Back
बेगूसराय में 11kV तार गिराने से सफाईकर्मी की मौत, परिवार में पसरा मातम
JCJitendra Chaudhary
Mar 17, 2026 06:52:03
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है जहां करंट लगने से एक सफाई कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है। आपको बताते चले कि वीरपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान वीरपुर थाना अंतर्गत जगदर पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी करीब 45 वर्षीय जयराम पासवान के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जयराम पासवान अपने पड़ोस में होने वाले पूजा-पाठ कार्यक्रम को लेकर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान जयराम पासवान की मौत हो गई।बताया जाता है कि मृतक की पत्नी शीला देवी जगदर पंचायत के वार्ड-1 की पंच हैं। जयराम पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है और उनकी शादी की जिम्मेदारी भी जयराम पासवान के कंधों पर ही थी।जयराम पासवान की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 08:04:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:04:28Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आज 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन रद्द किए जाने के बाद उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:04:17Noida, Uttar Pradesh:AHMEDABAD (GUJARAT): NSUI HOLDS PROTEST AGAINST INCREASE IN LPG CYLINDER PRICES; POLICE DETAINS PROTESTORS; VISUALS; NARENDRA SOLANKI (GUJARAT NSUI PRESIDENT) S/B
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 08:04:070
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 17, 2026 08:02:590
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:02:440
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 17, 2026 08:02:290
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 17, 2026 08:02:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 17, 2026 08:02:040
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 17, 2026 08:01:560
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 17, 2026 08:00:360
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 17, 2026 08:00:230
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 17, 2026 08:00:140
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 17, 2026 07:52:28597
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 17, 2026 07:52:17581
Report