Back
किशनगंज में डुमरिया स्कूल के बाहर प्रेमी-परिवार के बीच हंगामा
ASAmit Singh
Feb 23, 2026 13:19:24
Kishanganj, Bihar
किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर आज मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के बाद ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक तरफ परीक्षा देकर बाहर निकल रही एक छात्रा को उसकी मां ने उसे धर दबोचा... और ठीक उसी पल मौके पर पहुंच गया लड़की का प्रेमी... मां-बेटी और प्रेमी के बीच जमकर हंगामा, चीख-पुकार, हाथापाई... और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। मां का आरोप है कि एक महीने पहले पूर्णिया का यह युवक मेरी बेटी को शादी के बहाने घर से भगा ले गया था... और दोनों ने 11 जनवरी को शादी भी रचा ली। अब मां अपनी बेटी को जबरन घर ले जाना चाहती हैं, जबकि प्रेमी उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टाउन थाना की महिला दरोगा पुष्पांजलि से जब सवाल किया गया, तो वह खुद भागती नजर आईं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्रा किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के धनतोला गांव की रहने वाली है। जिसे मैट्रिक परीक्षा से ठीक एक महीने पहले लड़का अपने साथ भगा ले गया था... परिवार के द्वारा काफी खोजबीन के बाद उसकी लड़की नहीं मिली तो स्थानीय थाने को लिखित शिकायत भी दिया गया था। हालांकि छात्रा की मां और उसकी प्रेमी को पुलिस टाउन थाना लाकर पूछताछ कर रही है और उसकी सूचना संबंधित थाने को भी दी गई है, पुलिस के छानबीन के बाद अब देखने की ये बातें होंगी कि क्या यह प्रेम कहानी है या फिर अपहरण का मामला।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GLGautam Lenin
FollowFeb 23, 2026 14:44:080
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 23, 2026 14:43:440
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 23, 2026 14:43:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 14:43:090
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 23, 2026 14:42:220
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 23, 2026 14:41:520
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 23, 2026 14:36:570
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 23, 2026 14:36:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 23, 2026 14:36:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 23, 2026 14:36:110
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 23, 2026 14:33:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 14:33:100
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 23, 2026 14:32:450
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 23, 2026 14:32:290
Report
0
Report