Back
प्रेमी के साथ जाने पर राखी को भाईयों ने गोली मारी; एक आरोपी गिरफ्तार
NJNEENA JAIN
Mar 25, 2026 03:30:17
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर छुटमलपुर में प्रेमी लवकुश के साथ जाने पर भाइयों ने बहन राखी को गोली मार दी। एक आरोपी भाई मोंटी ने वीडियो जारी कर कहा कि उसे बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। इस वारदात को उसी ने किया है, कोई और शामिल नहीं है।
प्रेमी के साथ जाने से क्षुब्ध होकर बहन राखी को पुलिस कस्टडी में गोली मारने वाले आरोपी भाई मोंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है। इससे पहले आरोपी ने वीडियो जारी कर हमले के लिए अकेले खुद को जिम्मेदार बताया था। उसने कहा था कि इसमें उसके परिवार के किसी भी सदस्य का हाथ नहीं है। उधर, ऋषिकेश के एम्स में भर्ती राखी की हालत गंभीर बनी है। वह जिंदगी मौत के बीच जूझ रही है। बता दें, कि रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी युवक के साथ 16 मार्च को चली गई थी। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सोमवार को राखी खुद ही फतेहपुर थाने पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी समझाया था, लेकिन वह प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी थी
फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल होने के बाद पुलिस कस्टडी में राखी को भाई मोंटी और रवि ने गोली मार दी थी। युवती को पहले सहारनपुर के निजी अस्पताल और फिर गंभीर हालत के चलते एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इसी बीच मंगलवार दोपहर राखी के भाई मोंटी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर हमले की जिम्मेदारी ली। वीडियो में मोंटी राणा बता रहा है कि उसने अपनी बहन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी बहन को गोली मारी है। इस घटना में वह केवल अकेला जिम्मेदार है। इसमें उसके भाई, मां बाप और परिवार का कोई अन्य शामिल नहीं है। वीडियो में वह पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कह रहा है। देर शाम पुलिस ने आरोपी मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पिस्टल से बहन पर फायरिंग की थी, वह भी बरामद कर ली है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि आरोपी पहले ही सरेंडर कर चुका था। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है।इस वारदात के बाद गांव रामखेड़ी में युवती के घर वाले मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है और इस बारे में कोई भी ग्रामीण कुछ बात करने को तैयार नहीं है। लोगों ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। युवती के घर पर केवल उसकी मां और भाभी ही हैं और वह भी किसी से नहीं मिल रही हैं। गोलीकांड के बाद युवती के घर से न तो कोई सहारनपुर अस्पताल पहुंचा था और न ही एम्स गया है। वहीं देर रात युक्ति की मौत हो गई
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 04:33:460
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 25, 2026 04:33:360
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 25, 2026 04:33:180
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 25, 2026 04:32:150
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 25, 2026 04:31:500
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 25, 2026 04:31:260
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 25, 2026 04:31:030
Report
JAJhulan Agrawal
FollowMar 25, 2026 04:30:450
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 25, 2026 04:30:250
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 25, 2026 04:30:090
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 25, 2026 04:18:35Noida, Uttar Pradesh:Name of the place is Bidhaluru located.
Taluku: Devanahalli
hobli: Kasaba
District: Bangalore Rural
Pincode: 562164
380
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 25, 2026 04:18:24402
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 25, 2026 04:18:13486
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowMar 25, 2026 04:18:04502
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 25, 2026 04:17:33370
Report