icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अर्थी जुलूस बनाकर पुतला दहन किया

Sheikhpura, Bihar:एसआईआर और चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का अर्थी जुलूस निकाला है।शेखपुरा में राजद के पूर्व एमएलए विजय सम्राट के अगुआई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का अर्थी जुलूस निकाला है।अर्थी जुलूस शहर के स्टेशन रोड स्थित राजद कार्यालय से निकाला गया।और स्टेशन रोड, दल्लू चौक,कटरा चौक,चांदनी चौक पहुंचा।इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और चुनाव और एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते इस्तीफा की मांग किया।अर्थी जुलूस के चांदनी चौक पहुंचने के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर केस कर उन्हें जेल भेजने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी कर केंद्र और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की बात कही है।
0
0
Report

जहानाबाद में राजद का प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग पर आरोप और निष्पक्ष चुनाव की मांग

Jehanabad, Bihar:मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद शहर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद विधायक राहुल कुमार ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए बिहार में दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि एक हालिया मीडिया रिपोर्ट ने विपक्ष के 10-12 महीनों पुराने आरोपों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के जरिए भाजपा ने चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को बाधित किया है। विधायक ने कहा, जब यह बात सार्वजनिक रूप से प्रमाणित हो चुकी है, तो ज्ञानेश कुमार को इस संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई नैतिक या कानूनी अधिकार नहीं है। उन्हें फौरन इस्तीफा देना चाहिए या सरकार उन्हें तुरंत बर्खास्त करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से इस लड़ाई को आगे बढ़ाएगी। राजद विधायक यही नहीं रुके उन्होंने वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप लगाते हुए राहुल कुमार ने कहा कि जिन राज्यों में अवैध मतदाता सूची के आधार पर चुनाव संपन्न कराए गए हैं, उन सभी जगहों पर दोबारा निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजद ने 20-25 सीटें जीतीं, जहां जीत का अंतर 50 हजार से अधिक होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने की स्थिति थी, लेकिन चुनावी धांधली के जरिए जनादेश का चीरहरण किया गया। वही अंबेडकर चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन दृष्टि: टंगधार में मोतियाबिंद कैंप से दूर-दराज़ इलाकों में मुफ्त इलाज

Chaka, भारतीय सेना का 'ऑपरेशन दृष्टि'- जो दूर-दराज़ और मुश्किल इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों और पूर्व सैनिकों को आंखों की बेहतर देखभाल की सुविधा देने के लिए सात दिन का एक बड़ा मोतियाबिंद सर्जरी कैंप है - अब टंगधार में 'एक्स 328 फील्ड हॉस्पिटल' के 'अंडरग्राउंड फॉरवर्ड सर्जिकल सेंटर' (UG FSC) में अपने पहले सर्जिकल चरण में पहुँच गया है। यह पहल भारतीय सेना द्वारा 'चिनार कोर' की देखरेख में, 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज' (DGAFMS), 'आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली' और '92 बेस हॉस्पिटल' के सहयोग से आयोजित की जा रही है। टंगधार सुविधा केंद्र में कैंप के पहले चरण के दौरान लगभग 200 मरीज़ों की मोतियाबिंद सर्जरी की योजना है। इस पहल से दूर-दराज़ और कम सुविधा वाले इलाकों के लोगों के लिए मोतियाबिंद की खास सर्जरी मुफ़्त में करने के लिए आधुनिक नेत्र जांच सिस्टम और हाई-टेक माइक्रो-सर्जिकल उपकरण सीमावर्ती इलाकों तक पहुँचाए गए हैं। थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को टंगधार का दौरा किया और 'फॉरवर्ड सर्जिकल सेंटर' में चल रहे 'ऑपरेशन दृष्टि' मोतियाबिंद सर्जरी कैंप का जायज़ा लिया। अपने दौरे के दौरान, थल सेना प्रमुख ने सुविधा केंद्र में व्यवस्थाओं और चल रही चिकित्सा गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती इलाके में पूर्व सैनिकों से बातचीत भी की और उनकी भलाई तथा स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी चिंताओं के बारे में जानकारी ली। सर्जरी का काम 'आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली' में नेत्र विज्ञान विभाग के प्रमुख ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में नेत्र रोग विशेषज्ञों की एक टीम कर रही है, जिसमें '92 बेस हॉस्पिटल' और सेना की अन्य चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। यह बड़ी पहल जम्मू-कश्मीर के कई दूर-दराज़ इलाकों - जैसे टंगधार, उरी, बांदीपोरा, खानाबल, कंगन, दावर और बारामूला - में आयोजित व्यापक स्क्रीनिंग कैंपों की एक श्रृंखला के बाद शुरू की गई है। इन स्क्रीनिंग कैंपों के ज़रिए मोतियाबिंद सर्जरी के लिए लगभग 400 मरीज़ों की पहचान की गई और उन्हें चुना गया। 'ऑपरेशन दृष्टि' के ज़रिए भारतीय सेना का मकसद दूर-दराज़ और कम सुविधा वाले इलाकों में रहने वाले लोगों तक आँखों की खास स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएँ पहुँचाना है। यह पहल 'ऑपरेशन सद्भावना' के तहत सेना की लगातार स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक पहुंच बढ़ाने की कोशिशों का हिस्सा है। इसका मकसद मुश्किल और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में ज़रूरी मेडिकल सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज कचहरी परिसर में महिला पर हमला, पति-परिजन ने गला दबाने की कोशिश—वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज कचहरी परिसर में महिला से मारपीट और गला दबाने का प्रयास,वीडियो वायरल ,पुलिस जांच में जुटी स्टोरी फीड स्लग-2509ZUP_MGHJ_MAHILA_MARPIT स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- महराजगंज जिले के कचहरी परिसर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। न्याय की उम्मीद में परिवार न्यायालय पहुंची एक महिला पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि भरे कचहरी परिसर में महिला से मारपीट की गई और उसका गला दबाने की कोशिश हुआ। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और सबूत के तौर पर घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है । वी/ओ- कानून के मंदिर में दबंगई की यह तस्वीरें महराजगंज कचहरी परिसर की हैं। जहां एक महिला न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है वहीं दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कचहरी परिसर के भीतर ही महिला पर हमला बोल दिया।जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा की रहने वाली प्रिया त्रिपाठी का अपने पति मनीष कुमार मिश्र से विवाद चल रहा है। प्रिया ने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का मुकदमा दाखिल किया हुआ है। 24 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे कोर्ट में गवाही के बाद जैसे ही प्रिया अपने पिता लक्ष्मीकांत और बहन प्रियंका के साथ नीचे हॉल में पहुंची तभी पीछे से पति मनीष मिश्र, प्रिंस मिश्रा और सतीश मिश्र ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर प्रिया के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने की कोशिश की। जब पिता और बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर पटककर पीटा। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। फिलहाल पीड़िता ने घटना की वीडियो क्लिप के साथ सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है । लेकिन कचहरी जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
0
0
Report

चाचा नेहरु अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन अनिल गोयल ने निरीक्षण के साथ बायो-मैडिकल वेस्ट लोकार्पण किया

New Delhi, Delhi:चाचा नेहरू अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन एवं विधायक डॉ. अनिल गोयल ने किया निरीक्षण बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन सुविधा और सार्वजनिक प्रसाधन का किया लोकार्पण नई दिल्ली। यमुनापार के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल में डीडीसी चेयरमैन एवं कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से विधायक को अस्पताल में संचालित विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल परिसर का दौरा कर साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं, बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की。 कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल परिसर में बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन सुविधा और सार्वजनिक प्रसाधन सुविधा का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के शुरू होने से अस्पताल में बायो-मेडिकल कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, सार्वजनिक प्रसाधन की सुविधा से अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों को भी सहूलियत मिलेगी。 इस दौरान विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने भर्ती बच्चों को फल भी वितरित किए। बच्चों और उनके परिजनों ने विधायक की इस पहल पर प्रसन्नता जताई。 डॉ. अनिल गोयल ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों को उपलब्ध करा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी चर्चा की। उन्होंने स्वच्छता, बायो-मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण और मरीजों की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही。 इस मौके पर चाचा नेहरू अस्पताल की निदेशक डॉ. मौनिका जुनेजा सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से विधायक को अस्पताल में संचालित विभिन्न सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।
0
0
Report

बांदा में कार टक्कर के बाद भीड़ में मारपीट का वीडियो वायरल

Banda, Uttar Pradesh:कार ने महिला को मारी टक्कर जमकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पैदल जा रही एक महिला को कार चालक द्वारा टक्कर मार दी गई इसके बाद यह पूरी मारपीट की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि दिनांक 24.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को कार द्वारा टक्कर लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना पुलिस द्वारा घटना का संज्ञान लिया गया एवं उक्त महिला से संपर्क कर मौका मुआयना किया गया। पूरे प्रकरण में पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में वीडियो
0
0
Report
Advertisement

MP में 463 गर्भवती महिलाओं की भर्ती सिर्फ कागज़ पर: लटेरी अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा

Vidisha, Madhya Pradesh:MP में इंदौर-झूला नहीं बल्कि विदिशा के लटेरी सामुदायिक अस्पताल में जनवरी 2026 से अब तक गर्भवती महिलाओं की भर्ती कागज़ पर दिखाई जा रही है। खबर के अनुसार 463 गर्भवती महिलाओं को बर्थ वेटिंग रूम के नाम पर एडमिट दिखाकर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। reporters प्रमोद शर्मा और कैमरामैन राजत दुबे ने अस्पताल के एडमिट रजिस्टरों और स्टाफ से बातचीत के दौरान पाया कि वास्तविक महिला patients अस्पताल में मौजूद नहीं थीं; कुछ महिलाएं अपने घरों में थीं या उन्हें भर्ती बताया गया था जबकि वास्तविक स्थिति कुछ और थी। अस्पताल के नज़रिए से जारी स्टाफ रजिस्टर गड़बड़ दिखाते हैं और कागज़ों पर गर्भवती महिलाओं के नाम दर्ज कराए गए, ताकि प्रसव से पहले ठहराव और पौष्टिक भोजन का खर्च ट्रेजरी से जमा किया जा सके। तबाह तंत्र की इस तरह की वास्तविकताओं पर ज़ी मीडिया संवाददाता की जाँच-पड़ताल ने सवाल उठाए हैं कि क्या स्वास्थ्य तंत्र वास्तविक मरीजों की देखभाल कर पा रहा है या सिर्फ कागजी खेल में उलझा है।
0
0
Report

जमशेदपुर के गोलमुरी बैंक डकैती: 33.60 करोड़ की लूट, 43 लाख नकद-23.80 किग्रा सोना

Jamshedpur, Jharkhand:गोलमुरी में केनरा बैंक से 43 लाख कैश समेत 33.60 करोड़ की डकैती occurred जहां पांच हथियारबंद डकैतों ने बैंक खुलते ही सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को बंधक बनाकर 43 लाख रुपये नकद और 23.80 किलो मॉरगेज गोल्ड (कीमत 33.20 करोड़ रुपये) लूट लिए। इस तरह बैंक से कुल 33.60 करोड़ रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नौ डीएसपी व सात थाना प्रभारियों की एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। रेनकोट पहनकर आए अपराधियों ने सफाईकर्मी के घुसते ही प्रवेश किया और कर्मचारियों के हाथ-पैर सेलो टेप से बांध दिए। विरोध करने पर गारड को पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मैनेजर से लॉकर की चाबी लेकर कैश व सोना बैग में भरा और 10.12 बजे दो बाइक से फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बैंक में पांच की संख्या में आए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। रेनकोट पहनकर पहुंचे बदमाश 43 लाख रुपये नकद और मॉरगेज गोल्ड ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन कर दिया है। करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में स्थानीय युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता पर जोर

Dumka, Jharkhand:दुमका के दिग्घी स्थित नवनिर्मित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग तेजी से उठी है। इसी मांग को लेकर गोलपुर पंचायत के ग्रामीण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य से मिले और स्थानीय लोगों को नौकरियों के लाभ के लिए आवेदन सौंपा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर अस्पताल का निर्माण हुआ है, उसे गोलपुर पंचायत के ग्रामीणों ने सरकार को उपलब्ध कराया है। ऐसे में आउटसोर्सिंग या अन्य माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सरकार की ओर से स्थानीय रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही गयी है। अगर आगामी एक सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
0
0
Report

बारिश के कारण राजनांदगांव के गणेश विसर्जन झांकियां एक दिन के लिए स्थगित

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश का असर गणेश विसर्जन झांकियों पर भी पड़ा है। 25 सितंबर की रात शहर में निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियों को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। शहर में गणेश विसर्जन झांकियों की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है और हर साल की तरह इस वर्ष भी करीब 35 गणेश मंडलों द्वारा आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश और मौसम के हालात को देखते हुए सभी गणेश मंडल समितियों के सदस्यों ने बैठक कर आज रात झांकियां नहीं निकालने का निर्णय लिया है। आयोजकों के मुताबिक बारिश के बीच झांकियों को निकालने में परेशानी के साथ श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। गणेश मंडल समितियों का कहना है कि बारिश की स्थिति को देखते हुए झांकियों को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब इन झांकियों को एक दिन बाद निकाला जाएगा। इसके लिए मंडल समितियों द्वारा तैयारियां जारी रखी जाएंगी।स्थानीय शीतला मंदिर परिसर में रखी बैठक में सभी गणेश मंडलों के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। हर साल राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकियां शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहती हैं। बड़ी संख्या में लोग इन झांकियों को देखने शहर पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी करीब 35 गणेश मंडलों की झांकियों को लेकर लोगों में उत्साह था, लेकिन लगातार बारिश के कारण आयोजकों को अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा है। फिलहाल गणेश मंडल समितियों ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विसर्जन झांकियां निकालने की बात कही है।
0
0
Report

तेज हवा के चलते गंगा में उठ रही लहरें, नांव का संचालन बंद

Manoj KumarManoj KumarFollow16m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:टांडा-कैथी गंगा घाट पर तेज हवाओं और उफान के कारण नि:शुल्क नाव संचालन अस्थायी रूप से बंद चहनियां स्थानीय क्षेत्र के माँ गंगा घाट पर टांडा-कैथी नदी मार्ग पर शासन द्वारा संचालित नि:शुल्क नाव सेवा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ​घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण नदी में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जब तक हवा की गति सामान्य नहीं होती और लहरें शांत नहीं होतीं, तब तक नि:शुल्क नाव का संचालन बंद रहेगा। स्थितियां सामान्य होते ही सेवा पुनः बहाल कर दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top