Back
11kV तार से लगी भीषण आग: मधेपुरा में एक दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र मौत
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 05, 2026 10:49:36
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के लभगरिया टोला, वार्ड संख्या–10 में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के पास से गुजर रहे 11,000 वोल्ट के बिजली तार के कारण यह हादसा हुआ। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बलराम कुमार (पिता – नरदेव मुनि) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आग में झुलसे नरदेव मुनि और 12 वर्षीय किरण कुमारी को इलाज के लिए चौसा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया। भागलपुर में भी प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर पटना भेजा गया। पटना ले जाने के दौरान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पास गुरुवार दिन करीब 11 बजे नरदेव मुनि की भी मौत हो गई। घटना के बाद फुलौत थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। इस हादसे में पिता-पुत्र सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय किरण कुमारी का इलाज जारी है। आग की चपेट में आने से तीन घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा 11,000 वोल्ट के बिजली तार को सुरक्षित कराने की मांग की है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:15:470
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 05, 2026 12:15:380
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 05, 2026 12:15:190
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:07:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 12:07:020
Report
DRDivya Rani
FollowMar 05, 2026 12:06:000
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 05, 2026 12:05:490
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 12:05:390
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 12:05:260
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 05, 2026 12:05:120
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 05, 2026 12:05:020
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 05, 2026 12:04:50Noida, Uttar Pradesh:सात बजे के लिए गोरखपुर से थाने में खड़ी फॉर्च्यूनर के फुटेज
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 05, 2026 12:04:260
Report