Back
मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए ₹10 लाख स्वीकृत, शिक्षा का नया दौर
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 30, 2026 16:01:08
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत शिवनंदन प्रसाद मंडल इंटर स्तरीय विद्यालय परिसर में स्थित भवन के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मती कार्य के लिए सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) के अंतर्गत ₹10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, कक्षाओं के नवीनीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाएंगे, ताकि भवन को शीघ्र ही पढ़ाई के लिए उपयुक्त बनाया जा सके और केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं प्रारंभ हो सकें।
जदयू जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मधेपुरा की शैक्षणिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से राशि स्वीकृत होना यह दर्शाता है कि सांसद क्षेत्र में शिक्षा के विकास को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध हैं।
जदयू जिला महासचिव संतोष कुमार संगम ने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के बच्चों को समान रूप से लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारी, रेल कारखाना कर्मी, बैंक कर्मी सहित आम परिवारों के बच्चों को अब अपने ही जिले में केंद्रीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्था में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत से मधेपुरा के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी और जिले में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 30, 2026 18:31:110
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 30, 2026 18:30:480
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 30, 2026 18:30:310
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 30, 2026 18:15:120
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowJan 30, 2026 18:03:270
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 30, 2026 18:03:040
Report
RSR.B. Singh
FollowJan 30, 2026 18:02:520
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 30, 2026 18:02:340
Report
NTNagendra Tripathi
FollowJan 30, 2026 17:48:560
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 30, 2026 17:48:380
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 30, 2026 17:48:260
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 30, 2026 17:48:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 30, 2026 17:47:500
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 30, 2026 17:47:330
Report