847211
मधुबनी में वज्रपात से किसान की गई जान
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना के राजारामपट्टी गांव में वज्रपात से एक किसान की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बद्री मंडल खेत में काम कर रहा था जब इसी क्रम में यह हादसा घट गया। घटना की सूचना के बाद परिजन उसे खेत से उठाकर घर ले गए। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को मधुबनी भेज दिया गया है। इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तीन शातिरों ने ज्वेलरी शॉप से 2 लाख रुपये की चेन पार कर दी
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचे तीन शातिर, सोने की चेन पार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मकई चौक स्थित आमंत्रण ज्वेलर्स में तीन शातिर ग्राहक बनकर पहुंचे और दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर बड़ी सफाई से सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया... बताया जा रहा है दो महिलाएं और एक पुरुष दुकान में दाखिल हुए..... तीनों ने काफी देर तक इत्मीनान से सोने-चांदी के आभूषण देखे और दुकानदार का ध्यान अपनी तरफ लगाए रखा....... इसी दौरान मौका मिलते ही 17 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है, चोरी कर ली और बड़ी चालाकी से दुकान से निकल गए...... पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई...... फुटेज में तीनों आरोपी आभूषण देखते और मौका मिलते ही चेन चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं...... पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने धमतरी से पहले जगदलपुर में भी इसी अंदाज में ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया था...... इससे अंदेशा है कि यह गिरोह एक ही तरीके से अलग-अलग शहरों की दुकानों में वारदात को अंजाम दे रहा है...... फिलहाल व्यापारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है....... जगदलपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त तफ्तीश शुरू कर दी गई है...... वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।0
0
Report
तोखन साहू के बयान से बिलासपुर बवाल पर कड़ा एक्शन का संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर बिलासपुर बवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बयान कुछ सामाजिक तत्वों के द्वारा कदम उठाया गया है. प्रदेश में दंगा फैले कांग्रेस पार्टी चाहती है. पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करने वाली है.. कांग्रेस चाहती है दंगा फैले और इसका लाभ उन्हें मिले. कांग्रेस का ब्लॉक स्तर पर आज से शुरू हो रहे प्रशिक्षण पर कहा- कांग्रेस पार्टी नकल कर रही हैं. कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नहीं है.. देश को बांटने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है कितना भी प्रशिक्षण करले कोई लाभ नहीं होने वाला.. कांग्रेस के नींबू वाले पोस्ट पर कहा- सरकार अच्छा काम कर रही.. कांग्रेस के पास ऐसा चश्मा, उन्हें दिखाई नही देता.. भोजराज नाग बैगा है, सभी जानते है.. कांग्रेस को बैगाओं की प्रतिभा को इस तरह मजाक नही उड़ाना चाहिए.. बाइट- तोखन साहू,0
0
Report
सोन नदी में नहाते समय दो बच्चों की डूबकर मौत, एक बच गया
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाथे गांव के समीप रविवार को सोन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि तीन दोस्त एक साथ सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परासी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
बांका SP अमितेश कुमार ने अमरपुर थाना निरीक्षण किया, पेंडिंग केस में तेजी निर्देश
Banka, Bihar:Vo-बांका। बांका SP अमितेश कुमार ने जिले के अमरपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बांका सदर थाना एवं अमरपुर थाने के पेंडिंग केस के पेंडिंग केस के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती में तेजी लाने एवं जेल से छुटे अपराधियों पर नजर रखने थाना आये फरियादियों के कार्यों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। Byite-. अमितेश कुमार.. SP बांका0
0
Report
CM योगी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया
Noida, Uttar Pradesh:CM योगी ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया0
0
Report
झारखंड उद्यान विभाग के टेंडर मामले में AISF नेता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:छात्र नेता एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश संयुक्त सचिव अफजल दुर्रानी ने झारखंड के उद्यान विभाग में पॉलीहाउस, शेडनेट हाउस और अन्य संरक्षित संरचनाओं के निर्माण के नाम पर कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष कंपनी को लगातार काम देकर किसानों और स्थानीय कंपनियों के हितों की अनदेखी की जा रही है。 अफजल दुर्रानी का कहना है कि एक कंपनी ने खुद को NCPAH से रजिस्टर्ड बताकर वर्ष 2013 से 2016 तक झारखंड में काम किया। बाद में केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से पत्र जारी कर स्पष्ट किया गया कि NCPAH से कंपनियों का इस तरह रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है। इसके बावजूद संबंधित कंपनी को काम कैसे दिया गया और इस मामले में क्या कार्रवाई हुई, यह उद्यान विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पॉलीहाउस और शेडनेट हाउस के लिए टेंडर की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका दावा है कि एसके इंटरप्राइजेज और ससा आर्कोटेक नाम की कंपनियों का प्रबंधन एक ही है और इन्हीं कंपनियों को बार-बार काम दिए जाने से प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है। अफजल दुर्रानी ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन कुछ अधिकारी और कंपनियां मिलीभगत कर किसानों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
अलवर से BJP की जीत की शुरुआत; राजस्थान भर में सभी कार्यकर्ता साथ देंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी विधायक महंत बालकनाथ पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय कहा - अलवर में कोई विवाद नहीं जीत की शुरुआत अलवर से होगी पूरे राजस्थान में बीजेपी जीतेगी बीजेपी में सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के काबिल जिसको टिकट मिलेगा, सब उसका साथ देंगे0
0
Report
जयपुर बीजेपी दफ्तर के बाहर नारेबाजी, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे कुछ लोग बताय रहे हैं खुद को सिविल लाइन से बीजेपी के कार्यकर्ता। वार्ड में बाहरी नहीं चलेगा के लगाए जा रहे हैं नारे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर कर रहे हैं नारेबाज़ी।0
0
Report
पाबळ में नए MIDC के विरोध के बीच प्रशासन ड्रोन सर्वे किया; किसान अड़े
Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील शिरूर तालुक्यातील पाबळ, खैरेनगर आणि धामारी परिसरातील ७४३ हेक्टर क्षेत्रावर प्रस्तावित असलेल्या नव्या एमआयडीसीला स्थानिक शेतकऱ्यांनी तीव्र विरोध केला आहे. प्रशासनाने शेतकऱ्यांना विश्वासात न घेता रात्रीच्या अंधारात ड्रोन सर्व्हे केल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला असून, 'एक गुंठाही जमीन देणार नाही' असा ठाम पवित्रा शेतकऱ्यांनी घेतला आहे. ही सर्व जमीन बागायती आणि सुपीक असून जबरदस्तीने भूसंपादन केल्यास आत्मदहनाचा इशाराही शेतकऱ्यांनी दिला आहे. याच संदर्भात ग्रामस्थांनी परिसरात सर्वत्र विरोधाचे बॅनर लावले असून आज खैरेवाडी ग्रामस्थांनी बैठक घेत शासनाचा तिव्र विरोध केलाय याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...0
0
Report
Advertisement
न्यूयार्क में भागवत के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा
Prayagraj, Uttar Pradesh:न्यूयार्क में मोहन भागवत के मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा मोहन भागवत बदले बदले नजर आ रहें हैं, लेकिन जो बयान मोहन भागवत ने अमेरिका में दिया उसे भारत में भी देना चाहिए, प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार में जाति और धर्म के आधार पर काम हो रहा, प्रमोद तिवारी ने कहा कि खासकर अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिल रहें हैं। न्यूयार्क में मोहन भागवत के भारत के मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मोहन भागवत ने जो बयान दिया है उसे उन्हें भारत में भी देना चाहिए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि बीजेपी की देश के साथ ही प्रदेश की सरकारों में जाति और धर्म के आधार पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि खासकर अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार नहीं मिल रहें हैं, इस लिए मोहन भागवत जी जब भारत आएं तो वह बोले कि यह क्या हो रहा है और देश में संविधान का पालन करवाएं। प्रमोद तिवारी ने कहा कि वहां मोहन भागवत ने वही बोला है जो संविधान कहता है, और वहां कोई धर्म जाति को लेकर बयान देते तो उनके खिलाफ केस हो जाता। इस लिए उन्होंने वही बोला है जो अमेरिका का कानून है। लेकिन जो बात उन्होंने अमेरिका कही है वही चीज़ भारत में भी लागू करवाएं। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे पर चल रही बयानबाजी पर भी कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़े और बीजेपी को उत्तर प्रदेश में हराने का काम किया। वही गठबंधन लागू है और चल भी रहा है, जहां तक सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल है तो समय आने पर शीर्ष नेतृत्व यह तय कर लेगा। प्रमोद तिवारी ने इमरान मसूद और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के बयान को लेकर कहा कि कोई जो कहता है तो वह कहता रहे, लेकिन गठबंधन था, गठबंधन है और गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे की बात न मैं कर रहा हूं और न ही किसी को इस पर बात करनी चाहिए। प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारा सर्वोच्च नेतृत्व सीटों के बंटवारे पर जो तय कर देगा, उसे ही साबको मानना पड़ेगा。0
0
Report
शामली के अंकित बालियान हत्याकांड: पिता ने पीला दुपट्टा मामले पर स्पष्टिकरण दिया
Noida, Uttar Pradesh:शामली में मारे गए अंकित बालियान के पिता सतबीर फ़ौजी ने कहा कि वो किसी पीले दुपट्टे वाले को नहीं जानते उनके पास उन्हें तस्वीर दिखाई गई थी जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि कोई पीला दुपट्टा आया था लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि कौन था पास में बैठे गाँव वालों ने भी पीले दुपट्टे के बारे में जानकारी से इंकार किया वहीं उनकी पत्नी सीमा में भी कहा कि पीला दुपट्टा वाला मामला सामने आने के बाद प्रशासन की ओर शर्म की बात है अंकित बालियान के पिता सतबीर फ़ौजी ने कहा कि प्रशासन ने उनसे 2 दिन की मोहलत ओर माँगी माँगी है सतबीर फ़ौजी के मुताबिक़ उनकी कोशिश है कि उनका बेटा तो चला गया लेकिन अब उनकी कोशिश है कि गाँवों का कोई और व्यक्ति या लड़का इस तरह से ना मारा जाए इसके लिए काम करना होगा वह बातचीत में कई बार भावुक हो जा रहे हैं वहीं राष्ट्रीय लोकदल के सचिव अशोक बालियान ने कहा कि वो परिवार के साथ है उनसे जब पूछा गया कि वो तो सरकार में है और भाजपा के सहयोगी है तो क्या वो किसी आंदोलन के साथ रहेंगे तो उन्होंने कहा कि वह परिवार के साथ है और जयंत चौधरी मुख्यमंत्री से इस बारे में बात कर और जल्दी ही वो जयंत चौधरी सतवीर फ़ौरी से मिलने भी आएंगे राष्ट्रीय लोकदल के सचिव ने कहा कि वो इस मामले में आंदोलन करने की नौबत नहीं आने देंगे नहीं आने देंगे। अंकित बालियान की पत्नी सीमा के मुताबिक़ हत्यारे अगर विदेश भाग रहा हूँ तो उन्हें हैरानी नहीं होगी उनका यह कहना है कि पुलिस हत्यारों को जब देश भी नहीं पकड़ पा रही है तो बाक़ी कुछ कहना बेहद मुश्किल है सीमा ने बताया कि DM SP ने हत्यारों को पकड़ने के लिए कुछ और समय माँगा है लेकिन वो भरोसा करने की स्थिति में नहीं है सीमा का बार बार योगी सरकार के क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।0
0
Report
अपने ही कुएं में गिरे 65 वर्षीय बुजुर्ग, SDRF और सिविल डिफेन्स तलाश में
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र के झांकर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने ही कुएं में गिर गया. वालू पिता मांगीलाल मीणा, निवासी झांकर, अपने कुएं में गिर गए. कुएं की गहराई करीब 60 से 70 फीट बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन की मौजूदगी में बुजुर्ग की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया गया. कुएं की गहराई अधिक होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. वहीं प्रतापगढ़ से सिविल डिफेंस की टीम भी झांकर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. रेस्क्यू टीमों की ओर से सुरक्षा उपकरणों की मदद से कुएं में बुजुर्ग की तलाश की जा रही है. टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाकर बुजुर्ग का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग का पता नहीं चल पाया था और तलाश अभियान जारी था. प्रशासन, पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.0
0
Report
Advertisement
भोपाल में ऑनर किलिंग: मां और मामा ने 17 साल की नाबालिग की हत्या
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में आया ऑनर किलिंग का मामला मां और मामा ने की 17 साल की नाबालिग की हत्या बेटी की करवानी चाहती थी मां शादी बेटी ने किया इनकार बेटी कहीं और करना चाहती थी जिससे हुआ था मां बेटी में विवाद विवाद के बाद मां और मामा ने दुपट्टे से नाबालिक का गला घोंट कर की हत्या बिना पोस्टमार्टम के करने वाले अंतिमसंस्कार सूचना पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर करवाया पीएम पीएम में हत्या के खुलासे के बाद आरोपी मां कमला और मामा विजय राय को किया गिरफ्तार पिपलानी पुलिस कर रही है में आगे की कार्रवाई0
0
Report
NKJ यूनिट खान्दरा कोयलरी में आग, खनन अस्थायी रूप से बंद; मजदूर सुरक्षित
Durgapur, West Bengal:খনির নিচে আগুন আতঙ্ক,চিরতরে বন্ধ হতে পারে খান্ডরা কোলিয়ারি নাগ কাজোড়া কোলিয়ারী । পশ্চিম বর্ধমান জেলার অন্ডালের বাঁকোলা এরিয়া-র ইসিএল-র খান্ডরা কোরিয়ারির নাগ কাজোড়া (NKJ) ইউনিট কোলিয়ারিটির খনির নিচে কয়েকটি জায়গায় গ্যাস ও আগুনের দেখা যাওয়ায় আপাতত কোলিয়ারিটি বন্ধের মুখে। শনিবার রাত থেকে খনির নিচে আগুনের উপস্থিতি লক্ষ্য করা যায় সঙ্গে সঙ্গেই খনির নিচে থেকে শ্রমিকদের অক্ষত অবস্থায় ওপরে তুলে আনার পর আপাতত খনিটিকে বন্ধ করতে চলেছে ইসিএল। বন্ধ হতে পারে এমন আশঙ্কায় আশঙ্কিত খনি কর্মরত প্রায় শ তিনেক খনি কর্মী। রবিবার এই বিষয়ে কোলিয়ারির সমস্ত শ্রমিক সংগঠন মিলে কিভাবে কোলিয়ারিটিকে বাঁচানো যায় তা নিয়ে আলোচনা করা হয়। আলোচনায় কোলিয়ারির এজেন্ট এম সিং জানান, আপাতত শ্রমিকদের সুরক্ষার কথা ভেবে কোলিয়ারিটি বন্ধ করার ব্যবস্থা চলছে। তবে শীঘ্রই খনির নিচে আগুন নিয়ন্ত্রণ করা যাবে এবং কোলিয়ারিকে পুনরুজ্জীবিত করার প্রচেষ্টা চলছে। শ্রমিক সংগঠন সি আই টি ইউ নেতা আহমেদ খান জানান, আজ কোলিয়ারটির এই অবস্থার জন্য সম্পূর্ণরূপে কোলিয়ারি কর্তৃপক্ষ দায়ী। তিনি বলেন ম্যানেজমেন্টের পক্ষ থেকে কেন কোলিয়ারিটি বন্ধ করা হচ্ছে? কতদিন পর ফিরে আসবে অবস্থান এবং এই কোলিয়ারির শ্রমিকদের কি হবে? শ্রমিক নেতা আরো জানান যে, এই কোলিয়ারিতে কর্মরত শ্রমিকদের অন্যত্র বদলি তারা মানবেন না। প্রয়োজনে বৃহত্তর আন্দোলন হবে সমস্ত শ্রমিক সংগঠন মিলে।0
0
Report
रामपुरा खेल मैदान में 35 वर्षीय युवक की लाश से क्षेत्र में सनसनी
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर खेल मैदान में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली है। रामपुरा के खेल ग्राउंड में 35 वर्षीय सहीराम की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़बड़ी मच गई है। गांव के मध्य स्थित खेल ग्राउंड में खेलने आए बच्चों ने शव देखा। शव के चेहरे पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पाटन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कथन: सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अंतर्गत रामपुरा गांव के खेल मैदान में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव गांव के मध्य स्थित खेल ग्राउंड में पड़ा मिला। खेल मैदान में खेलने पहुंचे बच्चों ने शव को देखा, जिसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान सहीराम (35) के रूप में हुई है। शव के चेहरे पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी गई; पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
