Back
नीतीश कुमार के जीविका से किशनगंज की महिलाएं चाय फैक्ट्री की मालिक बन गईं
ASAmit Singh
Mar 11, 2026 14:21:45
Kishanganj, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीविका योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। बिहार में जीविका दीदियां न केवल घर-घर पहुंचकर बदलाव ला रही हैं, बल्कि अब उद्योगों की मालकिन भी बन रही हैं। किशनगंज जिले की जीविका दीदियां इसका शानदार उदाहरण हैं। यहां की महिलाएं पहले चाय बागानों में पत्ती तोड़ने का काम करती थीं, लेकिन आज वे चाय फैक्ट्री की मालकिन बन चुकी हैं। जीविका के माध्यम से महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूजर कंपनी लिमिटेड के तहत महानंदा लीफ ब्रांड की चाय का उत्पादन और पैकेजिंग हो रहा है।यह ऐतिहासिक किशनगंज चाय फैक्ट्री, जो ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जीविका को सौंपी गई थी, अब पूरी तरह महिलाओं के संचालन में है। खेत से लेकर फैक्ट्री तक की पूरी प्रक्रिया में जीविका दीदियां शामिल हैं ,चाय की पत्ती तोड़ना, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक। इससे न केवल सैकड़ों महिलाओं को घर के पास रोजगार मिल रहा है, बल्कि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।इसी तरह, किशनगंज में जीविका दीदियां मसाला उद्योग में भी सक्रिय हैं, जहां वे मसाले बनाकर बेच रही हैं और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार पैदा कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली में पावर सब स्टेशन परिसर में लगे जीविका स्टॉल का आज निरीक्षण किया। इस मौके पर जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जीविका दीदियों के सुंदर स्टॉल ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। इस मौके पर जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई, पोठिया का मॉडल प्रदर्शित किया। महानंदा लीफ चायपत्ती के विभिन्न उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। महानंदा लीफ चायपत्ती उत्पादन में जीविका दीदियों कि भूमिका की मुख्यमंत्री ने तारीफ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 13375 जीविका स्वयं सहायता समूह को बैंक लिंकेज के तरफ 2 अरब 42 करोड़ 64 लाख रुपए का डमी चेक प्रदान किया। साथी ही 2556 जीविका स्वयं को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 21 करोड़ 23 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के 256 लाभार्थियों को 2 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपए का डमी चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन, भोगडाबर, ठाकुरगंज में सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर डमी चाबी जीविका दीदियों को प्रदान की । वही किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा मौके पर स्टॉल के माध्यम से नीतीश कुमार के 2009 से 2025 तक सभी यात्रा को दर्शाया गया और जिले को दिए गए सौगात को भी दर्शाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 11, 2026 15:50:550
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 11, 2026 15:50:320
Report
MSManish Sharma
FollowMar 11, 2026 15:49:370
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 11, 2026 15:49:230
Report
MJManoj Jain
FollowMar 11, 2026 15:49:070
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 11, 2026 15:48:420
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 15:48:180
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 11, 2026 15:47:590
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 11, 2026 15:47:300
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 11, 2026 15:47:08Sambalpur, Odisha:ସହର ମଧ୍ୟସ୍ଥଳ ରେ ଥିବା ସର୍କିଟ ହାউସ ନିକଟରେ ଥିବା ଜଙ୍ଗଲ ରେ ନିଆଁ...ନିଆଁ ଲିଭାଉଛନ୍ତି ଅଗ୍ନିଶମ ବିଭାଗ..
0
Report
VSVARUN SHARMA
FollowMar 11, 2026 15:46:590
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 11, 2026 15:45:520
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 11, 2026 15:45:310
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 11, 2026 15:40:230
Report
0
Report