icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
733208
AKAMIT KUMAR SINGHFollow12 Jul 2024, 07:14 am

किशनगंज जिला परिषद सभागार में आहूत जिला परिषद की सामान्य बैठक हुई संपन्न

Kishanganj, Bihar:

किशनगंज में जिला परिषद अध्यक्ष रुकिया बेगम की नेतृत्व में जिला परिषद सभागार में सामान्य बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम बैठक का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। संबंधित विभागीय पदाधिकारी द्वारा वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के क्रम में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, बिजली विभाग आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा तथा अपेक्षित सुधार हेतु चर्चा एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
733208
AKAMIT KUMAR SINGHFollow12 Jul 2024, 06:24 am

मुहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित, बैठक में SDM ने दिए कई अहम निर्देश

Kishanganj, Bihar:

किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में मुहर्रम को लेकर मुहर्रम कमिटी, जनप्रतिनिधि और गण्यमान्य व्यक्तियों के बीच शांति समिति बैठक प्रशिक्षु अंचलाधिकारी IAS प्रद्युम्न सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां बैठक में पदाधिकारी लतीफुर रहमान अंसारी ने उपस्थित लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हंगामा व हुड़दंग मचानेवालों के ऊपर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल तैनाती रहेगी।

0
0
Report
Advertisement
Back to top