Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirohi307001

आबूराज में राजस्थान दिवस पर अस्पताल परिसर स्वच्छता अभियान सफल

STSharad Tak
Mar 17, 2026 06:52:32
Sirohi, Rajasthan
सिरोही के आबूराज में राजस्थान दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में चल रहे कार्यक्रमों के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीय चिकित्सालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्वच्छता सैनिकों, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर अस्पताल परिसर में जमा कचरे की साफ-सफाई की। संयुक्त प्रयास से करीब दो ट्रॉली से अधिक कचरा एकत्रित कर उसे डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान जन स्वास्थ्य निरीक्षक राज किशोर शर्मा, जमादार तरुण कुमार, मुकेश मनीष और मीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस पहल से अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Mar 17, 2026 08:04:37
Thane, Maharashtra:तीन वर्षांनी भिवंडी महापालिकेची पहिली विशेष महासभा आज होणार.. महाषपौर, नगरसेवक रहाणार उपस्थिती... सभेची तयारी सुरू... अँकर... मागील Tres वर्षा नंतर व नुकतेच महापालिकेची निवडणूक पार पडल्या नंतरची पहिली विशेष महासभा आज दुपारी दोन वाजता सुरू होणार आहे. १६ जानेवारी २०२६ रोजी महापालिकेची निवडणूक पार पडली आणि त्यानंतर २० फेब्रुवारीला महापौर पदाची निवडणूक पार पडली. या नंतरची ही विशेष सभा आज आयोजीत करण्यात आली आहे. या विशेष सभेत नाले सफाई व कचरा डेपो स्थलांतरीत या दोन मुद्यांवर चर्चा होणार असल्याचे बोलले जाते. तसेच अजून काही मुद्दे या सभेत घेतले जाणार का याकडेच सर्वांचे लक्ष लागले आहे. या सभेला महापौर व नगरसेवक सर्वच हजर रहाणार असल्याचे समजते. या बाबतचीच लगबग सध्या सभागृहात पहावयास मिळते आहे.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 17, 2026 08:02:59
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में 20 साल बाद बन रही सड़क उखड़ी ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल, वीडियो वायरल ग्रेटर नोएडा के बिसरख ब्लॉक स्थित ऊंचामीरपुर गांव में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की है। गांव के लोगों ने निर्माण कार्य का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें सड़क निर्माण में खराब सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है。 गांव के निवासी हिमांशु ने बताया कि लगभग 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर केवल ऊपरी काली परत बिछाई जा रही है, जबकि इसकी निचली परत की गुणवत्ता बेहद कमजोर है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हिमांशु ने यह भी बताया कि वे इस संबंध में स्थानीय विधायक और अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनवाई जा रही है और इसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने दादरी के विधायक तेजपाल नागर का उल्लेख करते हुए उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसके बाद प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच और सड़क की गुणवत्ता में सुधार की मांग उठ रही है。
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 17, 2026 08:02:44
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में कार और जिप्सी की भिड़ंत से एक महिला पर्यटक सहित तीन लोग घायल हुए। घटना रामनगर काशीपुर मार्ग के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हुई। महिला पर्यटक शेफाली चावला अपने परिवार के साथ जिप्सी में फाटो पर्यटन जोन से रामनगर लौट रही थीं। कार अनियंत्रित होकर जिप्सी से टकरा गई और इससे पूर्व चालक ने 2-3 बाइक को भी टक्कर मारी थी, जिससे दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को रामनगर के ब्रजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रताप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक अन्य दोनों घायलों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Mar 17, 2026 08:02:29
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 17, 2026 08:01:56
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये के सोने की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद की है। इस मामले में अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। अंबाला शहर के कलाल माजरी इलाके में एक घर से करीब 20 लाख रुपये के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ लल्लू के रूप में हुई है, जो अंबाला शहर के नाहन हाउस का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है। जानकारी देते हुए चौंकी नम्बर 2 के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 17, 2026 08:00:36
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी : अवैध शराब के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 500 ग्रामीणों ने घेरा बंडोल थाना सिवनी/ बंडोल थाना क्षेत्र के कलारबाकी इलाके से लगभग 8 से 10 गांवों के 400 से 500 ग्रामीण महिला-पुरुष सोमवार को एकजुट होकर बंडोल थाना पहुंचे और अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा。 ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर गांव में 3 से 4 जगह खुलेआम देशी और कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। इसके कारण गांवों में आए दिन शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज और अशांति का माहौल बन रहा है, जिससे महिलाएं और परिवार परेशान हैं。 ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध शराब पर कार्रवाई करने वाला आबकारी विभाग ठेकेदारों और कच्ची शराब बेचने वालों को संरक्षण दे रहा है, जिसके कारण यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है。 ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री बंद नहीं कराई गई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 फिलहाल बंडोल पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है。
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 17, 2026 08:00:23
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सरकार ने कहा देश मे पर्याप्त गैस विपक्ष मानने को तैयार नहीं कांग्रेस का कोयला बेचने का स्टंट - शिवालिका के बाद नंदा आ गया गैस लेकर पर विपक्ष गैस की कमी घर बनाकर बैठ गया है सियासी ताडंव के लिए...विपक्ष आपदा के जरिये सियासी अवसर बनाने में जुटा है... - सरकार के पर्याप्त गैस के दावे के बीच कांग्रेस ने आज भोपाल में कोयला वितरण किया...कांग्रेस ने लोगो मुफ्त में कोयला वितरण किया... - कांग्रेस नेताओं से जब पूछा गया कि सरकार का दावा है कि गैस पर्याप्त है ...लगातार शिवालिका और नंदा गैस लेकर आ गए है फिर कोयला बांटना क्यो जरूरी तो कांग्रेसी बोले हम।नही मानेंगे की गैस देश मे पर्याप्त है...क्योंकि लोगो के पास गैस नही है...
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 17, 2026 07:52:28
Dehradun, Uttarakhand:एंकर गृहमंत्री अमित शाह के गढ़वाल में चुनावी बिगुल बजाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुमाऊं में चुनावी माहौल बनाने आ रहे है।प्रदेश में धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रदेश की जनता का रक्षा मंत्री के लिए बेहद लगाव है। सैनिक बहुमूल्य राज्य होने के चलते लोगों में उनके दौरे को लेकर उत्साह है। बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
533
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 17, 2026 07:52:17
Patna, Bihar:राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब रहने वाले कांग्रेस के दूसरे विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी सामने आ गए हैं और जमकर प्रदेश नेतृत्व पर भड़ास निकाल दिया है उन्होंने कहा कि हम वोट देने नहीं गए इसलिए नहीं गए वोट देने की दलित महा दलित से किसी को कैंडिडेट क्यों नहीं बनाया गया हम लोगों पर कैंडिडेट को थोप दिया गया इसलिए हमने वोट नहीं किया सुरेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि आज तक प्रदेश नेतृत्व में हम लोगों से बातचीत नहीं कि。 हम लोगों की जरूरत नहीं है इसलिए हम लोगों ने वोट नहीं किया उनसे पूछा गया कि आप लोग धन बल के सामने झुक गए हैं कहा कि किसी में औकात नहीं कि हमें खरीद सके हम कांग्रेस के साथ हैं कांग्रेस के साथ रहेंगे और किसने किसको खरीदा है यह सब को पता है हमको कोई खरीद नहीं सकता है हमको कोई अपमान नहीं कर सकता । कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर और जमकर कहा कि हमें कोई मतलब नहीं है जो करना है करें लेकिन उम्मीदवार का गलत चयन हम लोगों ने वोट नहीं किया पिछला दलित महा दलित अल्पसंख्यक से अगर उम्मीदवार होता तो हम लोग वोट करते हैं हम लोगों के ऊपर उम्मीदवार को थोप दिया गया इसलिए हम लोगों ने वोट नहीं किया
472
comment0
Report
Advertisement
Back to top