Back
20 वर्षीय अलका कुमारी की मौत पर नया मोड़, नवजात बच्ची कहां?
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 14, 2026 14:47:43
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा करौती वार्ड संख्या–02 में 20 वर्षीय अलका कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर अचानक तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पुलिस की प्रेस रिलीज के बाद पूरे घटना-क्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अलका कुमारी को हरैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा। स्थिति गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल रिकॉर्ड में युवती का नाम अलका कुमारी और पति का नाम रिशु कुमार दर्ज है। रिशु कुमार पिपरा करौती गांव का ही निवासी बताया गया है और पवन यादव का पुत्र है। बताया जा रहा है कि वही अलका को अस्पताल लेकर गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलका कुमारी की शादी नहीं हुई थी। रिशु जो उसके पड़ोस का ही था उससे उसका प्रेम संबंध था। दोनों परिवार ये बात जानते थे । रिशु और अलका की शादी भी होनी थी लेकिन अलका की बड़ी बहन की शादी होनी थी उसके बाद अलका का शादी रिशु से होता इसी बीच अलका गर्भवती हो गई ।
मौत के बाद परिजन शव का दाह-संस्कार करने की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और उदाकिशुनगंज थाना की टीम ने हस्तक्षेप करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस कार्रवाई के कारण अंतिम संस्कार रोकना पड़ा।
एसडीपीओ अविनाश ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
बड़ा सवाल: नवजात बच्ची कहां है? मामले में नया और सबसे अहम सवाल नवजात बच्ची को लेकर खड़ा हो गया है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष के अनुसार, लड़का पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं और बच्ची उन्हीं के पास बताई जा रही है। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
क्या सामाजिक दबाव या कोई साजिश? गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या विवाह पूर्व गर्भधारण के सामाजिक दबाव के कारण गुपचुप तरीके से दाह-संस्कार की तैयारी की जा रही थी? या फिर मामला ऑनर किलिंग का है? चूंकि लड़की का दाह संस्कार लड़का पक्ष द्वारा नहीं बल्कि लड़की के पिता ,चाचा आदि द्वारा किया जा रहा था। संस्कार के लिए इसे घर से बहुत दूर भागलपुर के घाट पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने लाश को जप्त किया है।
इस संबंध में लड़की के चाचा ने बताया कि पुलिस ने हमलोगों को सूचना दिया हमलोगों ने लाश पोस्टमार्टम हेतु लाया है। आगे जो आदेश होगा हमलोग करेंगे।
वही इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ. रुपेश ने कहा कि अस्पताल में रिशु नाम के लड़के ने अलका कुमारी को भर्ती कराया था उसका डिलीवरी हुआ। बच्ची स्वस्थ थी ।अलका को रेफर किया गया चूंकि बील्डिंग ज्यादा हो रहा था।
हालांकि इन तमाम अटकलों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं—चिकित्सकीय लापरवाही, पारिवारिक विवाद, सामाजिक दबाव या अन्य किसी संभावित कारण—की जांच में जुटी है।
फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन एक 20 वर्षीय युवती की मौत और नवजात बच्ची का रहस्यमय ढंग से लड़का पक्ष के पास होना, कई अनुत्तरित प्रश्न छोड़ गया है।
बाइट : डॉक्टर रुपेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,अनुमंडल अस्पताल उदाकिशुनगंज
चतुर्भुज यादव, लड़की के चाचा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 14, 2026 16:18:470
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowFeb 14, 2026 16:18:080
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 14, 2026 16:17:530
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 14, 2026 16:17:400
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 14, 2026 16:15:310
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 14, 2026 16:04:280
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowFeb 14, 2026 16:04:140
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 14, 2026 16:03:400
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 14, 2026 16:03:230
Report
NSNiroj Satapathy
FollowFeb 14, 2026 16:03:070
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 14, 2026 16:02:570
Report
MPMahesh Pareek
FollowFeb 14, 2026 16:02:390
Report
0
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 14, 2026 16:02:210
Report
0
Report