Back
24 घंटे में लूट का खुलासा, मनिहारी से 7 अपराधी गिरफ्तार
RKRANJAN KUMAR
Jan 07, 2026 17:00:19
Katihar, Bihar
24 घंटे में लूट कांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार
घटना बीते दिन मनिहारी थाना क्षेत्र के मिशन रोड, कड़हैया बहियार के पास हुई थी
अपराधियों ने 75 हजार 50 रुपये की छिनतई कर फरार हो गए थे
लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया
पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की गई रकम, बैग एवं बैंक से जुड़े जरूरी कागजात बरामद किया
मनिहारी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य आधुनिक जांच विधियों का सहारा लेकर छापेमारी अभियान चलाया
कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में नन बैंकिंग भारत फाइनेंस बैंक के मैनेजर से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की गई रकम, बैग एवं बैंक से जुड़े जरूरी कागजात बरामद कर लिए हैं。
घटना बीते दिन मनिहारी थाना क्षेत्र के मिशन रोड, कड़हैया बहियार के पास हुई थी। नन बैंकिंग भारत फाइनेंस बैंक के मैनेजर संजीव कुमार मंडल से अपराधियों ने 75 हजार 50 रुपये की छिनतई कर फरार हो गए थे। मामले को लेकर पीड़ित मैनेजर ने मनिहारी थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी。
मामले को गंभीरता से लेते हुए मनिहारी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य आधुनिक जांच विधियों का सहारा लेकर छापेमारी अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की गई पूरी राशि, बैग और बैंक के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं。
इस संबंध में मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने प्रेस को मौखिक बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोलू यादव, मोहम्मद राजा, शेख राजा, दानिश और तंजीर सभी मेदिनीपुर के निवासी हैं। वहीं राकेश यादव मिलिक का रहने वाला है तथा इस कांड का लाइनर अभियुक्त कुलदीप उरांव कुमारीपुर का निवासी है।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने दिया गया है। वहीं इस सफल कार्रवाई से मनिहारी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कोल्हुआ कम्पनी गंगा घाट पर निर्मित पीपा पुल का आवागमन हेतु किया उद्घाटन
1
Report
0
Report
65
Report
Gola Gokaran Nath, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया विधायक हिंदू सम्मेलन के मंच पर जगह न मिलने के चलते नाराज हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक समर्थक या कहता नजर आ रहा है कि अगर मंच पर जगह नहीं थी तो विधायक जी वहां नहीं बुलाना चाहिए था।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report