- निचले अधिकारी मैसेज कर कहते थे, ‘साहब, हम क्या करें?’ गहलोत बोले- CM को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कलेक्टरों और SP से चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी DGP की 4 दिन की छुट्टी का भी गहलोत ने उठाया मुद्दा गहलोत बोले- छुट्टी क्यों ली, मुझे मालूम नहीं, आज ही जानकारी मिली भरतपुर का उदाहरण देकर CM भजनलाल पर निशाना 65 सीटों में BJP सिर्फ 20 जीती, फिर BJP का बोर्ड कैसे बना?’ गहलोत का आरोप- निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाया गया डर और पुलिस-प्रशासन के दबाव में उम्मीदवार ने चुनाव से खुद को अलग किया’ ‘मंत्रियों और सरकार से जुड़े लोगों ने भी धमकाया’- गहलोत का आरोप परिसीमन को लेकर भी सरकार पर हमला गहलोत का आरोप- वार्डों का ऐसा परिसीमन किया गया जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ चुनाव सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर जीता गया’- गहलोत गहलोत की चेतावनी- पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप पर रोक नहीं लगी तो आने वाले चुनावों में भी ऐसी घटनाएं दोहरेंगी अगर हम सत्ता में होते तो BJP सड़कों पर तमाशे करती’- गहलोत बंगाल का उदाहरण देकर बोले- वहां चुनाव के बाद भी गुंडागर्दी और पुलिस कार्रवाई की खबरें आती हैं राजस्थान में BJP हो या कांग्रेस, सरकारी स्तर पर ऐसी हरकतें पहले नहीं हुईं जनता और Gen-Z से भी आगे आने की अपील गहलोत बोले- ‘पब्लिक समझती है, समय आने पर जवाब देगी’
0
0
Report

नगड़ी में मधुमक्खी हमले से बुजुर्ग दंपति की मौत, गांव में मातम

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए बुजुर्ग दंपती का संसार हमेशा के लिए उजड़ गया। मंगलवार सुबह मवेशी बांधने के दौरान हुए हमले में 60 वर्षीय मुद्रिका देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं देवघर में जिंदगी और मौत से जूझ रहे उनके 70 वर्षीय पति पेरू राणा ने भी बीती रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना मंगलवार सुबह नगड़ी स्थित मिशन तालाब के पास बहियार में घटी। पेरू राणा अपनी पत्नी मुद्रिका देवी के साथ रोज की तरह मवेशी चराने गए थे। बहियार में खूंटा गाड़कर गाय बांधने के दौरान पास की झाड़ियों में लगे छत्ते से मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने अचानक दोनों पर हमला बोल दिया। सुनसान इलाका होने के कारण दोनों की चीख-पुकार काफी देर तक किसी तक नहीं पहुंच सकी। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक मुद्रिका देवी दम तोड़ चुकी थीं, जबकि पेरू राणा अचेत हालत में जमीन पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देवघर रेफर कर दिया था।माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही चेन्नई में मजदूरी करने वाले तीन बेटे प्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा और पवन शर्मा सीधे पैतृक गांव पहुंचे, वहीं देवघर में मजदूरी कर रहा चौथा बेटा फूलदेव भी घर लौटा। मृतक दंपती अपने पीछे चार पुत्रों और तीन पुत्रियों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार को जब नगड़ी गांव से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी, तो मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। नम आंखों से परिजनों व ग्रामीणों ने अजय नदी के सती घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में अनंत चतुर्दशी के लिए वैकल्पिक गणेश विसर्जन व्यवस्था शुरू

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर।अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर निगम की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। गुलाब सागर में इस वर्ष सफाई एवं अन्य कार्यों के चलते पानी खाली होने के कारण निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक विसर्जन व्यवस्था तैयार की है। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि गुलाब सागर पर नगर निगम की ओर से 8 फीट चौड़ा, 20 फीट लंबा और 4 फीट ऊंचा अस्थाई वॉटर टैंक तैयार किया गया है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा लाई जाने वाली गणपति प्रतिमाओं को जल स्नान करवाने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद नगर निगम के ट्रैक्टरों के माध्यम से प्रतिमाओं को नांदड़ी गौशाला ले जाया जाएगा, जहां उनके विसर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विसर्जन व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए गुलाब सागर स्थल पर बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। प्रतिमाओं के परिवहन के लिए नगर निगम की ओर से करीब 20 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ के व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए निगम की टीम मौके पर मौजूद रहेगी। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि पिछले पांच छः माह से नगर निगम जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसी क्रम में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए इस वर्ष पारंपरिक जल स्रोतों के बजाय वैकल्पिक व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी पहल की गई है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर अस्थाई वॉटर कुंड तैयार कर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधाजनक विसर्जन स्थल उपलब्ध करवाना है। आयुक्त राहुल जैन ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि किसी भी पारंपरिक जल स्रोत में गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं जल स्रोतों का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालु नगर निगम एवं विभिन्न संस्थाओं की ओर से निर्धारित किए गए विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।
0
0
Report
Advertisement

आबूराज के नए अध्यक्ष सुनील आचार्य ने शहर सफ़ाई अभियान तेज किया

Sirohi, Rajasthan:आबूराज नगर पालिका के नए अध्यक्ष सुनील आचार्य ने पदभार संभालते ही शहर की व्यवस्थाओं को लेकर एक्शन मोड अपना लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुंगी नाके से लेकर 20 नंबर पिलर तक निरीक्षण कर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए। पलिका अध्यक्ष सुनील आचार्य नक्की झील स्थित महादेव घाट पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए घाट को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेव घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने की बात कही और व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वहीं 25 सितंबर को नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित होगी, जिसमें शहर के विकास, सफाई और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अब लोगों की नजर इन निर्देशों के जमीनी असर पर है।
0
0
Report
Advertisement

रेवदर मकावल में सगाई की चर्चा के बीच युवक-युवती ने खेत में फांसी लगा ली

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के रेवदर स्थित मकावल गाँव में युवक-युवती ने खेत में स्थित एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। सुसाइड के लिए दोनों ने बाइक के क्लच वायर का इस्तेमाल किया। दोनों के परिवारों के बीच पिछले 15 दिनों से सगाई की बात चल रही थी। सुबह करीब 11 बजे जब ग्रामीणों ने शवों को पेड़ से लटकते देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए। 15 दिन से चल रही थी सगाई की बात मृतकों की पहचान मकावल निवासी विपुल (22) पुत्र भीखाराम भील और भटाना निवासी त्रिजा (18) पुत्री वीराराम भील के रूप में हुई। लड़की के पिता वीराराम ने बताया कि पिछले 15 दिनों से विपुल के साथ उनकी बेटी की सगाई की बात समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार चल रही थी। सुबह 4 बजे घर से लापता थी युवती पिता वीराराम के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे त्रिजा बिना बताए घर से कहीं चली गई। जब वह घर पर नहीं मिली तो गांव और आसपास उसकी तलाश की गई। इसी दौरान उनकी मुलाकात विपुल के पिता भीखाराम से हुई। वीराराम ने उनसे अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो भीखाराम ने बताया कि उनका बेटा विपुल भी घर पर नहीं है और उसका फोन भी बंद आ रहा है。 कुएं पर बैठे थे पिता, तभी मिली मौत की खबर लड़की के पिता वीराराम कुएं के पास भीखाराम के साथ ही बैठ गए और दोनों का पता लगाने की बात कर रहे थे। तभी उन्हें खबर मिली कि खेत में एक बेर के पेड़ पर विपुल और त्रिजा के शव तार से लटके हुए हैं। कमाने गुजरात जाने वाला था विपुल परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपुल फिलहाल खेती-बाड़ी का काम करता था और जल्द ही कमाने के लिए ऊंझा (गुजरात) जाने वाला था। वहीं, त्रिजा अपने भाई के साथ गुजरात की एक तंबाकू फैक्ट्री में काम करती थी। वह करीब 15 दिन पहले ही जन्माष्टमी के त्योहार पर अपने गांव भटाना आई हुई थी。
0
0
Report

फूल-मालाओं की गूंज और कार्यकर्ताओं का जोश—मऊ में गौसेवा आयोग सदस्य भानु प्रकाश पाण्डे का स्वागत

PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEYFollow15m ago
Mau, Uttar Pradesh:जिला मऊ से गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डे का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अतिथियों का का स्वागत क्रम बढुवा गोदाम से शुरू होकर महाकवि पंडित श्याम नारायण पांडे जी के मूर्ति पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उसके उपरांत गाड़ियों का काफिला गृहस्ट प्लाजा स्थित सभागार में पहुंचा जहां पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल माला, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ से भानु प्रकाश पांडे का स्वागत किया। कार्यक्रम को आगे शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलन अतिथिओं द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के बाद भानु प्रकाश ने भाव विभोर होकर सबका आभार व्यक्त किया तथा अपने कर्तव्यों को आत्मसात करने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। गौ रक्षा विभाग कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष तथा गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष माननीय श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू गुप्ता जी ने भी अपने उद्बोधन में गाय की महत्ता तथा उपयोगिता का महत्व बताया मुख्य अतिथि प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह जी ने अपने ओजस्वी भाषण में उपस्थित सभी जनमानस को बहुत अधिक मात्रा में प्रभावित किया दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सम्मोहित कर लिया। जमीन से जुड़ी हुई बातें लोगों को बहुत प्रभावित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह जी ने अपने उद्बोधन में ग्रामीण जीवन तथा वर्तमान में जो अंधदौड है उसके दुष्प्रभाव को बहुत प्रभावी तरीके से उनको इंगित किया। उनका उद्बोधन बहुत ही सारगर्भित रहा। उन्होंने भानु प्रकाश पांडे की प्रशंसा करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संचालक मनोज सिंह ने चिर परिचित अंदाज में शानदार संचालन कल का प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय नारायण शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष श्री संजय पांडे जी पूर्व महामंत्री आनंद सिंह जी जिला उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह जी जिला मीडिया प्रभारी रितु लता पांडे जी रमेश राय जी जेपी ग्रुप के उद्यमी श्री शैलेंद्र मिश्रा जी दयानंद चौहान जी प्रवीण पाठक जी संजीव दुबे जी जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग अरविंद पांडे जी आदर्श उपाध्याय जी तुषार उपाध्याय जी अमित त्रिपाठी जी शुभम त्रिपाठी जी प्रभंजन पांडे जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की भव्यता के साक्षी बने।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top