icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
847211
BBBINDU BHUSHAN THAKURFollow25 Jun 2024, 05:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज कचहरी परिसर में महिला पर हमला, पति-परिजन ने गला दबाने की कोशिश—वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज कचहरी परिसर में महिला से मारपीट और गला दबाने का प्रयास,वीडियो वायरल ,पुलिस जांच में जुटी स्टोरी फीड स्लग-2509ZUP_MGHJ_MAHILA_MARPIT स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज जिले के कचहरी परिसर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्याय की उम्मीद में परिवार न्यायालय पहुंची एक महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि भरे कचहरी परिसर में महिला से मारपीट की गई और उसका गला दबाने की कोशिश हुआ। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और सबूत के तौर पर घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है । वी/ओ- कानून के मंदिर में दबंगई की यह तस्वीरें महराजगंज कचहरी परिसर की हैं। जहां एक महिला न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है वहीं दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कचहरी परिसर के भीतर ही महिला पर हमला बोल दिया।जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा की रहने वाली प्रिया त्रिपाठी का अपने पति मनीष कुमार मिश्र से विवाद चल रहा है। प्रिया ने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दाखिल किया हुआ है। 24 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में गवाही के बाद जैसे ही प्रिया अपने पिता लक्ष्मीकांत और बहन प्रियंका के साथ नीचे हॉल में पहुंची तभी पीछे से पति मनीष मिश्र, प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्र ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर प्रिया के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की कोशिश की। जब पिता और बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर पटककर पीटा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। फिलहाल पीड़िता ने घटना की वीडियो क्लिप के साथ सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है । लेकिन कचहरी जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
0
0
Report

चाचा नेहरु अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन अनिल गोयल ने निरीक्षण के साथ बायो-मैडिकल वेस्ट लोकार्पण किया

New Delhi, Delhi:चाचा नेहरू अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन एवं विधायक डॉ. अनिल गोयल ने किया निरीक्षण बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन सुविधा और सार्वजनिक प्रसाधन का किया लोकार्पण नई दिल्ली। यमुनापार के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन एवं कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से विधायक को अस्पताल में संचालित विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल परिसर का दौरा कर साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं, बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की。 कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल परिसर में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन सुविधा और सार्वजनिक प्रसाधन सुविधा का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल में बायो-मेडिकल कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, सार्वजनिक प्रसाधन की सुविधा से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को भी सहूलियत मिलेगी。 इस दौरान विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भर्ती बच्चों को फल भी वितरित किए। बच्चों और उनके परिजनों ने विधायक की इस पहल पर प्रसन्नता जताई。 डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को उपलब्ध करा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता, बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और मरीजों की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही。 इस मौके पर चाचा नेहरू अस्पताल की निदेशक डॉ. मौनिका जुनेजा सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से विधायक को अस्पताल में संचालित विभिन्न सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
0
0
Report

बांदा में कार टक्कर के बाद भीड़ में मारपीट का वीडियो वायरल

Banda, Uttar Pradesh:कार ने महिला को मारी टक्कर जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पैदल जा रही एक महिला को कार चालक द्वारा टक्कर मार दी गई इसके बाद यह पूरी मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को कार द्वारा टक्कर लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना पुलिस द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया एवं उक्त महिला से संपर्क कर मौका मुआयना किया गया। पूरे प्रकरण में पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में वीडियो
0
0
Report
Advertisement

MP में 463 गर्भवती महिलाओं की भर्ती सिर्फ कागज़ पर: लटेरी अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा

Vidisha, Madhya Pradesh:MP में इंदौर-झूला नहीं बल्कि विदिशा के लटेरी सामुदायिक अस्पताल में जनवरी 2026 से अब तक गर्भवती महिलाओं की भर्ती कागज़ पर दिखाई जा रही है। खबर के अनुसार 463 गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग रूम के नाम पर एडमिट दिखाकर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। reporters प्रमोद शर्मा और कैमरामैन राजत दुबे ने अस्पताल के एडमिट रजिस्टरों और स्टाफ से बातचीत के दौरान पाया कि वास्तविक महिला patients अस्पताल में मौजूद नहीं थीं; कुछ महिलाएं अपने घरों में थीं या उन्हें भर्ती बताया गया था जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और थी। अस्पताल के नज़रिए से जारी स्टाफ रजिस्टर गड़बड़ दिखाते हैं और कागज़ों पर गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज कराए गए, ताकि प्रसव से पहले ठहराव और पौष्टिक भोजन का खर्च ट्रेजरी से जमा किया जा सके। तबाह तंत्र की इस तरह की वास्तविकताओं पर ज़ी मीडिया संवाददाता की जाँच-पड़ताल ने सवाल उठाए हैं कि क्या स्वास्थ्य तंत्र वास्तविक मरीजों की देखभाल कर पा रहा है या सिर्फ कागजी खेल में उलझा है।
0
0
Report

जमशेदपुर के गोलमुरी बैंक डकैती: 33.60 करोड़ की लूट, 43 लाख नकद-23.80 किग्रा सोना

Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी में केनरा बैंक से 43 लाख कैश समेत 33.60 करोड़ की डकैती occurred जहां पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गारड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता पर जोर

Dumka, Jharkhand:दुमका के दिग्घी स्थित नवनिर्मित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग तेजी से उठी है। इसी मांग को लेकर गोलपुर पंचायत के ग्रामीण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य से मिले और स्थानीय लोगों को नौकरियों के लाभ के लिए आवेदन सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर अस्पताल का निर्माण हुआ है, उसे गोलपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सरकार को उपलब्ध कराया है। ऐसे में आउटसोर्सिंग या अन्य माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सरकार की ओर से स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है। अगर आगामी एक सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
0
0
Report

बारिश के कारण राजनांदगांव के गणेश विसर्जन झांकियां एक दिन के लिए स्थगित

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश का असर गणेश विसर्जन झांकियों पर भी पड़ा है। 25 सितंबर की रात शहर में निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियों को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। शहर में गणेश विसर्जन झांकियों की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है और हर साल की तरह इस वर्ष भी करीब 35 गणेश मंडलों द्वारा आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश और मौसम के हालात को देखते हुए सभी गणेश मंडल समितियों के सदस्यों ने बैठक कर आज रात झांकियां नहीं निकालने का निर्णय लिया है। आयोजकों के मुताबिक बारिश के बीच झांकियों को निकालने में परेशानी के साथ श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। गणेश मंडल समितियों का कहना है कि बारिश की स्थिति को देखते हुए झांकियों को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब इन झांकियों को एक दिन बाद निकाला जाएगा। इसके लिए मंडल समितियों द्वारा तैयारियां जारी रखी जाएंगी।स्थानीय शीतला मंदिर परिसर में रखी बैठक में सभी गणेश मंडलों के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। हर साल राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकियां शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहती हैं। बड़ी संख्या में लोग इन झांकियों को देखने शहर पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी करीब 35 गणेश मंडलों की झांकियों को लेकर लोगों में उत्साह था, लेकिन लगातार बारिश के कारण आयोजकों को अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा है। फिलहाल गणेश मंडल समितियों ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विसर्जन झांकियां निकालने की बात कही है।
0
0
Report

तेज हवा के चलते गंगा में उठ रही लहरें, नांव का संचालन बंद

Manoj KumarManoj KumarFollow8m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:टांडा-कैथी गंगा घाट पर तेज हवाओं और उफान के कारण नि:शुल्क नाव संचालन अस्थायी रूप से बंद चहनियां स्थानीय क्षेत्र के माँ गंगा घाट पर टांडा-कैथी नदी मार्ग पर शासन द्वारा संचालित नि:शुल्क नाव सेवा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ​घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण नदी में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जब तक हवा की गति सामान्य नहीं होती और लहरें शांत नहीं होतीं, तब तक नि:शुल्क नाव का संचालन बंद रहेगा। स्थितियां सामान्य होते ही सेवा पुनः बहाल कर दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कैंटीन चौक पहुंचे और केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया और उनके इस्तीफे की मांग की। कैंटीन चौक बेगूसराय की वही जगह है जहां राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां और जुबान पर विरोध के नारे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने आरोप लगाया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को हराने के लिए चुनाव आयोग की भूमिका रही। उनका दावा है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष संस्था की तरह काम करने के बजाय एक राजनीतिक दल के पक्ष में काम किया और कथित तौर पर धांधली के जरिए राजद को नुकसान पहुंचाया गया। मोहित यादव ने चुनावी मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप रखा कि गरीब और वंचित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए और कई लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, ये आरोप राजद नेताओं की ओर से लगाए गए हैं और इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राजद नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। वहीं, चुनाव आयोग ने बिहार में 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया बताया था। आयोग के मुताबिक अंतिम सूची में 7.45 करोड़ से अधिक मतदाता थे और चुनाव के दौरान किसी सीट पर री-पोल की सिफारिश नहीं हुई। फिलहाल बेगूसराय में राजद कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
0
0
Report

NGT निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण विवाद में जांच बाधित, उपाध्यक्ष डरे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के तलपचांची के कतरी नदी में बिना अनुमति पुल बनाने के संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने NGT में शिकायत की थी। NGT के आदेश पर गठित टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। जांच कमिटी मौके पर पहुंची। कमिटी में DMO राकेश तिग्गा और तोपचांची CO नूपुर कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। खुद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी भी कमिटी की सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचीं। शिकायत की जांच करने पहुंचे जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी के साथ क्रशर संचालक और अन्य DMO और CO के सामने हंगामा करते हुए बहस कर दिया जिससे जांच नहीं हो सकी। जिला उपाध्यक्ष और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी को क्रशर संचालक के द्वारा डराया धमकाया गया। इसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया और जांच की कार्रवाई बाधित हो गई। खुद को असुरक्षित महसूस करने और DMO और टोचपांची CO द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मौके लौट गईं। अब सवाल है कि शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक कमिटी बनी, और शिकायत कर्ता को ही मौके से डरा धमका कर भगाया गया तो मामले की जांच कैसे होगी। जारी है कि कतरी नदी में बिना अनुमति पुल बनाने की शिकायत NGT में की गई थी। जांच करने मौके पर पहुंचे क्रशर संचालक और उसके लोग बकझक करते हुए जांच को बाधित कर रहे थे। प्रशासन से मांग है कि जांच में बाधा डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करे, नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना में बैठ जाएंगे।
0
0
Report

धनबाद बलियापुर में जलापूर्ति बंद, 50 हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड में पिछले डेढ़ महीने से जलापूर्ति ठप रहने के कारण करीब 50 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। फेज-2 की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद 12 पंचायतों के 27 गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे मुकुंदा, आमटाल, चांदकुईयां, अलकडीहा, कुसमाटांड़, सुरूंगा, परसबनिया, पलानी और आमझर समेत अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के चापाकल और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार पानी खरीदकर या आरओ प्लांट से पानी लेकर काम चला रहे हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर उतर आए। लोगों ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और जिला प्रशासन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। मुखियाओं का कहना है कि जलापूर्ति जैसी जरूरी सेवा डेढ़ महीने से बाधित है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई। अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी देने और जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद लंबे समय तक मरम्मत नहीं होना गंभीर समस्या है और प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। धरना और सड़क जाम के कारण वाहनों का आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने केवल स्कूल वाहनों को जाने दिया, जबकि अन्य वाहनों को रोक दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कब तक कराई जाती है।
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 6 शव, CM की पत्नी सुमन सैनी शोक में पहुंचीं

Kurukshetra, Haryana:कल कुरुक्षेत्र के कैथल ढांढ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल थे। मरने वालों में चार कुरुक्षेत्र के कलाल माजरा के निवासी थे जबकि दो अन्य दूसरे गांव के उनके रिश्तेदार थे। आज गांव वालों ने नम आंखों से सभी को अंतिम विदाई दी और उनका अंतिम संस्कार किया। हादसे की सूचना आग की तरह फैल गई थी और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंची हैं और उन्होंने परिवार वालों से और घायल लोगों से मुलाकात की है। गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि गांव में इस घटना से मातम छाया हुआ है और आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा मौके पर मदद मिली है और हमारा गांव सारी उमर मुख्यमंत्री और प्रशासन का ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस मुसीबत के समय हमारा साथ दिया। बाइट: कुलदीप सैनी सरपंच गाँव कलाल माजरा। बाइट: जगदीश कुमार तामक थाना प्रभारी आदर्श fork kuk
0
0
Report

गोंडा में पत्रकार सत्यम मिश्रा पर दबंगों का जानलेवा हमला

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीवानी कचहरी गेट हनुमान मंदिर के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे पत्रकार सत्यम मिश्रा पर दबंगों द्वारा लाठी डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 5 से 6 दबंग लाठी डंडे और धारदार हथियार से मौके पहुंचे। जहां चाय पी रहे सत्यम मिश्रा पर अचानक हमला बोल दिया साथी नदीम सिद्दीकी और होटल संचालक तब तक कुछ समझ पाते तब तक हमला करके दबंग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सत्यम मिश्रा गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती हैं। चोट लगने के कारण गंभीर हालत में इलाज चल रहा है नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सत्यम मिश्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 5 से 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकार सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर ली थी उसी रंजीत को लेकर के शिवेंद्र मिश्रा के भाई पत्रकार सत्यम मिश्रा के साथ दबंगों ने मारपीट की है। सीओ नगर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का हमने निरीक्षण किया है मेडिकल कॉलेज पहुंच करके पत्रकार सत्यम मिश्रा का हाल-चाल जाना है मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तत्काल परिजनों के तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है उनके भाई के साथ कुछ विवाद हुआ था उसी को लेकर के लोगों ने उनके साथ मारपीट किया है।
0
0
Report

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेताओं का वेतन दान समेत राहत सिलसिला जारी

MRMD Riyaz14m ago
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से सहायता का सिलसिला जारी है। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेक सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम भी पूरी तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थिति में राज्य के जिम्मेदार और सक्षम नागरिकों से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top