852122
मधेपुरा जिले में पप्पू यादव ने किया शॉपिंग मॉल का उद्घाटन
Gangapur, Bihar:सुप्रीमो पप्पू यादव ने मधेपुरा के मुरलीगंज में गरोदीया रिटेल इंडिया शॉपिंग मॉल का उद्घाटन किया था। सूचना के अनुसार समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर सिंह और जदयू विधायक निरंजन मेहता भी शामिल हुए थे। वहीं पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि वे राजद से कोई उम्मीद नहीं रखते है। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वे वीणा भारती जैसे लोगों की मदद न करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुरेंद्र जैन के बयान पर अंसारी की निंदा, हिंदुओं के अपमान की सख्त आलोचना
Noida, Uttar Pradesh:सुरेंद्र जैन का बयान hamid अंसारी ने बयान दिया वो पूरी तरह निंदनीय है हिंदुओं को अपमानित करने वाले 2 लोग ही है नादान बेईमान है इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं0
0
Report
लोजपा (रामविलास) Youth BOLE TO कार्यक्रम में चिराग पासवान बिहार के युवाओं से संवाद
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बिहार के युवाओं के लिए Youth BOLE TO कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 24 सितंबर को पटना के वेटनरी ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं, खासकर Gen-Z से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक और डिजिटल युग की चुनौतियों समेत अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे, पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पटना में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की घोषणा की। पार्टी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं को समझना और उन्हें सीधे नेतृत्व के सामने रखने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई है।0
0
Report
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने महिला संवाद कार्यक्रम में आभार जताया
Dehradun, Uttarakhand:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज महिला संवाद कार्यक्रम में जब मातृशक्ति ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार और स्नेह व्यक्त किया, तो यह क्षण अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी बन गया। गीत के हर शब्द में विश्वास था, हर स्वर में अपनापन और उस नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता थी, जिसने महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि विकसित भारत की सशक्त भागीदारी बनाया है। मातृशक्ति की यह भावपूर्ण अभिव्यक्ति आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति उनके गहरे विश्वास, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव की सुंदर तस्वीर है।0
0
Report
Advertisement
बस के अंदर से मृतक निकाला गया, जिला अस्पताल ले जाया जा रहा
Raipur, Chhattisgarh:अपडेट 1 घण्टे से अधिक मश्क्कत के बाद बस के अंदर से मृतक को निकाला गया, मार्टिक को ले जाया जा रहा जिला अस्पताल0
0
Report
29 सितम्बर को बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन, साइकिल ट्रैक भी शामिल
New Delhi, Delhi:पिछले 9 साल की देरी से तैयार हुए बारापुला फेज 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. इस परियोजना के तहत मयूर विहार फेज 1 से सराय काले खान तक बनाया गया है. एलिवेटेड कॉरिडोर बन जाने पर मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल फ्री कॉरिडोर मिलेगा. निरीक्षण के लिए दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पहुंचे, मौके पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद रहे. इस फ्लाईओवर के निर्माण से मयूर विहार और दक्षिणी दिल्ली की दूरी मिनटों में तय होगी, पहले घंटों का समय लग रहा था और भीषण जाम से निजात मिलेगी. पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान अधिकारियों की उदासीनता के कारण बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 पर 671 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा; देरी से परियोजना लागत 964 करोड़ से बढ़कर 1635.03 करोड़ हो गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में यह कार्य समय पर पूरा किया गया और 29 सितम्बर को उद्घाटन होगा. पहली बार फ्लाईओवर पर साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग बनाये गए हैं; यमुना का व्यू भी मिलेगा. निर्माण के कारण दिल्ली से नोएडा, अक्षरधाम और मयूर विहार की दूरी कम समय में तय होगी. पिछली सरकार की गलतियों के कारण नुकसान और बजट बढ़ा।0
0
Report
झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल वापस लेने की मांग
Pakur, Jharkhand:सलग - जेएमएम प्रोटेस्ट / 19 SEP एरिया - पाकुड़ एकर इंट्रो--पाकुड़ प्रखंड मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में MMDR संशोधन बिल के खिलाफ झामुमो ने नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है...इस दौरान MMDR संशोधन बिल वापस लेने के मांग रहे हैं...साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया....इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे...वही झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि MMDR बिल लाकर केंद्र सरकार पूंजी पुथियों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं...जिला अध्यक्ष ने कहा की अगर बिल वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा...उन्होंने कहा की झारखंड से एक भी खनिज संपदा को बाहर जाने नहीं देंगे... बाइट-1- अजीजुल इस्लाम ,झामुमो जिला अध्यक्ष, पाकुड़0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में CM योगी ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की घोषणा की
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा 818 अभ्यर्थियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र और सरकारी नौकरी देने को लेकर।0
0
Report
लखनऊ में योगी सरकार ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे इस मौक पर यहां मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकारी नौकरी का उनका सपना सच हुआ है इस सरकार में सबसे ज्यादा नौकरियां मिली हैं पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के चयन हुआ है एक नौकरी से पूरा परिवार प्रभावित होता है सरकार को इसके लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।0
0
Report
धान मिलिंग घोटाले में FIR, 27.68 करोड़ चावल जमा नहीं
Sidhi, Madhya Pradesh:धान मिलिंग में अनियमितता, मिलर्स पर दिए FIR के निर्देश, 27.68 करोड़ मूल्य के चावल नहीं हुए जमा, 14 करोड़ की FDR जांच में पाई गई फर्जी, बजरंग इंडस्ट्रीज प्रोपराइटर अमन यादव ने किया था 361 लॉट का अनुबंध, मात्र 44 लॉट चावल कराए गए जमा, प्रकरण में मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड सीधी को भी जारी हुई नोटिस, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने की कार्यवाही। जिला आपूर्ति द्वारा बजरंग इंडस्ट्रीज, ग्राम हटवा, तहसील सिहावल के प्रोपराइटर अमन यादव पिता धनीराम यादव द्वारा वर्ष 2025-26 में धान मिलिंग के लिए कुल 361 लॉट का अनुबंध किया गया था। एक लॉट में 433 क्विंटल धान निर्धारित था। इसके विरुद्ध जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा 285 लॉट के लिए डिलेवरी ऑर्डर जारी किया गया, मिलर्स द्वारा डिलेवरी ऑर्डर के अनुपात में धान की पूरी मात्रा का उठाव किया गया, लेकिन उठाए गए धान के विरुद्ध अब तक केवल 44 लॉट चावल जमा कराया गया है, एक लॉट में 290 क्विंटल चावल निर्धारित है। इस प्रकार 241 लॉट चावल, जिसकी आर्थिक लागत 27.68 करोड़ रुपये है, 15 सितम्बर 2026 तक जमा नहीं कराया गया वही, जिला प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत जानकारी के अनुसार मिलर्स की ओर से निगम के समक्ष 14 करोड़ रुपये की एफडीआर प्रस्तुत की गई थी। इसकी जांच संबंधित बैंक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सीधी से कराई गई। बैंक जांच में प्रस्तुत एफडीआर कूट रचित एवं फर्जी पाई गई, प्रकरण में जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइस कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला सीधी को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। साथ ही बजरंग इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर अमन यादव के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में राखी राठौड़ का सांवलिया सेठ दर्शन: महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी
Begun, Rajasthan:एंकर - भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ शनिवार को सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव ने उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राठौड़ ने नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की सहभागिता को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और कई चुनावों में यह निर्णायक रही है। उन्होंने रावतभाटा में महिला को चेयरमैन का अवसर दिए जाने का भी उल्लेख किया। इस दौरान मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, हरिराम और अर्पित तिवारी मौजूद रहे।0
0
Report
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने धरना
Kota, Rajasthan:कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज में 32 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर परिजन हंगामा कर रहे हैं और इलाज में लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल के गेट पर धरना दे दिया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम मौके पर पहुंचीं और परिजनों के समर्थन में धरने पर बैठ गईं। मृतका की पहचान संतोषी नगर निवासी रेखा के रूप में हुई है। रेखा के परिवार के अनुसार उसे सांस लेने में तकलीफ और बुखार की शिकायत के बाद 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले दो दिन उसे सामान्य वार्ड में रखा गया, फिर किडनी फेल होने की बात बताई गई और उसे ICU में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि रेखा को सांस लेने में परेशानी थी और उसका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था; उसे जीवनरक्षक दवाइयों से सहयोग दिया जा रहा था। रात में एक मशीन पर दी गई दवा खत्म हो गई; स्टाफ ने तुरंत बदला नहीं। दूसरी मशीन पर भी दवा खत्म होने की सूचना मिलने पर देरी से प्रतिक्रिया हुई और कुछ देर बाद रेखा की मौत हो गई। महिला कांग्रेस ने कहा कि अगर वार्ड स्टाफ की लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधीक्षक ने इन आरोपों को इनकार किया और कहा कि मरीज सांस संबंधी बीमारी से गंभीर हालत में भर्ती था और पिछले दो दिन जीवनरक्षक दवाइयों पर था; मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही सच सामने आएगा।0
0
Report
जयपुर के अल्बर्ट हॉल 21 महीनों के लिए बंद, हाईटेक रिनोवेशन शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर का अल्बर्ट हॉल संग्रहालय लंबे समय के लिए बंद होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि रिनोवेशन का काम किया जाएगा. 18 साल बाद अल्बर्ट हॉल का जीर्णोद्धार होगा. अल्बर्ट हॉल को नए हाईटेक रूप में बदला जाएगा. आखिरकार कैसे नए रंग रूप में नजर आएगा ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल..देखे इस खास रिपोर्ट में! अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा- जयपुर का ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल नए रंग रूप में दिखाई देगा. अल्बर्ट हॉल को अंदर से हाईटैक किया जाएगा. इसके लिए अल्बर्ट हॉल संग्रहालय 21 महीनों के आम लोगों के लिए बंद होगा. पर्यटक लंबे समय तक अल्बर्ट हॉल का दीदार नहीं कर पाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग की परमिशन के बाद संग्रहालय की मरम्मत के लिए फर्म को वर्क आर्डर दे दिया है. जल्द ही निजी फर्म संग्रहालय की मरम्मत का काम करेगी,इसके बाद संग्रहालय को आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा. फिलहाल अल्बर्ट हॉल पर्यटकों के लिए खुला है. फिलहाल प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है,जिस कारण टैंडर वर्क आर्डर से पहले निवार्चन आयोग से परमिशन ली गई. ये बदलाव होगा संग्रहालय में- 1887 में बना अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में प्रदर्शित दुर्लभ डिस्प्ले के रंग रूप बदला जाएगा. सालों से डिस्प्ले पुराने हो गए. जिससे अब उनका रंग रूप बदला जाएगा. अल्टर्ब हॉल के मूल इमारत से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. सबसे खास बात यह है कि करीब 2400 साल पुरानी ममी को फिर से तहखाने में शिफ्ट किया जा सकता है. संग्रहालय में संरक्षण कार्य कराने के लिए 25 करोड़ 49 लाख रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया, ताकि इसे समय के अनुसार हाइटैक रूप दिया जा सके. 2008 के बाद अब होगा बड़े स्तर पर बदलाव- पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल 2008 में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का रिनोवेशन वर्क किया गया था. उस समय इस कार्य पर करीब 6 से 7 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. अब 18 साल बाद बड़े स्तर पर इसका संरक्षण कार्य किया जाएगा। इसमें सालों पुराने हथियार, हैंडीक्राफ्ट्स के सामान, प्राचीन सिक्के, कारपेट, पियानो, पाषाण प्रतिमाएं, वाद्ययंत्र सहित अन्य पुरा वस्तुओं को नए रंग रूप और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रदर्शित किया जाएगा. संरक्षण कार्य पूरा करने की मियाद 21 जून 2028 है. नोट-इस खबर की फीड स्लग से भेजी गई है.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में दो पक्षों का विरोध, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में एक ही घटना के बाद अब दो तरफा विरोध देखने को मिल रहा है। एक तरफ एक्सीडेंट केस में दो मरीजों की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के आरोपों को लेकर डॉक्टर और स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया है; स्टाफ की मांग है कि मारपीट के मामले में कार्रवाई हो और ट्रॉमा सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वहीं नर्सिंग स्टाफ ने भी मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार पर जाने की चेतावनी दी है। दूसरा तरफ मृतकों के परिजनों ने मॉर्चुरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है; परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि हादसे के बाद मौके पर डॉक्टर मौजूद नहीं था और डॉक्टर के आने में देरी हुई, परिजनों का दावा है कि करीब दो घंटे तक मरीजों का इलाज नहीं हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की ओर से हॉस्पिटल स्टाफ पर भी डंडे से मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया गया है; दूसरी तरफ स्टाफ रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल एक ही मामले में दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों और आरोपों के साथ सामने हैं; मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल, पीबीएम अधीक्षक और पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है; पूरे मामले की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.0
0
Report
Hanumangarh होटल विवाद: पार्षदों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : पटियाला के होटल में ठहरे संगरिया के नव निर्वाचित पार्षदों को पुलिस द्वारा साथ ले जाने के प्रयास का आरोप, कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पुलिस टीम के होटल पहुंचने पर जताया आक्रोश, रात करीब 2 बजे हरियाणा नंबर की गाड़ी सहित पुलिस टीम के होटल पहुंचने का दावा, पार्षदों ने अपनी स्वेच्छा से होटल में ठहरने की बात कही, पुलिस कार्रवाई पर जताई आपत्ति, होटल में महिलाओं सहित पार्षदों से कथित दुर्व्यवहार के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग。0
0
Report
फतेहपुर की बेटियों ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर जिले का किया मान बढ़ाया
Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रदेश में छाईं फतेहपुर की बेटियां अंडर-14 बास्केटबॉल में फतेहपुर ने रचा इतिहास — प्रदेश स्तर पर हासिल किया तीसरा स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ऐराया और विजयीपुर की बेटियों ने प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया पूरे जनपद का गौरव खागा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से सम्मान और आरती उतारकर बढ़ाया बेटियों का उत्साह मेहनत, जुनून और प्रतिभा की मिसाल बनीं फतेहपुर की बेटियां खेलेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां अब प्रदेश के बाद देश में रोशन करेंगी फतेहपुर का नाम0
0
Report
Advertisement
