icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811311
RKRaj Kishore1 Oct 2025, 01:48 am

लखीसराय में मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन, 3.89 लाख मतदाता

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय विधानसभा चुनाव को लेकर लखीसराय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चले विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा की अंतिम सूची जारी की। जिलेजिले के 904 मतदान केंद्रों पर बूथवार मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। प्रकाशित सूची के आधार पर ही चुनाव संपन्न होंगे। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूची की प्रति सौंपी और चुनाव खर्च एवं सामग्री दरों पर चर्चा की। लखीसराय विधानसभा में अब कुल 3,89,624 मतदाता हैं, जबकि सूर्यगढ़ा में 3,55,834 मतदाता दर्ज किए गए हैं। दोनों क्षेत्रों में कुल 11,858 नए मतदाता जुड़े हैं। नामांकन प्रक्रिया तक नए निर्वाचकों को जोड़ने का कार्य जारी रहेगा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजय राय का अयोध्या दौरा, राम दर्शन के साथ 2027 में कांग्रेस की उम्मीद

Ayodhya, Uttar Pradesh:कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने जन्मदिन के मौके पर काशी से अयोध्या पहुंचे। अजय राय ने रामलला के दर्शन कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के दिन काशी से अयोध्या आकर भगवान राम के दरबार में दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता की सेवा करना, लोगों के बीच बने रहना और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर अजय राय ने इसे पार्टी का निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी और समय दिया, उसमें उन्होंने पूरी ताकत से काम किया। आगे भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और पार्टी 2027 में सरकार बनाएगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा और कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। अजय राय ने कहा कि भगवान राम की कृपा बनी रहे और वह लगातार जनता की सेवा करते रहें। उन्होंने राम मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन करने की बात कही और जय-जय सियाराम का उद्घोष किया।
0
0
Report

धामी: काशी विश्वनाथ में पूजा के बाद उत्तराखंड में विकास की नई तस्वीर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना,सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में थे शामिल। हेलीपैक्स्टर/हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंचे जहां जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री सीधे विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में पहुंचे जहाँ उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम काशी विश्वनाथ मंदिर और शक्ति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और उनके दीर्घायु की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए जहाँ उन्होंने संबोधित किया और प्रधानमंत्री के 25 साल के शानदार कार्यकाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में कई ऐतिहासिक निर्णय और विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड तोड़े हैं और चारों धामों में लगभग 56 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए जनकल्याणकारी ऐतिहासिक निर्णयों की भी बात की, जैसे नागरिक संहिता कानून और सशक्त नकल विरोधी कानून के कारण योग्य नौकरियाँ प्राप्त हुईं, साथ ही लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण जैसे कड़े कानून लागू किए गए। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि और आम जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्चुअल सुना।
0
0
Report
Advertisement

गोचर भूमि से पेड़ काटकर अवैध कोयला-ईंधन कारोबार: नावां-राजास क्षेत्र में 10 जगह भट्टियाँ

एंकर _ डीडवाना-कुचामन जिले के नावा उपखंड क्षेत्र के राजास गांव में गोचर भूमि से बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा गोचर भूमि में लगे पेड़ों को अवैध रूप से काटकर उनकी लकड़ी से जूलीफ्लोर/ईंधन तैयार कर मोटे दामों में बेचा जा रहा है। इसके साथ ही गोचर भूमि के बड़े हिस्से में कथित रूप से भट्टियां लगाकर लकड़ी से कोयला तैयार किया जा रहा है। जिन भट्टियों से कोयला तैयार किया जाता है उंसके पर्यावरण पर दुषित हो रहा है, अवैध कारोबारी स्थानीय लोगो से साथ गांठ कर प्रसाशन की आखों में धूल झोंक कर अवैध कारोबार कर रहे है राजास से जाब्दीनगर के बीच करीब 10 स्थानों पर अवैध भट्टिया सरकारी व गौचर भूमि पर संचालित है। इस मामले में नावा तहसीलदार कुलदीप भाटी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लेकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोचर भूमि का मौका निरीक्षण करवाने, पेड़ों की कटाई की जांच करने तथा अवैध रूप से संचालित भट्टियों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन शिकायत सामने आने के बाद मौके पर पहुंचकर क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

रतलाम स्टेशन के बाहर बोलेरो चालक का शव; आत्महत्या या पारिवारिक विवाद की आशंका

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर रेलवे गेस्ट हाउस के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे से अटैच एक बोलेरो वाहन में चालक का शव मिला। वाहन पर भारत सरकार लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक चालक की पहचान हिम्मत के रूप में हुई है। पुलिस को वाहन से संदिग्ध जहरीला पदार्थ भी मिला है, जिसके बाद प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। रिश्तों को लेकर भी कुछ बातें सामने आई हैं, जिन्हें पुलिस फिलहाल जांच का हिस्सा मानकर चल रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
0
0
Report

रांची में भारतीय वेस्ट इंडीज टीम का भव्य स्वागत, लोटा पानी और छाऊ नृत्य

Ranchi, Jharkhand:खास अंदाज में होगा भारतीय और वेस्ट इंडीज टीम का स्वागत। लोटा पानी परंपरा के साथ खिलाड़ियों के लिए छाऊ नृत्य भी प्रस्तुत। कैलोरी फूड के साथ परोसा जाएगा झारखंडी व्यंजन भी। 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले T20 मुकाबला की तैयारी राजधानी रांची में हो चुकी है। 9 अक्टूबर को दोनों ही टीमें राजधानी रांची पहुंच जाएगी। इससे पहले स्वागत की तैयारी भी जोरों पर है। रांची के होटल रेडिसन में दोनों ही टीमों के भव्य स्वागत की तैयारी है। झारखंड की धरती पर विदेशी खिलाड़ियों का होगा झारखंडी जोहार। रांची की धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्वागत होने जा रहा है रेडिसन ब्लू होटल में झारखंडी कलाकार खिलाड़ियों का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को झारखंडी झायका भी परोसा जाएगा। वहीं खिलाड़ियों का स्वागत लोटा पानी परंपरा के साथ होगा इसके बाद खिलाड़ियों के लिए छाऊ नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए झारखंडी भोजन के रूप में चिल्का, धुस्का, काले चने की सब्जी देहाती मटन, पातपोडा चिकन, खास रहेगा। इसके साथी नाश्ते में मडुवा से बने हुए आइटम भी परोसे जाएंगे। होटल के साथ-साथ स्टेडियम में भी खिलाड़ियों के लिए कई झारखंडी भोजन की व्यवस्था की गई है। झारखंड का विश्व प्रसिद्ध धुस्का और मटन खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जाएंगे। जेएससीए प्रबंधन ने भी खिलाड़ियों के मेहमान नवाजी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मेहमान नवाजी के लिए प्रसिद्ध झारखंड एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं सभापति अब्दुल्ला अगवान ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति अब्दुल्ला अगवान बुधवार सुबह स्कूटी से शहर के विभिन्न इलाकों के दौरे पर निकले। उन्होंने कई वार्डों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। सभापति ने बताया कि पदभार संभालने के बाद से ही वे नियमित रूप से सुबह शहर का दौरा कर रहे हैं। जहां भी व्यवस्था खराब नजर आती है, वे मौके पर रुककर स्थिति की जानकारी लेते हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं की निगरानी केवल अधिकारियों के भरोसे नहीं छोड़ी जाएगी, बल्कि वे स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कचरे के ढेर, सड़कों पर जमा मिट्टी और नालियों से पानी की अव्यवस्थित निकासी जैसी समस्याएं सामने आईं। सभापति ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लाल पहाड़ी क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 के इंद्रा नगर क्षेत्र में चल रहे नाले के कार्य का जायजा लिया। नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय से समाधान कराने के निर्देश दिए। सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं की निगरानी करना उनकी जिम्मेदारी है। वे नियमित रूप से शहर का दौरा करते रहेंगे और जहां भी व्यवस्था में कमी मिलेगी, उसे सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि झुंझुनूं शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो और आमजन को मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।
0
0
Report

हरमाड़ा में सर्विस रोड पर ट्रकों की जब्ती से यातायात का कड़ा नियंत्रण

Jaipur, Rajasthan:शहर के हरमाड़ा में सर्विस रोड पर ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. लोहा मंडी इलाके में लंबे समय से सड़क घेरकर खड़े रहने वाले करीब एक दर्जन ट्रकों को पुलिस ने जब्त किया. भारी वाहनों की पार्किंग से जाम और हादसों का खतरा बना हुआ था. राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने सर्विस रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़े भारी वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहा मंडी इलाके में पुलिस ने सर्विस रोड पर खड़े करीब एक दर्जन ट्रकों को जब्त किया है. लोहा मंडी क्षेत्र की सर्विस रोड पर लंबे समय से बड़ी संख्या में ट्रक खड़े किए जा रहे थे. सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग के कारण सर्विस रोड का बड़ा हिस्सा घिर जाता था. इससे दूसरे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. जाम और हादसे का खतरा... भारी वाहनों के सड़क पर खड़े रहने से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बना रहता था. कई जगह खड़े ट्रकों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की स्थिति बनती थी. वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की समस्या भी सामने आती थी. नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में कार्रवाई हरमाड़ा थाना अधिकारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. पुलिस ने सर्विस रोड पर खड़े करीब एक दर्जन ट्रकों को जब्त कर लिया. अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया. आगे भी जारी रहेगा एक्शन... पुलिस ने साफ किया है कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. सर्विस रोड पर अनावश्यक रूप से भारी वाहन खड़े करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों को यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी: धामी कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की हिरासत की

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया प्रदर्शन की आशंका उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में शामिल हुए लेकिन इससे पूर्व पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर सकते हैं इसी के चलते पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष राणा ,वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप रावत ,कमल सिंह रावत सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेकर गाड़ियों में बिठाया वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर जनता की जायज समस्याओं को उठाने के लिए जिस तरह पुलिस प्रशासन द्वारा रोककर हिरासत में लिया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। सरकार को पुलिस के दम पर विरोध दबाने के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
0
0
Report

गजराजगंज में हथियारबंद बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी; घायल स्थिर

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के अपराधियों ने कानून को धत्ता बता अपराधिक वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं वहीं पुलिस के लिए ये आपराधिक वारदात चुनौती बनती जा رہی है। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बाइक सवार हथियारबंद नकाबपोश बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर बड़े ही आराम से फरार हो गए हैं। बाइक सवार चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां प्रॉपर्टी डीलर को लगीं थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी कमल यादव के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई थी। राजू कुमार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। परिजनों ने घायल राजू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा शहर के महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार, फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि केस उठाने को लेकर राजू कुमार को पिछले कई दिनों से धमकी दी जा रही थी। इसी बीच कल देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े राजू कुमार पर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर से CCTV फुटेज सामने आने पर मामले की छानबीन कर रहे है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद चौकीपुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top