Back
किशनगंज के एसपी संतोष कुमार ने फरियादी की शिकायतों पर त्वरित निपटारा किया
ASAmit Singh
Feb 12, 2026 08:36:00
Kishanganj, Bihar
बिहार के उपमुख्यमन्त्री सम्राट चौधरी गृह विभाग का पदभार ग्रहण के बाद, बेहतर कानून व्यवस्था राज कायम करने का दावा कर रहे हैं। उनके इस दावे को सफल बनाने के लिए किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार पुलिस व्यवस्था में जनता के बीच नई उम्मीद जगाते दिख रहे हैं। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक आईपीएस संतोष कुमार जिनके नेतृत्व में किशनगंज जिले में पुलिस और जनता के बीच एक सकारात्मक बदलाव की मिसाल देखने को मिल रही है। संतोष कुमार जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित निपटारा करने में पूरी तरह समर्पित दिख रहे हैं। किशनगंज एसपी कार्यालय में दो दर्जन से अधिक लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे हुए थे। जिनमें अधिकतर मामला भूमि विवाद से संबंधित था इसके अलावे पति पत्नी के बीच विवाद आपसी विवाद मामला था, जिसे लेकर स्थानीय थाने में समस्या सुनी नहीं जा रही थी। वही अपने कार्यकाल परिसर में जनता की भीड़ की खबर सुनते ही एसपी संतोष कुमार ने खुद अपने चेंबर से बाहर निकलकर फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने हर व्यक्ति की समस्या ध्यान से सुनी और मौके पर ही उनका निष्पादन किया। खास बात यह रही कि कई फरियादियों ने शिकायत की कि स्थानीय थानों में उनकी FIR दर्ज नहीं की जा रही। इस पर एसपी आगबबूला हो गए। उन्होंने संबंधित थाने के अधिकारियों को तुरंत बुलाकर फटकार लगाई और सख्त निर्देश दिए। फरियादियों ने एसपी की इस पहल की जमकर तारीफ की। गौरतलब हो कि एसपी ने कुर्लिकोट थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे के द्वारा भूमि विवाद के लिए इंसाफ मांगने आये व्यक्ति से रिश्वत मांगने के आरोप को सही पाकर आरोपी एएसआई दिलीप कुमार चौबे को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है। एक फरियादी ने कहा, अपनी समस्याओं को लेकर पिछले छह माह से थाने का चक्कर काट रहे थे लेकिन एसपी से मिलने के बाद अब लगता है हमारी समस्याओं का हल हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार का मानना है कि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय थाने में ही होना चाहिए, ताकि उन्हें जिला या अनुमंडल पुलिस कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी पहली प्राथमिकता है। बाइट 1 : मुहम्मद सदरुल, फरियादी। बाइट 2 : पूजा देवी,फरियादी। बाइट 3 : संतोष कुमार, एसपी किशनगंज।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSANDIP PRAMANIK
FollowFeb 12, 2026 10:02:17Kolkata, West Bengal:সারা ভারত শ্রমিক ধর্মঘটে দক্ষিণ কলকাতার বেহালয় কর্পোরেশনের সামনে সিআইউ এর কর্মীদের মিছিল এবং বিক্ষোভ ।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 12, 2026 10:02:000
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 12, 2026 10:01:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:01:070
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 12, 2026 10:00:340
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 12, 2026 09:51:040
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 12, 2026 09:50:310
Report
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 12, 2026 09:50:150
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 12, 2026 09:49:270
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 12, 2026 09:49:080
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 12, 2026 09:46:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 12, 2026 09:46:10Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में यूपी के मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा, "कानून अपना काम कर रहा है, और कानूनी कार्रवाई की जाएगी और हो भी रही है"
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 12, 2026 09:45:580
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 12, 2026 09:45:270
Report