icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852122
RRRaman reporter MadhepuraFollow11 Jun 2024, 07:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली महनार: स्कूल परिसर में छेड़खानी, पीड़िता के परिजन कार्रवाई की मांग

Hajipur, Bihar:बिहार में स्कूल जाने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वैशाली के महनार से आरोप बेहद गंभीर हैं। यहां एक स्कूल परिसर में ही दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं। आरोप है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसका पीछा करते हुए स्कूल परिसर तक पहुंच गया।आरोप है कि स्कूल पहुंचने के बाद छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में छात्रा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी और आरोपियों पर कब कार्रवाई होगी.फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। छात्रा और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मामले में पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollowJust now
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सितंबर माह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब ऐसे मिलावट छोरी पर कार्रवाई शुरू की है जो त्योहारों के समय सक्रिय होते हैं गाजियाबाद के अलावा लगभग दूसरे जनपदों के साथ लगभग 26 टीमों ने लगभग 56 प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर नकली मावा आदि को जप्त किया 61 सैंपल खाद्य के उनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है इसके अलावा एक अवैध फैक्ट्री जो विदेशी ब्रांडों के नाम पर पैकिंग कर रही थी और जिम में सप्लाई चल रही थी उसमें मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है सितंबर माह की बात करें तो लगभग 85 नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है फर्जी तरीके से फूड न्यूट्रिशन बेचने वाले लगभग चार अभियुक्त को जेल भिजवाया गया है 14 लोगों के खिलाफ फिर करी गई है बाइट सुरेश मिश्रा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग
0
0
Report
Advertisement

SDRF ने बाढ़ से वीरान गाँव जालपुर खुटवनिया में हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू किया

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 अब वीरान हो गया है। सैकड़ों घर हजारों की आबादी वाला गांव वीरान हो गया है। गंडक नदी ने ऐसा कहर बरपाया है कि अब गांव में कोई नहीं है। एसडीआरएफ की टीम हर घर में फंसे एक-एक लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया है। निचले इलाकों में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। गांव के खाली घर बाढ़ की विभीषिका को बता रहे हैं। तीन दिन से आई बाढ़ में पूरा गांव फसा हुआ था; गांव टापू बन गया था। लोग अपने अपने घरों के छतों पर राहत बचाव की राह देख रहे थे। तभी इन लोगों के बीच एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर आई और गांव के सैकड़ों घरों में फंसे हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया है। गांव में कोई छूट न गया हो उसके लिए एक-एक घर का एसडीआरएफ ने जायजा लिया। छूटे लोग और जानवरों रेस्क्यू कर गांव को खाली करा दिया है। गांव आज वीरान हो गया है लेकिन एसडीआरएफ की टीम गांव वालों के लिए किसी फरिश्ता से कम नहीं थे। तीन दिन से फंसे हजारों लोगों को एसडीआरएफ सफल रेस्क्यू कर दिया है। जालपुर से दूसरे गांवों के लिए फरिश्ता बन एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है。
0
0
Report

अलवर में रोडवेज बस का टायर फटा चालक ने बस रोकी; जान बची

Alwar, Rajasthan:सोहनपुर पुलिया पर रोडवेज बस का टायर फटा, चालक ने संभाला मोर्चा; 45 यात्रियों की जान बची अलवर। सोहनपुर रेलवे पुलिया के पास मंगलवार को अलवर आगार की रोडवेज बस का टायर अचानक फट गया। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। पुलिया पर चढ़ने के बाद उतरते समय टायर फटने से बस अनियंत्रित होने की स्थिति बन गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों जुमलेश खान, राजेश और कविता देवी ने बताया कि रोडवेज बस अलवर डिपो से करौली के लिए रवाना हुई थी। सोहनपुर रेलवे पुलिया पर चढ़ने के बाद जैसे ही बस नीचे उतर रही थी, उसी दौरान अचानक टायर फट गया। चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रोका। बस रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों के मुताबिक बस खराब होने के बाद करीब दो घंटे तक मौके पर कोई वैकल्पिक रोडवेज बस नहीं पहुंची। काफी देर इंतजार करने के बाद यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर मालाखेड़ा पहुंचना पड़ा। यहां से दूसरी रोडवेज बस पकड़कर उन्होंने आगे की यात्रा पूरी की। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को परेशानी के साथ काफी समय भी बर्बाद करना पड़ा। यात्रियों ने बसों के रखरखाव पर उठाए सवाल यात्रियों ने आरोप लगाया कि लंबे रूट पर भी पुरानी और जर्जर बसों का संचालन किया जा रहा है। रास्ते में बसों के खराब होने से यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि बसों की नियमित जांच और समय पर रखें‑मरखाव नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन से बसों की फिटनेस और तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराने तथा लंबे रूट पर सुरक्षित बसों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। रोडवेज प्रबंधन को घटना की जानकारी नहीं मामले में अलवर आगार की प्रबंधक सपना मीणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की अभी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बस खराब हुई है तो सूचना मिलने पर यात्रियों के लिए दूसरी बस भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

आगरा: CEC के पैतृक आवास पर हंगामे के बाद पुलिस ने 6 गिरफ्तारियां कीं

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हंगामे के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है। कांग्रेस नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ हरिपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। इनमें अनिल यादव और मुकेश धनगर को दिल्ली की ओर भागते वक्त पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अब CCTV और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं हंगामे के बाद CEC के पैतृक आवास के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आगरा की विजय नगर कॉलोनी जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने आवास के बाहर PRV तैनात कर दी है। और पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मुस्तैद हैं। आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और उनके साथियों ने बिना सूचना रिहायशी इलाके में पहुंचकर प्रदर्शन किया। अनिल यादव और मुकेश धनगर समेत कई लोग मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में हरिपर्वत थाने में BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली की ओर भाग रहे अनिल यादव और मुकेश धनगर को गाड़ी समेत पीछा कर पकड़ा गया। गिरफ्तारी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मुकदमे में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब उनकी पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के जरिए प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। हंगामे के दौरान जिस गेट पर स्लोगन लिखे गए थे उन्हें भी अब मिटा दिया गया है। पुलिस ने आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आगरा पुलिस ने साफ कहा है कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन रिहायशी इलाके में अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त के पैतृक आवास पर हुए हंगामे के बाद अब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एक तरफ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है तो दूसरी तरफ CCTV और मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report

झारखंड में कानून व्यवस्था मुद्दा बना विपक्ष-भाजपा के बीच सियासी लड़ाई

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में कानून व्यवस्था के सवाल पर आरोप प्रत्यारोप और राजनीतक बयानबाजी जारी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था को मुद्दा बता कर 2029 में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया तो झामुमो ने इसे महज बीजेपी का सपना बताया झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जेएमएम और कांग्रेस से राज्य की जनता उन चुकी है । आने वाले समय में राज्य में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी के नेतृत्व में राज्य का सर्वांगीण विकास होगा। राज्य की स्थिति दयनीय है ,चोरी, लूट , हत्या डकैती हो रहा पूरे राज्य में हाहाकार मचा है, जमशेदपुर में इतना बड़ा डाका डाला गया, फायरिंग हो रही है। लूट हो रही,नौकरियां बेची गई पहले कोयला बालू पत्थर बेचा, अब बच्चों का भविष्य बर्बाद किया गया। बाइट ...आदित्य साहू, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इस पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी सपना क्यों नहीं देखेगी। सपना तो उनका चार सौ पार का भी था 240 पर रुक गए , सपना अच्छे दिन का था बद से बदतर दिन आ गए , सपना 15 लाख देने का था ,काला धन लाने का भी था उल्टा काला धन बढ़ गया है। लोग देश की नागरिकता छोड़ रहे हैं। 2014 से 2026 के पहली तिमाही तक 26 लाख लोगों ने देश की नागरिकता छोड़ा है। ये 2029 का बाट जोह रहे ,जब 2029 आएगा तब उनको समझ आएगा। बाइट .... सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ने कहा, अब बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि ज्ञानेश कुमार की पोल खुल चुकी है। चाहे 2029 हो या 2035 अब बीजेपी कहीं नहीं है। विपक्ष का काम स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन करना होता है तो कहीं न कहीं लोकतंत्र और राज्य मजबूत होता है पर इस राज्य में विपक्ष स्वास्थ्य लोकतांत्रिक परम्पराओं का निर्वहन नहीं करता है। विपक्ष सिर्फ बयान और x पर पोस्ट को जिम्मेवारी समझती है। कानून व्यवस्था अहम मुद्दा ,राज्य सरकार संजीदा और गंभीर है सीएम ने भी कई बात डीजीपी के लेकर राज्य के आला अधिकारियों को निर्देशित किया है और गंभीर हैं । प्रशासन भी गंभीर है, कानून व्यवस्था टूटती है तो पुलिस अपराधियों तक पहुंच कर जेल भेजने का काम करती है। कानून व्यवस्था पर प्रशासन खड़े करने का अधिकार बीजेपी को नहीं है。 बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

गंडक जलस्तर अचानक बढ़ा, बिहार में बाढ़ का नया पैटर्न और राहत कार्य शुरू

Patna, Bihar:बिहार में गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में अप्रत्याशित पानी बढ़ा है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो दिनों में भारी बारिश से यह स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि इस बार बाढ़ का पैटर्न बदला है—पहले गंगा में बाढ़ की स्थिति थी और अब गंडक चैलेंज बना हुआ है। वाल्मीकिनगर बराज पर करीब 5.43 लाख क्यूसेक अधिकतम डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जबकि 2024 में करीब 5.62 लाख क्यूसेक पानी आया था। बगहा में इस बार नया हाई फ्लड लेवल (HFL) बना और जलस्तर पिछली बार की तुलना में लगभग 35–37 सेंटीमीटर अधिक रहा। पश्चिम चंपारण के बगहा और बैरिया प्रखंड में तटबंध के दो स्थानों पर टूटान हुआ है। बगहा के क्षेत्र में चौड़avao होने के कारण आबादी पर बड़ा असर नहीं पड़ा, जबकि बैरिया के आसरा टोला में कुछ घर प्रभावित हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सचिव भी स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। आज शाम से कल सुबह तक स्थिति में सुधार की उम्मीद है, लेकिन आखिर बारिश फिर से हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। बगहा और बराज के बीच लगभग 14 घंटे पानी एक ऊंचाई पर स्थिर रहा, जिसे असामान्य स्थिति माना गया। लंबे समय तक पानी रुके रहने से जमीन कमजोर होती है और नदी की तरफ से दबाव के कारण जमीन के भीतर से पानी निकलने की स्थिति को पाइपिंग कहा जाता है। प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है। एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू में चल रही अंदरूनी खींचतान पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और समय रहते इसका समाधान हो जाएगा। चिराग पासवान के बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग सरकार में शामिल हैं और सरकार पूरी तरह संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस अपनाती है और पिछले 10–15 दिनों में हुई घटनाओं के बाद कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement

देवघर नगर निगम कर्मियों के PF बकाये जल्द मिलेगा; तीन किस्तों में भुगतान

Deoghar, Jharkhand:देवघर नगर निगम के कर्मियों की बकाया PF राशि जल्द मिलने वाली है, यानी देवघर नगर निगम दुर्गा पूजा में अपने कर्मियों को बड़ा पूजा उपहार देने वाली है। दरअसल यह खबर सामने आई थी कि देवघर नगर निगम का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया था; नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि निगम एक सरकारी संस्था है और आय के स्रोत सीमित हैं। जून के महीने में EPF कार्यालय को पत्र लिखकर इंस्टॉलमेंट में राशि जमा करने का कमिटमेंट दिया गया था, जिसे पूरा करते हुए 50 लाख के तीन इंस्टॉलमेंट दिए गए; डेढ़ करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है और बाकी इंस्टॉलमेंट भी जल्द जमा होंगे। एक पत्र लिखकर यह भी गुजारिश की गई है कि दुर्गा पूजा तक सफाई कर्मियों के PF खाते में राशि दे दी जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि जमा राशि को अन्य किसी उपयोग में नहीं किया जा सकता; यह कर्मियों के पास ही जाएगी और इस खाते को फ्रीज नहीं किया गया है बल्कि यह उनके अधीन होगी और सिर्फ कर्मियों के अकाउंट में ही जाएगी। जल्द ही बकाया राशि और पेनाल्टी की राशि भी भुगतान कर दी जाएगी।
0
0
Report

योगी आदित्यनाथ 57वीं महंत Digvijaynath श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे

Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UTTAR PRADESH): CM YOGI ADITYANATH TO ATTEND TRIBUTE PROGRAMME ON 57TH DEATH ANNIVERSARY OF MAHANT DIGVIJAYNATH सनातन धर्म में सब एक है व्यक्ति व्यक्ति में भी कोई भेदभाव नहीं होता वे दुषप्रचार करेंगे भ्रम पैदा करेंगे याद रखना जब बजरंगबली बूटी लेने गए थे तब कालनेमि उनके रस्ते में आया था आप सब को भी उसका ध्यान रखना चाहिए सनातन धर्म में किसी तरह का भ्रम , संशय नहीं होना चाहिए हम सही दिशा में आगे बड़े हैं , काशी में विश्नाथ धाम , अयोध्या में भगवन राम कोरोना काल खंड था 2021 में चिंता थी की क्या hog जब तक वृन्दावन में वैष्णव कुंड था उस दिन दूर दूर तक कोरोना नहीं था उसके बाद तो कोरोना अलग अलग जगह पर देखने को नहीं मिला कोरोना हमारी धार्मिक आयोजन में BARRIER नहीं बन पाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top