847211
मधुबनी के चनौरागंज में बाइक स्कॉर्पियो टक्कर में 2 की गई जान, 2 घायल!
Madhubani, Bihar:मधुबनी के झंझारपुर में चैनरागंज गांव के पास NH 27 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 2 युवकों की जान चली गई। वहीं मृतकों में 16 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक है। दूसरी ओर अन्य 2 युवक 15 और 18 वर्षीय हादसे में घायल हो गए। चारों युवक दुर्गापूजा देखकर बाइक से बेरमा लौट रहे थे। घटना के समय वे सड़क पार कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मण्डला: सीएम यादव ने करंट से चारों की मृत्यु पर श्रद्धांजलि, 4 लाख सहायता
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - सीएम मोहन यादव का ट्वीट जिले के हीरापुर में करंट लगने से 4 लोगों की मौत पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि मृतकों को 4 - 4 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना ।0
0
Report
कर्नल एसएस पथानिया रिटायर्ड डिफेन्स एक्सपर्ट, दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:Colonel SS Pathaniya retired-Defence Expert for 2:30pm0
0
Report
ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछताछ के लिए बुलाया; PMLA दुरुपयोग का मुद्दा
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में हरीश रावत के साथ उनके अधिवक्ता और उत्तराखंड के पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत भी पहुंचे। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एडवोकेट अवतार सिंह रावत ने बताया कि PMLA एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है 10 साल पहले जिस मामले पर हरीश रावत ने ही कार्रवाई की हो उस पर 10 साल बाद छापेमारी हो रही है और वह भी तब जब मामलों में किसी भी मुद्दे पर चंदन सिंह जीना या हरीश रावत के खिलाफ कोई भी सबूत मिले हो या FIR में नाम दर्ज हो।0
0
Report
Advertisement
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के स्मारकों में फ्री एंट्री—पर्यटकों के लिए खास तोहफा
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों- संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर महल और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-Mantar पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा। फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान के सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; आमेर-जंतर-मंतर पर कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों को खास सौगात, राजस्थान के सभी स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री जयपुर- विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को खास तोहफा मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग प्रदेश के संरक्षित सभी स्मारकों और संग्रहालयों में नि:शुल्क प्रवेश देगा। पर्यटक बिना टिकट शुल्क के राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार कर सकेंगे。 विश्व पर्यटन दिवस पर प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम भी किए जाएंगे। विभाग का फोकस राजस्थान के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटकों को रूबरू कराने पर रहेगा。 आमेर और जंतर-मंतर पर खास गतिविधियां जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां पर्यटकों को राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला और संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। विशेष गतिविधियों के जरिए पर्यटन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को भी सामने लाया जाएगा。 फ्री एंट्री के साथ होने वाली ये गतिविधियां पर्यटकों के लिए राजस्थान की विरासत को करीब से जानने का अवसर होंगी। विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर बेहतर व्यवस्था के साथ राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी。0
0
Report
बिलासपुर में बारिश से अरपा नदी उफान, एनीकट के पास मछली पकड़ने से जोखिम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। अरपा नदी भी उफान पर है और दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर एनीकट के पास मछली पकड़ते नजर आए। तेज बहाव और फिसलन के बीच थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से लगातार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद लोगों का इस तरह नदी के करीब पहुंचना चिंता बढ़ा रहा है।लगातार बारिश का असर अब बिलासपुर की अरपा नदी समेत आसपास के नदी-नालों में साफ दिखाई दे रहा है। दोमुहानी एनीकट में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कुछ लोग यहां पहुंचकर मछली पकड़ते नजर आए। पानी का बहाव कब अचानक तेज हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में नदी और एनीकट के आसपास जाना जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन की ओर से भी लोगों को नदी, एनीकट और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी को नजरअंदाज करते दिखाई दे रहे हैं। बारिश का दौर जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना के बीच लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ गैंगरेप: दो साल तक शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला
Sagar, Madhya Pradesh:नाबालिग से दो सालों तक होता रहा गेंगरेप, जब लड़की हो गई प्रेग्नेंट तब खुला राज... एंकर/ एमपी के सागर से एक झकझोर देने वाली खबर है जहां इंसानी रिश्ते तार तार हुए वहीं यकीन भी शर्मसार हुआ है और ये सोचने मजबूर करता है कि आखिर लोग यकीन करें भी तो किस पर क्योंकि इस हादसे ने मित्रता के रिश्ते को कलंकित किया है और कृत्य ऐसा कि पीड़ित परिवार किसी को बता सुना भी नहीं सकता। दरअसल जिले के रहली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने अपनी माँ के साथ महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो बीते दो साल से गैंगरेप की शिकार हो रही है उसे धमकाया जा रहा है कि यदि उसने मनचलों की बात नहीं मानी तो ये बदमाश नाबालिग और उसके भाई के साथ परिवार को खत्म कर देंगे। दरअसल ये सब करने वाला नाबालिग के भाई का दोस्त है जिसका उसके घर आना जाना होता रहता था। वर्ग विशेष के इस युवक ने नाबालिग को जाल में फंसाया और दो साल पहले से जब लड़की की उम्र महज 12 साल थी तब से उसका दैहिक शोषण करता चला आ रहा है, सिर्फ ये एक लड़का नहीं बल्कि उसने अपने एक साथी को भी इस पाप का भागीदार बनाया। बेहद कम उम्र की इस नाबालिग को लगातार डराया धमकाया गया और पता नहीं कितनी ही बार उसके साथ दुश्कर्म हुआ। लड़की डर के मारे अपना मुंह बंद किए रही और जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे डाक्टर के यहां लेकर गए और जब डाक्टर ने उसे चेक किया तो होश उड़ गए क्योंकि लड़की गर्भवती थी। परिजन भी हैरान थे, लकड़ी से जब पूँछा तो उसने राज उगला और राज बेहद घिनोना था। पीड़ित परिवार में लोकलाज की चिंता छोड़कर पुलिस की शरण ली और सागर महिला थाने में दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के साथ पाक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जानकारी लगते ही हिन्दू संगठन के लोग भी पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाई और मामले के दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरी तरफ लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इसका इलाज चल रहा है। बाइट/ हिंदू नेता सागर बाइट/ मेना पटेल ( महिला थाना प्रभारी सागर)0
0
Report
चारबाग में भारी बारिश के बीच चलते कैब पर पेड़ गिरा, दो लोग फंसे
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Tree Falls On Moving Cab In Charbagh Amid Heavy Rain, Two People Trapped0
0
Report
ऑपरेशन कवच के दौरान करावल नगर में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; देसी पिस्तौल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने बताया कि करावल नगर पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच' के दौरान 28 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले प्रकाश चंद के बेटे सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल (देसी कट्टा) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। करावल नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुमित पहले भी चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस बरामद हथियार और कारतूस के सोर्स की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ड्रोन ड्रॉपिंग से पाकिस्तान तस्करी: 3 करोड़ के नशे व विदेशी पिस्टल बरामद
Hanumangarh, Rajasthan: hanumangadh अंतरराष्ट्रीय नशा और आर्म्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जारी ऑपरेशन चक्रव्यूह पाकिस्तान से ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए तस्करी का भंडाफोड़ पंजाब के तरनतारण से राजस्थान में हो रहा था सप्लाई 3 करोड़ के मादक पदार्थ और विदेशी पिस्टल जब्त सीआई रामचंद्र कस्वां की टीम की बड़ी कार्रवाई 1.546 किलो हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार आरोपी के से विदेशी पिस्टल, 3 कारतूस और मैगजीन बरामद सूरतगढ़ निवासी आरोपित रांझु खान को किया गिरफ्तार आरोपित रायसिंहनगर जेल में कैद के दौरान जुड़ा था नेटवर्क से आरोपित पर नशा तस्करी सहित कई धाराओं में 7 मामले है दर्ज आरोपित से 80 हजार रुपये की बिक्री राशि भी मिली मामले में 4 नामजद और 2 अन्य की तलाश जारी कार्रवाई में कांस्टेबल जोतराम की रही विशेष भूमिका पीलीबंगा सीआई राय सिंह सुथार कर रहे है मामले की जांच0
0
Report
झुंझुनूं गाँव चुड़ैला में दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चुड़ैला, जिला—झुंझुनूं — चुड़ैला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह आयोजित हुआ — युवाओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की — जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने युवाओं को माय भारत से जोड़ा — युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रेरित किया — नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान की जानकारी दी — युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गयी0
0
Report
झुंझुनूं के मलसीसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—मलसीसर, जिला—झुंझुनूं — मलसीसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान हुआ — पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार और ईओ नेहा झाझड़िया रहे मौजूद — कार्यकर्ताओं को औषधीय पौधे और प्रधानमंत्री संदेश फ्रेम भेंट — आंगनबाड़ी केंद्रों की छह प्रमुख सेवाओं की जानकारी दी — बच्चों और महिलाओं की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी — कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाने का किया गया आह्वान0
0
Report
Advertisement
दानपुर में करंट से युवक की मौत, खेत में मोटर तार जोड़ते समय हादसा
Banswara, Rajasthan:दानपुर में करंट से युवक की मौत, खेत में मोटर तार जोड़ते समय हादसा जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में खेत पर पानी की मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक अंबालाल पिता मांगूड़ा खेत में पानी पिलाने वाली मोटर के लिए विद्युत पोल पर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करंट लगने से अंबालाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। दानपुर थाना पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वीओ - मौत0
0
Report
रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर DRM की समीक्षा, यात्रियों को फल वितरित
Jaisalmer, Rajasthan:जोधपुर डी आर एम अनुराग त्रिपाठी आज रामदेवरा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। डी आर एम त्रिपाठी ने रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फल वितरण किए। भादवा मेले के समापन के बाद मेले में उत्कृष्ट ड्यूटी और सराहनीय सेवाओं के लिए रेलवे कार्मिकों की सराहना की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डी आर एम ने भादवा मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर सफाई कर्मियों का धन्यवाद दिया और अन्य रेलवेकर्मिको को भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
रूप कुमारी ग्वालियर पहुंचीं, सुगम परिवहन योजना और आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर जोर
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी ग्वालियर पहुंची, उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा को अच्छी योजना कहा है, वही आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण पर भी कहा कि और कोशिश और मदद की जा रही है कि बच्चों को अच्छा पोषण मिल सके, वहीं जमुई समस्तीपुर और ग्वालियर जिले में हुई घटना पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए बहुत ही निंदनीय है, राहुल गांधी के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा को लेकर और जंतर मंतर 2.0 पर कहा कि इसके अलावा उनके पास और कोई काम है नहीं। बाइट - श्रीमती रूप कुमारी चौधरी- राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा0
0
Report
Advertisement
