Back
लखीसराय में भाजपा समर्थक पर राजद समर्थकों की पिटाई, हालत गंभीर
RKRaj Kishore
Oct 25, 2025 01:31:55
Lakhisarai, Bihar
ANCHOR - लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हलसी थाना क्षेत्र के साढ़माफ गांव में भाजपा समर्थक युवक सूरज यादव की राजद समर्थकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश को लेकर किया गया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के जन आशीर्वाद कार्यक्रम में सूरज के पिता गोवर्धन यादव सक्रिय थे, जिसे लेकर राजद समर्थक नाराज़ थे और धमकी दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता फिर से डर और अत्याचार का माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ऐसे गुंडागर्दी के आगे झुकने वाली नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस साढ़माफ गांव पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
बाइट- सूरज यादव, पीड़ित युवक。
बाइट- गोवर्धन यादव, पीड़ित के पिता。
बाइट- विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम。
बाइट- शिवम कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय。
बाइट- दीपक कुमार सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष, लखीसराय。
लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 25, 2025 04:16:470
Report
IKIsateyak Khan
FollowOct 25, 2025 04:16:040
Report
YSYeswent Sinha
FollowOct 25, 2025 04:15:480
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowOct 25, 2025 04:03:571
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 25, 2025 04:03:360
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 25, 2025 04:03:300
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 25, 2025 04:03:030
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 25, 2025 04:02:550
Report
SPSohan Pramanik
FollowOct 25, 2025 04:02:340
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 25, 2025 04:02:130
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 25, 2025 04:01:550
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 25, 2025 04:01:480
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowOct 25, 2025 04:00:380
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 25, 2025 04:00:180
Report
