icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
733208
AKAMIT KUMAR SINGHFollow12 Jul 2024, 06:24 am

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित, बैठक में SDM ने दिए कई अहम निर्देश

Kishanganj, Bihar:

किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मुहर्रम को लेकर मुहर्रम कमिटी, जनप्रतिनिधि और गण्यमान्य व्यक्तियों के बीच शांति समिति बैठक प्रशिक्षु अंचलाधिकारी IAS प्रद्युम्न सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां बैठक में पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी ने उपस्थित लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हंगामा व हुड़दंग मचानेवालों के ऊपर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल तैनाती रहेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुलिस अभिरक्षा में युवक की रील वायरल, थाने की गोपनीयता पर सवाल

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सरैया थाने में एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया था और पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। वायरल हो रहे वीडियो में उसके दोस्त द्वारा थाने में रहते हुए वीडियो बनाकर गाने के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया गया, जिसमें दावा किया गया है कि यह गिरफ्तारी वारंट पाने के लिए है। यह वीडियो पुलिस की गोपनीयता पर सवाल खड़े करता है और लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए वीडियो कैसे वायरल हो रहा है। SDPO सरैया Abhijit Kaur ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

झारखंड में MMDR संशोधन पर राजद का धरना, बिल वापस लेने की मांग

Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो--पाकुड़ में MMDR के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया...जिलाध्यक्ष महाबीर मड़ैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से संशोधन विधेयक तत्काल वापस लेने की मांग की...कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की... और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की... यह प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ेया ने किया... मौका पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की... उन्होंने 'इस काले कानून को तुरंत वापस लो', 'झारखंड का शोषण बंद करो' और 'केंद्र सरकार होश में आओ' जैसे नारे लगाए... इस दौरान राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि नया कानून लागू होने से झारखंड में खनन और उद्योग क्षेत्र प्रभावित होगा, जिसका सीधा असर मजदूरों के रोजगार और राज्य के विकास पर पड़ेगा...नेताओं ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से राज्य को मिलने वाला राजस्व प्रभावित हुआ तो इसका असर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है... कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए महावीर मड़ेया ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमाने ढंग से खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन 2026 कानून लाने का काम किया है...उन्होंने इसे एक काला कानून बताया, जिससे देश के कई राज्यों पर खराब असर पड़ेगा...कहा कि झारखंड का विकास खनिज से जुड़ा है। यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो यहां का विकास रुक जाएगा और इसका सीधा असर यहां के लोगों पर पड़ेगा...उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार यहां के लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन इस कानून के आने से ये विकास और कल्याण योजनाएं पूरी तरह रुक जाएंगी...इसका नुकसान यहां की आम जनता को उठाना पड़ेगा...महावीर मड़ेया ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के विकास कार्यों को देखकर भाजपा की केंद्र सरकार परेशान है...उन्होंने कहा कि यहां के विकास कार्यों को रोकने के लिए एक साजिश के तहत यह बिल लाया गया है...उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है...मैय्या सम्मान योजना का लाभ सीधे महिलाओं को मिल रहा है और महिला शक्ति राज्य सरकार को मजबूत कर रही है...उन्होंने आगे कहा कि यह सब भाजपा सरकार को पसंद नहीं आ रहा है... इसी कारण यह बिल लाकर लोकप्रिय सरकार की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा... वही इस दौरान राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडे की बेटी के निधन पर शोक सभा भी की गई... इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा गया...
0
0
Report
Advertisement

खमनोर में भील युवकों पर हमला: आरोप पुलिस शह समेत, कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के खमनोर थाना क्षेत्र के बड़ा भानुजा गांव में दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव में कपड़ों की नई दुकान शुरू करने से नाराज कुछ दबंगों ने भील समाज के चार युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बर्बर मारपीट में चारों युवकों के हाथ-पैर तोड़ दिए गए हैं। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव है और ग्रामीणों में आक्रोश है। भानुजा गांव और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण भील समाज के लोग राजसमंद जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
0
0
Report

राष्ट्रीय संगठन में राज्यों से वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त, मुंबई से दिल्ली तक जिम्मेदारी निभेंगे

Noida, Uttar Pradesh:शिवप्रकाश — राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा — केंद्र: मुंबई सौदान सिंह — राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल — केंद्र: भुवनेश्वर वी. सतीश — संगठन, SC/ST मोर्चा व संसदीय कार्यालय — केंद्र: दिल्ली नागेन्द्र जी — संगठन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क — केंद्र: दिल्ली अजय जामवाल — प्रदेश महामंत्री (संगठन), महाराष्ट्र — केंद्र: मुंबई सतीश धोंड — महाराष्ट्र एवं चार राज्यों के जनजाति संपर्क — केंद्र: नागपुर मधुकर — संगठन मंत्री , आंध्र प्रदेश — केंद्र: हैदराबाद दशरथ — सह संगठनमंत्री, तेलंगाना — केंद्र: वारंगल रविंद्र राजू — संगठन मंत्री असम, त्रिपुरा व कार्यालय निर्माण — केंद्र: गुवाहाटी भीखुभाई दलसानिया —संगठन मंत्री बिहार — केंद्र: पटना पवन साई — संगठन मंत्री , झारखंड, केंद्र - रांची सिद्धार्थन — संगठन मंत्री, हिमाचल प्रदेश — केंद्र: शिमला रत्नाकर — संगठन मंत्री गुजरात, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव, केंद्र: अहमदाबाद अरुण बिन्नाडा —सह संगठन मंत्री गुजरात — केंद्र: राजकोट फणीन्द्रनाथ शर्मा — संगठन मंत्री उत्तराखंड — केंद्र: देहरादून पवन राणा — संगठन मंत्री दिल्ली, हरियाणа — केंद्र: दिल्ली कर्मवीर — संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ — केंद्र: रायपुर चंद्रशेखर — संगठन मंत्री मध्य प्रदेश — केंद्र: भोपाल
0
0
Report
Advertisement

गोंडा महिला अस्पताल में आशा बहुओं के बीच भिड़ंत, वीडियो वायरल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के महिला अस्पताल में आज गुरुवार दोपहर को दो आशा बहुओं के बीच विवाद हो गया। एक मरीज को दिखाने के लिए दोनों आशा बहू में कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई। निर्मला मिश्रा और सरोज तिवारी नाम की दो आशा बहू ने अस्पताल के भीतर ही जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; वीडियो में दोनों एक दूसरे का बाल पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं। CMS डॉक्टर शम्भूदयाल ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह अस्पताल से जुड़ी ऐसी घटनाओं की पहली तस्वीर नहीं है; गोंडा जिला महिला अस्पताल में कई विवाद हो चुके हैं। बताया गया है कि निर्मला मिश्रा कटरा बाजार की हैं और सरोज तिवารี मुजेहना की रहने वाली हैं; दोनों आज मरीज दिखाने को लेकर अस्पताल पहुंची थीं। CMS ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; दोषी आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

ASHA कार्यकत्रियों का जिलाधिकारी कार्यालय घेराव, मानदेय और राज्य कर्मचारी दर्जे की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में गुरुवार दोपहर आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले उरई कलेक्ट्रेट पहुंचीं कार्यकत्रियों ने मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियां जिलाधिकारी समीर को कार्यालय से बाहर बुलाने की मांग पर अड़ गईं। डीएम के बाहर नहीं आने पर कई कार्यकत्रियां उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गईं। करीब 30 मिनट तक धरना जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकत्रियां डीएम को बुलाने की मांग पर कायम रहीं। कार्यकत्रियों का कहना था कि विभिन्न विभागों के संविदा और अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है, लेकिन आशा और आशा संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई। उन्होंने मोबाइल रिचार्ज की सुविधा बहाल करने और बंद यूसीजी सिम चालू कराने की भी मांग की। संगठन की जिलाध्यक्ष राजकुमारी सिद्ध ने बताया कि कदौरा ब्लॉक में मिली सिम करीब दो महीने से बंद है, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। बाद में सीएमओ हरिनंदन और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कार्यकत्रियों ने कहा कि 29 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report

दिल्ली के नोटिस मामले पर चुनाव आयोग का 20 दिन का प्लान: VIP नामों के बीच उठा सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली में SIR के तहत चुनाव आयोग ने 33 लाख लोगो को नोटिस जारी किया गया है। इन नोटिस में कई VIP भी है सीएम रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल लालकृष्ण आडवाणी विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम है। अब चुनाव आयोग ने ऐसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए 20 दिन का प्लान तैयार किया है। लॉजिकल डिस्क्रेंसी के नाम पर लोगो को नोटिस दिए गए है, किसी के नाम मिस मैच कर रहा है तो किसी को एसआईआर से मैपिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के कोंडली में ERO ऑफिस में लोग पहुँच रहे है। ऐसे में लोगो को परेशान भी उठानी पड़ रही है कोई लोगो ने बताया की कई घंटे हो गए है अभी नंबर नहीं आया है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगर परिषद में सुशीला गुप्ता सभापति बनें; विजय यात्रा का आगाज

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में नगर परिषद डूंगरपुर में नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता ओर उपसभापति अनिल पटेल ने आज गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वैदिक मंत्रोचार के साथ दोनों ने कुर्सी संभाली। सुशीला गुप्ता ने कुर्सी पर बैठने के बाद अपने पति ओर पूर्व सभापति स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए ओर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने जनता से किए वायदों को 6 माह में पुरे करने की बात कही। डूंगरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के पदभार ग्रहण को लेकर ऑफिस को सजाया गया। उनके कार्यालय आते ही पुलिस गार्ड की तरह ही छात्राओं ने एयर गन के साथ सलामी दी। सुशीला गुप्ता ने भी उन्हें सेल्यूट किया। दोपहर 12 बजे बाद पंडितों के वैदिक मंत्रों के साथ ही सभापति सुशीला गुप्ता ने कुर्सी संभाली। आयुक्त ललित सिंह देथा ने उन्हें चार्ज सौंपते हुए शुभकामनाएं दी। वही सुशीला गुप्ता ने अपने पति ओर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता के पैर छुए। शहर में उज्जैन के सुदर्शन महाराज, रामबोला मठ के महंत शिवशंकर दास महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद अनिल पटेल ने भी अपने चैंबर में कुर्सी संभाली। विकास के काम 6 महीने में पूरे होंगे, सड़क, बिजली, पानी पहली प्राथमिकता दिवाली से पहले पूरे शहर की सड़के फिर से चमचमाने लगेगी। उन्होंने कहा कि पति और पूर्व सभापति केके गुप्ता का उन पर आशीर्वाद है इसलिए वे हर काम को समय पर पूरा करेगी। वही उपसभापति अनिल पटेल ने भी शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके बाद उन्हें शहर में सफाई ओर कचरे को ले जाने के लिए 2 नए ट्रैक्टर ट्रॉली का भी उद्घाटन किया। रथ पर सवार होकर निकली विजय यात्रा। सभापति सुशीला गुप्ता, उपसभापति अनिल पटेल समेत सभी पार्षद अलग अलग रथों में सवार हुए। गाजे बाजे ओर डीजे के साथ ही शहर में विजय जुलूस निकाला गया। ये जुलूस शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा ओर गेपसागर की पाल पहुंचा। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया। गेपसागर की पाल पर सभा का आयोजन किया गया।
0
0
Report

कटिहार पुलिस ने मालदा से स्मैक लाकर 513.9 ग्राम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार पुलिस ने करीब 45 लाख रुपये के 513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है और मालदा से कटिहार में सप्लाई हो रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्कर को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास 513.9 ग्राम अवैध स्मैक, दो मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। पूछताछ से यह बात सामने आई कि वे मालदा से स्मैक लेकर स्थानीय शहरी और ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

नायब सिंह सैनी ने कनीपला स्कूल लिए सौर पैनल और राशि का ऐलान किया

Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला की सभी मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने कनीपला स्कूल में 11 लाखy से लगाया जाएगा सोलर पैनल और गांव कनीपला की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला कुरुक्षेत्र के परिसर में किया पौधारोपण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माधव सभागार एवं भित्ति चित्र का किया अनावरण मुख्यमंत्री ने स्कूल की टंकी से बच्चों को दिए जाने वाले पानी को पीया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कनीपला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज माधव सभागार का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। कनीपला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माधव सभागार का लोकार्पण हुआ। सभागार में माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी का चित्र भी बनाया गया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह चित्र केवल एक व्यक्तित्व का चित्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों से लेकर विश्वबंधुत्व तक की प्रेरणा देने वाली सोच का प्रतीक है। विद्यार्थियों और समाज को इस माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक प्रेरणा मिलती रहे, यही इस पहल का उद्देश्य बताया गया। इस दौरान स्कूल पहुंचे महाराज ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए, नशे और बुरी संगति से दूर रहना चाहिए तथा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। बच्चों के लिए हमारा यही संदेश रहता है कि अपने कर्तव्य पर ध्यान दें, नशों से दूर रहें, बुरी संगति से दूर रहें और उच्च लक्ष्य को प्राप्त करें。
0
0
Report

कैथल में पराली नियंत्रण: 619 नोडल अधिकारी निगरानी, जलाने पर रेड एंट्री

Kaithal, Haryana:पराली प्रबंधन को लेकर कैथल प्रशासन सख्त, 619 नोडल अधिकारी तैनात. पराली जलाई तो होगी रेड एंट्री! कैथल जिले में धान की कटाई के साथ ही पराली प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए जिले में कुल 619 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जिले के 16 गांव येलो जोन में शामिल हैं, जबकि केलरम गांव को रेड जोन में रखा गया है. रेड जोन में आने वाले गांवों में करीब 50 किसानों पर एक नोडल अधिकारी निगरानी रखेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पराली जलाने वाले किसानों की ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर रेड एंट्री की जाएगी और उन्हें पोर्टल पर प्रतिबंधित किया जाएगा. वहीं, किसानों को पराली प्रबंधन में सुविधा देने के लिए जिले में कृषि मशीनरी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है. 38 इन-सीटू और 322 एक्स-सीटू मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर सकें. कैथल की जिला उपायुक्त अपराजिता ने किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं और उपलब्ध कृषि मशीनरी का इस्तेमाल करते हुए पराली का उचित प्रबंधन करें.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top