Back
मधेपुरा में 12 बदमाशों ने चाकू से युवक की निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 13, 2026 13:06:41
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 में गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि उसके दो साथियों को भी घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान मोहनपुर पंचायत के पत्नी टोला वार्ड नंबर-11 निवासी मनोज मेहता के 21 वर्षीय पुत्र रवि मोहन कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान उसके पड़ोसी ओपी ऋषिदेव के पुत्र छत्तीस कुमार तथा उपेन्द्र ऋषिदेव के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात करीब 9:30 बजे तीनों युवक खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर डैमेज के किनारे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान राहत पुल की ओर से डैमेज वाली सड़क के रास्ते करीब 6 मोटर साइकिल पर सवार लगभग 12 बदमाश वहां पहुंच गए और तीनों युवकों को घेर लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट शुरू कर दी और चाकू से वार करने लगे।
हमले के दौरान विक्रम कुमार और छत्तीस कुमार किसी तरह जान बचाकर पास के खेत में छिप गए, जबकि बदमाशों ने रवि मोहन कुमार को पकड़ लिया। आरोप है कि बदमाश उसे डैमेज के उस पार कैलाश मेहता के मक्का के खेत में ले गए और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद घायलों ने परिजनों को सूचना दी कि रवि मोहन के साथ मारपीट की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद मक्का के खेत में खून से लथपथ रवि मोहन का शव बरामद हुआ。
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ग्रामीणों के अनुसार, 11 मार्च की रात मृतक के पड़ोसी मंटू मेहता उर्फ चंद्रदेव मेहता की बेटी की शादी थी, जिसमें गणेशपुर से बारात आई थी। बारात में पटाखा फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें रवि मोहन की आंख में पटाखा लग गया था। परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद के कारण बारात पक्ष के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
इधर घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतक की मां अंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। बताया जाता है कि रवि मोहन अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था और सब्जी का कारोबार भी करता था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाइट : मनोज मेहता,पिता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:52:070
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 13, 2026 13:51:470
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:51:110
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 13, 2026 13:50:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 13, 2026 13:50:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:50:120
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:49:1288
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:5993
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 13, 2026 13:48:4438
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 13, 2026 13:48:2593
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:47:2120
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 13, 2026 13:47:1137
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 13, 2026 13:46:4240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 13:46:1537
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 13, 2026 13:45:1559
Report