Back
कटिहार में पुलिस के फिल्मी स्टाइल वायरल वीडियो पर सस्पेंड, अनुशासन जरूरी
RKRANJAN KUMAR
Mar 25, 2026 02:15:23
Katihar, Bihar
कटिहार में सिंघम बनने का शौक, हाथ में हथियार और बैकग्राउंड में दबंगई वाला गाना , पुलिस कप्तान ने किया सस्पेंड
दियारा क्षेत्र में गश्त के लिए नाव पर सवार पुलिस की टीम निकली तो थी अपराधियों को पकड़ने, लेकिन यहाँ तो सारा ध्यान कैमरा एंगल और टशन पर
हाथ में सरकारी हथियार है और दिल में सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत
पुलिसकर्मी फिल्मी स्टाइल में वॉक कर रहे हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है— आ गया तेरा बाप... जुबान को थोड़ा संभाल भाई रे
बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और सोशल मीडिया पर रील बनाना पूरी तरह प्रतिबन्धित
खाकी की धमक... वर्दीका रूतबा... और आंखों पर काला चश्मा! इसे देखकर आप भ्रमित हो सकते हैं कि ये किसी साउथ की फिल्म की शूटिंग है या कोई बॉलीवुड ट्रेलर। लेकिन जनाब, यह कोई फिल्म नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार का असली नज़ारा है। जहाँ सुरक्षा की कसम खाने वाली पुलिस, अब रील के नशे में हथियार लहरा रही है। मामला कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र का है। वीडियो देखिए... पुलिसकर्मी दिवाकर सरकार फिल्मी स्टाइल में वॉक कर रहे हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है— आ गया तेरा बाप... जुबान को थोड़ा संभाल भाई रे । अब सवाल यह है कि जनता की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी, आखिर किसे अपनी दबंगई दिखा रहे हैं ? किसे जुबान संभालने की चेतावनी दी जा रही है ?
वीडियो का दूसरा हिस्सा और भी चौंकाने वाला है। दियारा क्षेत्र में गश्त के लिए नाव पर सवार पुलिस की टीम निकली तो थी अपराधियों को पकड़ने, लेकिन यहाँ तो सारा ध्यान कैमरा एंगल और टशन पर है। हाथ में सरकारी हथियार है और दिल में सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत। हाथ में सरकारी हथियार है और दिल में सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत है। बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और सोशल मीडिया पर रील बनाना पूरी तरह प्रतिबन्धित है। लेकिन बरारी की इन तस्वीरों ने मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने रील वायरल होते ही ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और सोशल मीडिया पर रील बनाना पूरी तरह प्रतिबन्धित है , के आधार पर सस्पेंड कर दिया है ..
-- वायरल रील, सस्पेड होने वाला पुलिस प्रेस विज्ञप्ति व लिंक शेयर
रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटihar
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 25, 2026 03:31:480
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 25, 2026 03:31:050
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 03:30:570
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 25, 2026 03:30:430
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 25, 2026 03:30:170
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 03:17:44396
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 03:16:5483
Report
PGPARAS GOYAL
FollowMar 25, 2026 03:16:33104
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowMar 25, 2026 03:16:22372
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 25, 2026 03:15:38224
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 25, 2026 03:15:14133
Report
1042
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 25, 2026 03:02:43868
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 03:02:28895
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 25, 2026 03:02:08892
Report