Back
दिन-दहाड़े गोलीबारी: गर्भवती महिला घायल, इलाके में दहशत
RKRANJAN KUMAR
Nov 10, 2025 15:48:25
Katihar, Bihar
दिन-दहाड़े हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी, एक महिला घायल , एसडीपीओ ने कहा गोली चलने की पुष्टि नहीं
एसडीपीओ ने मौखिक बताया कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है
फुलडोभी निषाद टोला में मखाना फोड़ी करने वाले विनोद सिंह के घर पर 15 से 20 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधी
प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर
घटना की शुरुआत सुबह एक आपसी विवाद
पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी अभियान चलाया है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही
कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन-dahiade (दिन-दहाड़े) हुई गोलीबारी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है । फुलडोभी निषाद टोला में मखाना फोड़ी करने वाले विनोद सिंह के घर पर 15 से 20 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें विनोद सिंह की गर्भवती पुत्री मधु देवी , उम्र 25 गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
बताता है कि घटना की शुरुआत सुबह एक आपसी विवाद से हुई । विनोद सिंह का गांव के ही रंजीत सिंह और संजीत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत और संजीत ने विनोद सिंह को धमकी दी कि 10 मिनट में आकर गोली मार देंगे। ग्रामीणों के अनुसार, धमकी के करीब 15 मिनट बाद दोनों आरोपी एक दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों के साथ विनोद सिंह के घर पहुंचे और बेरहमी से फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर विनोद सिंह और उनके दोनों पुत्र किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे । लेकिन घर के अंदर मौजूद मधु देवी और उनके पति को अपराधियों ने लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोप है कि रंजीत सिंह ने मधु देवी पर सीने में गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। ग्रामीणों की भीड़ जुटते ही अपराधी मौके से फरार हो गए।
जख्मी महिला के भाई सुमन कुमार ने बताया कि हमलावरों में गौरव झा, संजीत सिंह और रंजीत सिंह शामिल थे। उनका कहना है कि पहले भी कई बार इन लोगों द्वारा धमकी दी गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर-टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार और थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे गांव में छापेमारी अभियान चलाया है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
एसडीपीओ ने मौखिक बताया कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बाइट -- सुमन कुमार, घायल महिला का भाई
बाइट -- तारकेश्वर महलदार, घायल महिला का भाई
बाइट -- घायल महिला का चाचा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 10, 2025 17:35:080
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 10, 2025 17:34:540
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 17:34:340
Report
0
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 10, 2025 17:34:220
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 10, 2025 17:34:030
Report
0
Report
RSRandhir Singh
FollowNov 10, 2025 17:32:580
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 10, 2025 17:32:440
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowNov 10, 2025 17:32:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowNov 10, 2025 17:32:080
Report
NJNitish Jha
FollowNov 10, 2025 17:31:49Navi Mumbai, Maharashtra:दिल्ली में हुए विस्फोट की सूचना के बाद मुंबई पुलिस ने गश्त बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्थानों पर जाँच जैसे एहतियाती कदम उठाए हैं
0
Report
ASAmit Singh
FollowNov 10, 2025 17:31:420
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowNov 10, 2025 17:31:27Howrah, West Bengal:দিল্লিতে বিস্ফোরণের পর হাওড়া স্টেশনে জোর তল্লাশী। হাওড়া স্টেশননের বাইরে ও ভিতরে তল্লাশী।গাড়ি থামিয়ে চলছে চেকিং।হাওড়া জিআরপি ও আরপিএফ এর পক্ষ থেকে চালানো হচ্ছে তল্লাশী অভিযান।
0
Report