Back
कटिहार: नमामि गंगे रिवरफ्रंट निर्माण फिर तेज, अधिकारी की कड़ी कार्रवाई से गति बदली
RKRANJAN KUMAR
Jan 06, 2026 03:47:01
Katihar, Bihar
डीएम की सख्ती के बाद नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्माणाधीन रिवरफ्रंट का कार्य में आया रफ्तार
कटिहार जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की सख्त हिदायत के बाद 90 घंटा बाद आया संवेदक हरकत में
मनिहारी गंगा घाट रिवरफ्रंट का निर्माण कार्य फिर से हुआ शुरू
लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 120 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रिवरफ्रंट का निर्माण नमामि गंगा परियोजना के तहत मनिहारी गंगा किनारे कार्य फिर से शुरू
परियोजना को सितंबर 2025 तक पूरा किया जाना था
गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव और बाढ़ के कारण काम लंबे समय तक बाधित रहा
जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अब साइट पर मजदूरों की मौजूदगी बढ़ी है और निर्माण कार्य फिर से शुरू
रिवर फ्रंट के बन जाने से मनिहारी गंगा घाट का होगा कायाकल्प
श्रद्धालुओं को गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और गंगा दर्शन के लिए उपलब्ध हो पाएंगी बेहतर व सुरक्षित सुविधाएं
कटिहार जिला के मनिहारी गंगा घाट पर नमामि गंगा परियोजना के तहत निर्माणाधीन रिवरफ्रंट का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की सख्त हिदायत के बाद संवेदक हरकत में आया है और लंबे समय से बाधित पड़ा निर्माण कार्य अब ज़मीन पर आगे बढ़ता दिख रहा है। नववर्ष के अवसर पर पिकनिक स्थलों और गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने पहुंचे जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी मनिहारी गंगा तट भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की थी और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे नमामि गंगा परियोजना के तहत गंगा किनारे लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से 120 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा रिवरफ्रंट का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना को सितंबर 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव और बाढ़ के कारण काम लंबे समय तक बाधित रहा। जिलाधिकारी की सख्ती के बाद अब साइट पर मजदूरों की मौजूदगी बढ़ी है और निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। रिवर फ्रंट के बन जाने से मनिहारी गंगा घाट का कायाकल्प होगा और श्रद्धालुओं को गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और गंगा दर्शन के लिए बेहतर व सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report