Back
84 कोसी संकीर्तन परिक्रमा मधुबनी पहुंची, भक्तों का भव्य स्वागत
BBBindu Bhushan
Nov 17, 2025 16:30:27
Madhubani, Bihar
LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर सोनपुर के हरिहरनाथ बाबा मंदिर से 400 किमी दूरी तय कर 84 कोसी संकीर्तन परिक्रमा यात्रा मधुबनी पहुंची, 84 कोसी संकीर्तन परिक्रमा यात्रा में शामिल 700 से अधिक भक्तों का फुलहर में हुआ भव्य स्वागत। 670 साल पहले मुगलों के शासन में खत्म हो चुकी 84 कोसी यात्रा की साधु-संतों ने फिर से की शुरुआत। सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ बाबा मंदिर से 400 किलोमीटर की 84 कोसी संकीर्तन परिक्रमा यात्रा हरलाखी प्रखंड के फुलहर धाम पहुंची। जहां परिक्रमा यात्रीयों ने प्रभु श्री राम व माता सीता के प्रथम मिलन स्थल बाग-तराग पुष्पवाटिका का दर्शन कर भाव विभोर हो गए। परिक्रमा यात्रियों ने पुष्प वाटिका स्थित मंदिर में पूजा अर्चना किये,पास में गिरिजा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किये। इस यात्रा में करीब सात सौ साधु संत व भक्त शामिल हुए। तीन दिवसीय सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम होते हुए जनकपुरधाम पहुंची। जनकपुर धाम में रात्रि विश्राम हुआ,जहां सुबह जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा करने के उपरान्त परिक्रमा यात्रा भारतीय सीमा में मधुबनी जिला के पिपरौन बॉर्डर में प्रवेश किया। फुलहार में स्थानीय लोगों व समिति के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जहां विश्वामित्र स्थान विशौल के महंथ ब्रजमोहन दास, फुलहर पुष्पवाटिका समिति के अध्यक्ष झगरू यादव, कोषाध्यक्ष बृजमोहन यादव, सदस्य रमेश गिरी, पुजारी बिहारी पांडे, बगरू कामत, रामशोभित ठाकुर, संतोष यादव, मुखिया पति रंजीत ठाकुर, मिथलेश सादा, राजू कमती, अमरेश यादव, रामबालक चौधरी आदि मौजूद थे। कमिटी के द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।समिति के द्वारा सभी संत व भक्त गण को गमला में लगे तुलसी का पौधा भेंट किया।उसके बाद इस त्रेताकालीन दिव्य आलौकिक पुष्प वाटिका में करीब दो घंटे तक परिक्रमा यात्री रुके और पौराणिक स्थल के सभी पूजनीय स्थल से अवगत हुए। फिर दरभंगा जिले के अहिल्या स्थान के लिए रवाना हो गए। उसके बाद दरभंगा स्थित राज किला के अंदर कंकाली मंदिर का भी दर्शन करेंगे। यात्रा पुनः सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर पंचकोसी परिक्रमा सम्पन्न होगी। संतों ने बताया कि सनातन धर्म का अलख जगाने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की गई है। पहले यह यात्रा हर साल होती थी। मुगलों के शासन में खत्म हो गया था। संत-महात्माओं का कहना है कि यह धार्मिक यात्रा भारत-नेपाल मैत्री को नया आयाम देगी। परिक्रमा यात्री भक्त भजन कीर्तन कर रहे थे,महिलाये मंगल गीत गा रही थी। सोनपुर के साधु कर्मजीत कुमार उर्फ विनोद राय फौजी, सीता रामेश्वर दास, ब्रह्मानंद स्वामी, अनिल ठाकुर, वैधनाथ अधिवक्ता, किरण देवी, रागिनी तिवारी, सोनी गुप्ता समेत दर्जनों यात्रियों ने बताया कि यहां आकर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। वर्षों से यहां आने की मनोकामना थी,इस यात्रा के माध्यम से हमारी मनोकामना पूरी हुई। यहां से तुलसी का पौधा लेकर घर जाएंगे और पूरी आस्था के साथ घर के परिसर में पौधे लगाकर इसकी पूजा अर्चना करेंगे। स्थानीय लोगों ने परिक्रमा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ का खूब आवभगत किया। श्रद्धालुओं की सेवा में स्थानीय लोगों ने पुष्पवाटिका में लंगर व महा प्रसाद की भी व्यवस्था की। श्रद्धालुओं को महा प्रसास ग्रहण कराया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आकर त्रेता युग की अनुभূति हो रही है। पुष्पवाटिका को देखकर मन विभोर हो गया। भक्तों ने स्थानीय लोगों से माता सीता और भगवान श्री राम की पहली मुलाकात की गाथा सुनी। संतों ने कहा सरकार को इसके विकास को लेकर जल्द पहल करनी चाहिए। यह हमारी पौराणिक इतिहास व धरोहर है। उसके बाद गिरिजा स्थान फुलहर पहुंचने के बाद परिक्रमा यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गिरिजा मंदिर में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने गिरिजा मंदिर के ऐतिहासिक व पौराणिक तालाब से कमल पुष्प लेकर अपने साथ ले गए। कमल पुष्प साथ ले जाने के क्रम में श्रद्धालुओं ने कहा कि सौभाग्य से यहां आने का मौका मिला। यह हमारी सनातन धर्म की धरोहर है,इसका वजूद नहीं मिटना चाहिए। इसके विकास के लिए सरकार को विशेष पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा हमलोग इस परिक्रमा यात्रा के माध्यम से सनातनियों में अलख जगा रहे हैं।
170
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 19:00:260
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 17, 2025 19:00:140
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 17, 2025 18:46:2341
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 18:45:2631
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 17, 2025 18:45:1388
Report
202
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 18:36:0792
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 17, 2025 18:35:51Noida, Uttar Pradesh:10 दिनों की रिमांड
कोर्ट ने आमिर को 10 दिनों के लिए NIA रिमांड पर भेजा
47
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowNov 17, 2025 18:35:4182
Report
D1Deepak 1
FollowNov 17, 2025 18:35:2890
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 18:34:3244
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 17, 2025 18:33:54143
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowNov 17, 2025 18:33:23155
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 17, 2025 18:33:10110
Report
MDMustak Dal
FollowNov 17, 2025 18:33:0075
Report