icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
803213
CRCHANDAN RAI17 Nov 2025, 06:46 pm

अकबरपुर में बाइक सवार युवक की हत्या से इलाके में भारी तनाव

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अकबरपुर गांव में रात 8 बजे एक बाइक सवार युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। राजकांत पासवान अकबरपुर गांव का रहनेवाला था। वह स्टेशन रोड पर एक मोबाइल शॉप में काम करता था। वह अपने एक दोस्त अमित के साथ मोबाइल शॉप से घर लौट रहा था। तभी सैयद नेहाल आईटीआई कॉलेज के पास कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। अमित किसी तरह जान बचाकर भाग गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से राजकांत का गला रेत कर बीच सड़क पर फेंक दिया। अकबरपुर गांव में युवक की हत्या की खबर मिलते ही हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने पास की एक प्लाईवुड कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे को दिखाने के लिए कहा। कैमरा खराब होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने कंपनी के गेट पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आक्रोशित भीड़ डेडबॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने में जुटी है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच में जुटी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप बैठक: नेताओं ने राष्ट्र निर्माण पर चर्चा की

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी डॉ भोला सिंह ने कोर ग्रुप के नेताओ के साथ की समीक्षा बैठक कोर ग्रुप की बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दी जानकारी भारतीय जनता पार्टी की रीति और पद्धति है कार्यकर्ता और नेता मिलकर संगठनात्मक ,समसामयिक और राजनीतिक समेत सभी विषयों पर चर्चा करते हैं इसी कड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच में एक वैचारिक कार्यक्रम का सिलसिला चलता रहे इस पर बैठकर चर्चा करते हैं पार्टी संगठन मजबूत हो और कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहे और अपनी भूमिका निभाते रहे कैप्टन अभिमन्यु 2047 तक भारत का विकसित राष्ट्र बनने सपना पूरा करने में कार्यकर्ता अपना सर्वस्व योगदान दे ऐसा प्रयास संगठन का रहता है सभी कार्यकर्ताओं का अपना सर्वस्व योगदान मिले और कार्यकर्ता किसी ने किसी भूमिका में काम करें ये कोशिश रहती है कैप्टन अभिमन्यु कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता औऱ संगठन मंत्री पवन राणा शामिल रहे इसके अलावा कोर ग्रुप बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला समेत तमाम नेता भी मौजूद थे
0
0
Report

कलेक्टर नम्रता जैन ने नारायणपुर में डेली मार्केट व तालाब सौंदर्यीकरण की समीक्षा की

Narayanpur, Jharkhand:एंकर -नारायणपुर नगर के विकास कार्यों को गति देने और शहर को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर नम्रता जैन ने आज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ नगर के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, बाजार को व्यवस्थित करने तथा चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण की शुरुआत जय स्तंभ चौक से हुई, जहां कलेक्टर नम्रता जैन ने लगने वाले डेली मार्केट का जायजा लिया। बाजार में दुकानों की व्यवस्था और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डेली मार्केट को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे व्यापारियों के साथ आम नागरिकों को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवागमन सुचारू बना रहे। डेली मार्केट के लिए स्थान की उपलब्धता को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पुराने स्वास्थ्य विभाग के जर्जर भवन वाली जगह को डेली मार्केट के उपयोग के लिए देने की बात कही गई। इससे बाजार को व्यवस्थित रूप देने और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके बाद कलेक्टर ने बंधवा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि तालाब क्षेत्र को आकर्षक बनाया जा सके और नगरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो। इस दौरान नगर पालिका परिषद की टीम ने बंधवा तालाब के सौंदर्यीकरण को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं मांगें कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर नम्रता जैन ने नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव को तत्काल स्वीकृति प्रदान की। नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल और वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में हुए इस दौरे को शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बाजार व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों के विकास और नगर को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

हिमंत बिस्वा सरमा ने ऑनलाइन, पारदर्शी ट्रांसफर प्रक्रिया की घोषणा की

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है, "एक ऑनलाइन, रैंडमाइज्ड और पारदर्शी प्रणाली लागू की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि पूरी प्रक्रिया खुले तौर पर संपन्न हो। इस ट्रांसफर प्रक्रिया में वन विभाग के तीनों विंग - वन्यजीव (वाइल्डलाइफ), क्षेत्रीय (टेरिटोरियल) और सामाजिक वानिकी (सोशल फॉरेस्ट्री) - के कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें गेम वार्डन भी आते हैं। 58 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को इस ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया है। जिन कर्मचारियों के परिवार के सदस्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या किसी विशेष कठिनाई का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी इससे बाहर रखा गया है...
0
0
Report

कांग्रेस की न्याय यात्रा से महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर सरकार पर निशाना

Haldwani, Uttarakhand:कांग्रेस की न्याय यात्रा शुक्रवार को लालकुआं पहुंची। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन माहरा और प्रकाश जोशी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल हुए। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ पहुंची न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस ने महंगाई, भ्रष्टाचार, कथित वोट चोरी और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को बचाने के उद्देश्य से उन्हें राज्यपाल बनाए जाने کا आरोप लगाते हुए सरकार से जवाब मांगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जनता से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को जनता के बीच उठाया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार को लालकुआं से शुरू हुई न्याय यात्रा किच्छा, नानकमत्ता और सितारगंज होते हुए खटीमा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर पार्टी का पक्ष रखेंगे और सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरेंगे।
0
0
Report

पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने सादुलपुर की तीन पंचायतों में प्रधान बनने का दावा किया

Churu, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा आयोजित हुई। सभा में पूर्व विधायक कमला कस्वां भी मौजूद रहीं। इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की गई और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। सभा के बाद पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से रैली निकाली गई, जो मिनी सचिवालय पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाया गया। इस दौरान एसडीएम के समक्ष प्रत्याशियों के समर्थन में भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी और उन्हें संबल प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राजगढ़, सिद्धमुख और चांदगोठी की तीनों पंचायतों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे। उन्होंने पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अशोक पूनिया, राजेश कुमार पूनिया, हैदर अली, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस सक्रियता को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाइट: डॉ. कृष्ण पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर
0
0
Report
Advertisement

बारां पंचायत चुनाव: अंतिम दिन नामांकन में प्रत्याशियों की भीड़, तीनों दल मैदान में

Baran, Rajasthan:बारां। पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़ बारां जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तीसरे और चौथे चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशी‍यों की भारी भीड़ उमड़ी। जिला कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिले। कांग्रेस के महिला एवं पुरुष प्रत्याशी नाचते हुए नजर आए। बारां जिला परिषद की 29 सीटों पर तीनों दलों ने दमदारी से उम्मीदवार उतारे हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में नेताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। जिले की छह पंचायत समितियों में भी तीसरे चरण के तहत चुनाव होने हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 और 5 नवंबर को मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में है। बहुजन समाज पार्टी के चुनाव संयोजक नरेश मीणा ने कहा कि पार्टी ने सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और जनता बदलाव चाहती है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आवाज को मैदान में उतारा है और इस बार कांग्रेस का परचम लहराएगा। तीनों दलों के दावों के बीच मुकाबला रोचक हो गया है।
0
0
Report

दिल्ली सरकार ने MTS, ASHA व शिक्षा कर्मियों के वेतन में बड़ा इज़ाफा किया

New Delhi, Delhi:एमटीएस (डीबीसी) कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और DBT के माध्यम से वेतन भुगतान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वही के मौजूदगी में एमटीएस कर्मचारियों को वेतन दिए गए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- मैं आप सभी को बधाई देती हु आज जिस तरीके से आपने अपनी बुलंद आवाज के लिए मेरा अभिवादन किया में सभी को ध्यानवाद करती हु वर्षों की यह पीड़ा आपके दिल में थी, आज जब उस समस्या का समाधान हुआ आपकी वर्षों की मेहनत का सम्मान है गलियों में घरों में जाना दिल्ली के स्वास्थ्य की चिंता करना, डेंगू के समय पहली बार यह नियुक्तियां हुई थी तबसे लेकर आज तक आप काम कर रहे है 30 सालों से आप लोग मेहनत कर रहे है, 30 साल कम नहीं होते है प्रवेश जी बार बार मुझे कहते थे कि यह करना चाहिए, सरकार में जितने भी अधिकारी कर्मचारी है वो एक परिवार है हमारी दिल्ली की जनता की सेवा हमे करनी है जो nurses training पर होती थी पिछली सरकार उन्हें बस 500 रुपया देती थी, हमने उससे बड़ा कर 13000 रुपया दे रहे हे Asha workers को basic salary के रूप में सिर्फ 3000 मिलते थे, उससे हमने 6000 किया है 3000 से vocational teachers की salary को भी हमने 38000 किया holistic edu teachers की सैलरी को 35400 किया है आंगनवाड़ी workers की सैलरी आने वाले समय में बढ़ाई जाएगी 4000 MTS परिवारों को हमने जायज़ वेतन दिया है यह आपकी मेहनत का सम्मान है मैं आपको दिवाली के इस त्यौहार पे ढेरों बधाई देती हु मैं आपको विश्वास दिलाती हु कि एक एक व्यक्ति की चिंता आपकी मुख्यमंत्री बहन हमेशा आपके साथ है जब एक MTS का कर्मचारी किसी घर जाता है तब एक कर्मचारी नहीं पूरी सरकार जा रही है, आप सरकार का चेहरा हो हम उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम रखेंगे जो प्यार से काम करेंगे अच्छे से काम करेंगे
0
0
Report
Advertisement

AAP मुख्यमंत्री के विदेश संबंध, ड्रग्स और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

New Delhi, Delhi:शर्म की बात है कि आम आदमी पार्टी के राज्य के मुख्यमंत्री इस तरह कानून तोड़ते हैं ऐसा समझ नहीं आता है कि उनके पास ऐसी क्या चीज थी विदेश से आते हुए जिसको यह डिक्लेअर नहीं करना चाहते थे झूठ बोलना चाहते थे ग्रीन चैनल से निकलना चाहते थे और कस्टम ऑफिसर ने टोका तो उसमें टैक्स लगने वाली आइटम निकले 50000 का जुर्माना हुआ है तो विदेश में इनके क्या संबंध है ऐसी क्या बात है जो यह छुपाना चाहते हैं जिसके कारण बहुत बड़े सवाल खड़े होते हैं मैं केजरीवाल जी से कहना चाहता हूं कि स्पष्टीकरण दे कि उनके पार्टी के मुख्यमंत्री हैं ऐसा क्या ला रहे थे पर ऐसा क्या छुपा रहे थे और उनकी पार्टी के कोई भी नेता हो चाहे अरविंद केजरीवाल या कोई बड़े नेता यह लोग कोई भी कानून को न मानने वाले लोग हैं के अनार्किस्ट बिहेवियर वाले लोग हैं यह चेक करना पड़ेगा की विदेश से जब वह लौट रहे थे तो किसी हालत में थे क्योंकि ऐसा बताया जाता है विधानसभा में भी वह शराब पीकर चले जाते हैं और इनको ज्ञानेश कुमार इनको सपने में भी नजर आ रहे हैं इनको आगे पंजाब के आने वाले चुनाव में पंजाब में अपनी हर आम आदमी पार्टी को दिखाई दे रही है उसका ग्राउंड है आज से ही बनना शुरू कर रहे हैं क्योंकि अब एवं मुद्दा नहीं है अब ज्ञानेश कुमार मुद्दा है जो चुनावी हार के बाद ही अपना बैकग्राउंड आज से बनाना चाह रहे हैं पंजाब का अगर हाल ड्रग्स के बारे में किया है तो आम आदमी पार्टी उसके लिए जिम्मेदार है पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन खराब है पंजाब के युवा को ड्रग्स की ओर धकेला गया है और उनके नेता भी ड्रग ट्रैफिकिंग में इंवॉल्व है
0
0
Report

रांची दुर्गा पूजा: ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस ने करोड़ों के चालान किए

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शहर में कुल 38 हजार 290 चालान काटे गए। इन चालानों के जरिए कुल 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई। इस मामले में कुल 24 हजार 413 चालान काटे गए। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7 हजार 782 और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1 हजार 931 चालान जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव के बीच ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। इन आंकड़ों से साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखते हुए बड़े पैमाने पर चालान किए गए। रांची ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से बचने का संदेश दिया गया है।
0
0
Report

चित्रकूट में टीकाकरण अभियान को गति देने हेतु सीएमओ ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow2m ago
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने और नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में टीकाकरण जागरुकता रथ को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के जरिए उन परिवारों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जाएगा. जहां जानकारी के अभाव या किसी तरह की आशंका के चलते बच्चों को ममय पर टीके नहीं लग पाते हैं। टीकाकरण को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी बताते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों को इसके लाभ समझाएगा। अभियान के दौरान अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी टीके लगवाने की अपील की जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी जाएगीए ताकि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो और खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में टीकाकरण की अहम भूमिका है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जागरूकता के अभाव में कोई भी बच्चा टीकों से वंचित न रहे। रथ के माध्यम से लोगों को नियमित टीकाकरण को लेकर भरोसा बढ़ाया जाएगा। डा० महेन्द्र कुमार त्रिपाठी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क कर अपने बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लें और निर्धारित समय पर सभी जरूरी टीके लगवाएं।
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद अमृतसर में कृषि संस्थान निर्माण तेज होगा

Noida, Uttar Pradesh:ਮੈਂ ਅਜਿ ਕੇਂਦਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟ ਗ੍ਰੈਜੂਏਟ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਹਾਰਟੀਕਲਚਰ ਰੀਸਰਚ ਐਂਡ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਨੂੰ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਮੰਗ ਉਟਾਏ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਜਵਲ ਭਵਿੱਖ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਬਾਗਬਾਨੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਗਤੀ ਦੇਣ ਲਈ ਇਹ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਸੰਸਥਾਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਉਦਾਸੀਨਤਾ ਕਾਰਨ ਇੰਨਾ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅੱਜ ਵੀ ਅਧੂਰਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਮੈਂ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਜੀ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਉਸਾਰੀ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਰੁਕਾਵਟਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਨਾਲ ਕੋਈ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਇਹ ਸੰਸਥਾਨ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਤਿਆਰ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ।
0
0
Report

उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा: अंकिता भंडारी समेत भ्रष्टाचार पर सरकार से जवाब मांग

Karnaprayag, Uttarakhand:प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी और अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही न्याय यात्रा आज कर्णप्रयाग पहुंची। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से शुरू हुई इस न्याय यात्रा का कर्णप्रयाग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सरकार नेतृत्व विहीन हो गई है और उसे प्रदेश की जनता के सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कई अन्य समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करती नजर नहीं आ रही है। गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता न्याय और जवाबदेही की अपेक्षा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ने इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने के उद्देश्य से न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी और प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। कर्णप्रयाग पहुंची इस न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर जनता को जागरूक करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाई जाएगी। पार्टी का उद्देश्य इन विषयों पर सरकार से जवाब मांगना और प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
0
0
Report

NSUI ने नाहन में छात्रों के मुद्दे उठाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने में सफल रही NSUI.. संकल्प,शपथ और युवान कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, भविष्य में भी संगठन की मजबूती के लिए लगातार किए जाएंगे प्रयास, विषय को लेकर NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर मीडिया से रूबरू, एंकर- छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने और युवाओं को जागरूक करने में NSUI की भूमिका अहम रही है। संगठन की ओर से समय-समय पर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर नाहन में आज मीडिया से रूबरू हुए। वीओ1- मीडिया से बात करते हुए NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौपी गई थी। इस कार्यकाल में उन्होंने छात्र हितों की आवाज बुलंद करने और युवाओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से NSUI लगातार प्रयासरत है। उनका कहना है कि छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाने के साथ-साथ युवाओं को सही दिशा दिखाना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी कड़ी में ‘संकल्प, शपथ और युवान’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। संगठन का मानना है कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। मनदीप ठाकुर ने कहा कि संगठन ने छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। मनदीप ठाकुर ने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में इस्तेमाल करें। बाइट- मनदीप ठाकुर जिला अध्यक्ष NSUI सिरमौर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top