847211
मधुबनी के झंझारपुर लौकहा रेलखंड पर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के झंझारपुर-लौकहा रेल खंड पर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर खुटौणा में दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया। पिछले आठ वर्षों से छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने के कारण रेल सेवा बंद है जिससे इलाके के लाखों लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लौकहा झंझारपुर रेल खंड पर 43 किलोमीटर लंबी बड़ी लाइन तैयार हो चुकी है जिसका उद्घाटन 17 सितंबर को किया जाना था लेकिन इसे अचानक स्थगित कर दिया गया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली में जमीन विवाद पर दो पक्षों की मारपीट, 4 घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल दो की हालत गंभीर。 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती。 सुरेश यादव और श्रीपाल पक्ष के बीच हुए संघर्ष मे चार लोग हुए ज़ख़्मी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। इंस्पेक्टर लालगंज ने कहा तहरीर मिलते ही लिखा जायेगा मुकदमा लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव की घटना。0
0
Report
अरुप चटर्जी की प्रतिक्रिया पर बाइट वीडियो वायरल
Ranchi, Jharkhand:बाइट माले विधायक अरुप चटर्जी की प्रतिक्रिया0
0
Report
भोपाल जंक्शन पर लापता अंश का वीडियो सामने, पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी
Bhopal, Madhya Pradesh:लापता अंश का एक और वीडियो आया सामने सीसीटीवी फुटेज में भोपाल जंक्शन पर दिखा अंश स्टेशन पर बच्चों के साथ खेलता दिख रहा अंश पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर रही तालाश0
0
Report
Advertisement
बिजली दरों में पांचवीं बार बढ़ोतरी: जनता पर भारी बोझ
Mahasamund, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली दरों में एक बार फिर वृद्धि जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है। भाजपा सरकार लगातार बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल रही है। उक्त बातें कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी ने पत्रकारवार्ता से कही। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में पांचवीं बार बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तथा गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे तक की वृद्धि की गई है। वहीं किसानों को भी राहत नहीं दी गई और कृषि पंपों की बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। हाल ही में सरकार ने 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार (एफपीपीए) लागू कर पहले ही उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डाल दिया था। इसके बावजूद बिजली दरों में लगातार इजाफा किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में पांच वर्षों के दौरान बिजली दरों में केवल 2 पैसे की वृद्धि हुई थी और तब 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से जनता को बड़ी राहत मिलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में बिजली उपभोक्ताओं को पिछले कुछ महीनों से तीन से चार गुना तक अधिक बिल प्राप्त हो रहे हैं. जून माह में 45 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल सामान्य से कई गुना अधिक आए हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके कनेक्शन का अनुबंध भार (लोड) बढ़ा रहा है. साथ ही स्मार्ट मीटरों के माध्यम से वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दर्ज होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं. अधिक खपत का हवाला देकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त शुल्क और अर्थदंड भी लगाया जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि बिजली दरों में की गई वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराई जाए तथा आम जनता और किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं.0
0
Report
निंबाहेड़ा की होलसेल सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निंबाहेड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित छोटी सादड़ी रोड पर होलसेल सब्जी मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और मंडी परिसर में रखी बड़ी संख्या में प्लास्टिक के कैरेट जल उठे। आग की ऊंची लपटें और धुआँ दूर तक दिखाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी घटनास्थल पर निगरानी कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है, जबकि नुकसान लाखों रुपये के होने की आशंका है।0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में मिला, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के भंवर सेमला गांव में एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. भंवर सेमला निवासी मोहन मीणा बुधवार सुबह अपने ससुराल वीरपुर गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. गुरुवार सुबह उनके पिता फूलचंद ने मोहन के कमरे में पहुंचकर पाया कि शव फर्श पर पड़ा था; गले में रस्सी का फंदा था और मुंह से खून निकल रहा था. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. फूलचंद की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया. मोहन की शादी लगभग पांच वर्ष पहले वीरपुर गांव में हुई थी. उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तीन माह पहले उनकी पत्नी बच्चों के साथ अपने पीहर चली गई थीं. परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मोहन के साथ मारपीट कर हत्या की और शव को घर ले आकर छोड़ दिया. मोहन पेशे से जेसीबी मैकेनिक थे और परिवार का पालन-पोषण इसी व्यवसाय से करते थे. पुलिस मामले की सचाई जानने के लिए जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
गुरुद्वारा में गुरु अर्जन देव शहادت दिवस: भजन-कीर्तन, लंगर और ठंडे शरबत की छबील
Giridih, Jharkhand:स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में सिखों के पांचवें गुरु शहीदों के सरताज धन-धन गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया. साथ ही गुरुद्वारा के बाहर श्रद्धालुओं के लिए ठंडे शरबत की छबील लगाई गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा. दोपहर में गुरु का अटूट लंगर चला जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. गर्मी को देखते हुए गुरुद्वारा के बाहर राहगीरों के लिए छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया गया. प्रधान गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने इस अवसर पर कहा कि गुरु अर्जन देव ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया. उन्होंने संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया. डॉ. मोंगिया ने कहा कि शहीदी दिवस हमें सेवा, समर्पण और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है. हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा.0
0
Report
जयपुर शिक्षा संकुल में ARD टीम का एचकर्शक औचक निरीक्षण: 8 रजिस्टर जब्त
Noida, Uttar Pradesh:जयपुरशिक्षा संकुल में एआरडी टीम का औचक निरीक्षण。 कॉलेज शिक्षा, स्कूल शिक्षा व अल्पसंख्यक मामलात विभाग में छापा。 कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय से 8 रजिस्टर जब्त。 कॉलेज शिक्षा में 129 में से 30 राजपत्रित अधिकारी अनुपस्थित。 120 में से 38 अराजपत्रित कार्मिक भी मिले नदारद。 स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों से 15 रजिस्टर जब्त。 स्कूल शिक्षा में 168 में से 34 राजपत्रित अधिकारी अनुपस्थित。 186 में से 44 अराजपत्रित कार्मिक मिले गैरहाजिर。 अल्पसंख्यक मामलात निदेशालय से 3 रजिस्टर जब्त。 13 में से 8 राजपत्रित अधिकारी मिले अनुपस्थित。 34 में से 10 अराजपत्रित कार्मिक भी नहीं मिले मौके पर。 शासन उप सचिव सुनील कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई。 रामस्वरूप विश्नोई, महेन्द्र कुमार सरावता,चेनाराम, मनोज पंवार कृष्णावतार कटारिया, सुरेन्द्र सिंह नोहवार रहे टीम में मौजूद0
0
Report
भूपेश बघेल ने पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के प्रमुख क्षेत्र में भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है पेपर लीक मामले पर बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तक एक भी बार बिना पेपर लीक हुए एक भी एग्जाम नहीं करा पाए तो कहीं नीट के छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली कई छात्र डिप्रेशन में है ऐसे में पालक जो अपनी गाढ़ी कमाई या कर्ज लेकर बच्चों को नीट की तैयारी करा रहे हैं परीक्षा की तैयारी कर रहा रहे हैं उनके साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है इसलिए धर्मेंद्र प्रधान जो शिक्षा मंत्री है पीएम मोदी को उनका इस्तीफा ले लेना चाहिए.बाइट- भूपेश बघेल( पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़).0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में सपा विधायक ने मर्यादा तोड़ी, बड़ा विवाद
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में मर्यादा भूल गए सपा विधायक!0
0
Report
रायसेन पुलिस ने ट्रैक एंड रिटर्न अभियान में 149 गुम मोबाइल लौटाए
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक एण्ड रिर्टन के तहत 149 गुम हुए मोबाइल खोज निकाले जिनकी अनुमानित 20 लाख रूपये है यह मोबाइल आज वास्तविक मालिकों को लौटाए गए रायसेन पुलिस द्वारा जिले में चलाए गए ट्रैक एण्ड रिर्टन के अंतर्गत रायसेन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त ہوئی है। अभियान के दौरान आमजन द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज कराए गए गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश हेतु जिले के समस्त थानों एवं साइबर सेल द्वारा विशेष प्रयास किए गए। अभियांन के अंतर्गत रायसेन पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 149 गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक सर्च एवं रिकवर किए, आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उक्त मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने रायसेन पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया। रायसेन पुलिस के सायबर सेल एवं थानों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सतत प्रयास एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से गुम हुए मोबाइलो को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की सुविधा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में लगातार ऐसे अभियान संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें0
0
Report
भाजपा सांसदों में महिला विधेयक पर असंतोष, संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "सपा के सांसदों में कार्य प्रणाली को लेकर असंतोष है और वो जिस प्रकार से उनका संगठनात्मक ढांचा बना था और बहुत सारे सांसद थे जो महिला विधेयक पर भाजपा का समर्थन करना चाहते थे और वो पार्टी को इसका समर्थन करने के लिए कह रहे थे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई थी...क्या होगा या क्या नहीं होगा, यह उनका आंतरिक मामला है..."0
0
Report
Advertisement
ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गरिमामय स्वागत; दर्शन-आरती कार्यक्रम तय
Khandwa, Madhya Pradesh:राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का पवित्र नगरी ओंकारेश्वर आगमन पर आत्मीय स्वागत Anchor ...राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज खंडवा जिले की पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक मान्धाता नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन तन्वे, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन, इंदौर संभाग और खंडवा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती दो द्रौपदी मुर्मू दोपहर में आराम करने के बाद शाम को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन एवं आरती में शामिल होंगी । राष्ट्रपति रात्रि विश्राम ओंकारेश्वर में ही करेंगी । शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे सिकल सेल दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।0
0
Report
लोहरदगा में समीर उरांव ने पीएम मोदी के कार्यों की प्रशंसा की
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में पूर्व राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने प्रेस वार्ता करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यो की सराहना की। इन्होंने कहा की लाभुको को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में राशि आ रही है। लोगों का विश्वास पीएम नरेंद्र मोदी ने जीता है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इन्होंने कई जन कल्याण कार्य अपने कार्यकाल में किया है। किसानों के हित में लगातार पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा कार्य किया जा रहा है। पिछले बारह वर्षो में उपलब्धियां सैकड़ो है। स्टेशन का नवीकरण और उनका विस्तार भी किया गया है। पीएम मोदी ने लोहरदगा से धर्मजयगढ़ को जोड़ने का काम किया। वंदे भारत बुलेट ट्रेन का परिचालन भी देश के लिए लिए बड़ी उपलब्धि है। महिलाओं के रोजगार को बढ़ाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम किया है। साथ ही इन्हें उज्जवला गैस योजना,आवास योजना, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीमार लोगों को लाभ दिया गया है। देशभर में एम्स, यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़ाने का काम किया है。0
0
Report
शहीद के परिवार को मदद: सरकार पर सहायता राशि के वितरण का उठा सवाल
Jehanabad, Bihar:देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिवारों को जहां पूरा देश नमन करता है, वहीं असम के जोरहाट में हुए वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के घर से एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के बनवरिया गाँव में रहने वाले शुभम की शहादत के बाद उनके बुजुर्ग माता-पिता न सिर्फ बेटे के जाने के गम में डूबे हैं, बल्कि अब सरकारी व्यवस्था और अपनों के व्यवहार ने उनके जख्मों को और गहरा कर दिया है। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पिता अमरेंद्र उर्फ पप्पू शर्मा ने सरकार की ओर से दी गई 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। बेहद गरीब परिवार से आने वाले अमरेंद्र शर्मा का आरोप है किhulासगंज के अंचल अधिकारी ने उन्हें बिना कोई जानकारी दिए, यह सहायता राशि शुभम की कथित पत्नी श्रेया राय को सौंप दी। शहीद के पिता ने बताया कि हम काफी गरीब हैं, शुभम ही हमारे पूरे परिवार का इकलौता सहारा था। सरकार शहीदों के परिवारों की मदद करती है, लेकिन हमें उससे भी वंचित कर दिया गया। अगर शुभम ने श्रेया से सच में शादी की थी, तो वह मेरी बहू है और हकदार भी है। लेकिन पत्नी होने का फर्ज भी तो निभाना चाहिए था। बेटे के श्राद्धकर्म से पहले ही वह चेक लेकर अपने शहर चली गई। उसने या सीओ साहब ने हमें एक बार बताना भी जरूरी नहीं समझा। दोनों ने हमारे साथ धोखा किया है। पिता ने बताया की शुभम और आजमगढ़ की रहने वाली श्रेया राय एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होनी तय थी, लेकिन घर में दादी के निधन के कारण इसे वर्ष 2027 की होली तक के लिए टाल दिया गया था। परिवार का कहना है कि उन्हें दोनों की किसी कोर्ट मैरिज की आधिकारिक जानकारी नहीं थी। शुभम की शहादत की खबर पाकर श्रेया गांव पहुंचीं, अंतिम संस्कार में भी शामिल हुईं, लेकिन उसके तुरंत बाद सहायता राशि का चेक लेकर वापस लौट गईं। बेटे को खोने का गम और भविष्य का अंधेरा, इन दोनों के बीच फंसे लाचार पिता ने अब सीधे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच हो और बुजुर्ग माता-पिता को उचित आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे इस कठिन समय में अपना जीवन बसर कर सकें।0
0
Report
Advertisement
