icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरादाबाद में प्रेम संबंध के बीच 2 साल के बच्चे की हत्या: मां गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में एक माँ ने अपने अवैध रिश्तों के बीच मुड़ा बन रहा 2 साल का मासूम को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि मासूम बेटा छोटा था और जब भी उस मासूम की माँ अपने प्रेमी के साथ घूमने जाया करती या मिलने जाती तो बच्चा उसके साथ जाने की जिद करता और फिर साथ में लेकर जाना पड़ता, बस फिर क्या था माँ ने अपने मासूम से 2 साल के बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया, लेकिन माँ का दिल यहाँ भी नहीं पसीजा और फिर बेटे की हत्या को नाट्य रूप देकर खुद के ऊपर कोई शक न करे तो बहाना बना दिया कि बेटे को खून की उलटी हुई जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई लेकिन जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तो मृतक बच्चे के kèk ताऊ-ताई पहुँच गए और देखा तो बच्चे के गले पर निशान थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी माँ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया कि यह मेरे प्रेमी के मिलने के बीच बाधा बन रहा था और देखरेख करनी पड़ती थी इसलिए इसकी हत्या कर दी। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि इस हत्या में उसके अवैध संबंध वाले प्रेमी की भूमिका नहीं है।
0
0
Report

बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया: कटनी की भावुक तस्वीर

Katni, Madhya Pradesh:बेटी ने पिता मुखाग्नि देकर निभाया बेटे का फर्ज एंकर कटनी से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में सेवाएं देने वाले सचिन कश्यप के निधन के बाद उनकी सबसे छोटी बेटी हनी कश्यप ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस मार्मिक पल ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं यह साबित कर दिया कि बेटियां आज हर जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं। कटनी के एनकेजे क्षेत्र निवासी और यूनियन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत करीब 60 वर्षीय सचिन कश्यप का जबलपुर के एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी ऑपरेशन के दौरान ब्रेन हेमरेज होने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे एनकेजे क्षेत्र और समाज में शोक की लहर फैल गई। सचिन कश्यप की तीन बेटियां—जूनी, ग्लोरी और हनी हैं। पिता के प्रति अपने असीम प्रेम और सम्मान को व्यक्त करते हुए सबसे छोटी बेटी हनी कश्यप ने पूरे साहस के साथ मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया। इस भावुक दृश्य को देखकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। तीनों बेटियां अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोती रहीं।
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं की सतर्कता से जुलूस दहलाने की साज़िश नाकाम, संदिग्ध पकड़ा गया

Mumbai, Maharashtra:मुहर्रम जुलूस को दहलाने की साज़िश नाकामः महिलाओं की सतर्कता से संदिग्ध पकड़ाया。 मुंबई: डोंगरी में यौम-ए-आशुरा के अवसर पर कथित तौर पर ज़हरीले कैप्सूल बांटने के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध को पकड़वाने में स्थानीय महिलाओं की सतर्कता अहम साबित हुई। घटना के बाद महिला अहलाम ने बताया कि आरोपी कैप्सूल लोगों की ओर फेंककर दे रहा था, जिससे उन्हें शक हुआ क्योंकि नियाज़ हमेशा सम्मानपूर्वक हाथों से दी जाती है, फेंककर नहीं। वहीं मेहंदी ने कहा कि आरोपी का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, आरोपी ने पहले एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह इस्लाम धर्म छोड़ चुका है। महिलाओं की सतर्कता और समय रहते दी गई सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई गई जयंती

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow9m ago
Gonda, Uttar Pradesh:कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज का सहयोग यदि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को प्राप्त न हुआ होता तो वो उस ऊंचाई पर ना पहुंच पाते - लाल जी वर्मा गोंडा।आज भागीदारी आंदोलन/आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज एवं पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह जी की जयंती का आयोजन शनी मैरिज हॉल, टैरवा बाजार छपिया गोंडा में चन्द्र प्रताप पटेल एडवोकेट एवं जगदीश पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालजी वर्मा (सांसद - अंबेडकर नगर एवं विशिष्ट अतिथि ,धर्मराज पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अ.द.ब.उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुशरण (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) व कार्यक्रम का संचालन कनिक राम पटेल एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि लालजी वर्मा ने कहा कि कोल्हापुर नरेश राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी का सहयोग अगर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को प्राप्त न हुआ होता तो शायद वो उस ऊंचाई पर ना पहुंच पाते जहां पहुंचे। विशिष्ट अतिथि धर्मराज पटेल जी ने शाहू जी एवं वी पी सिंह जी के सामाजिक न्याय को मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाराम भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य, संजय पटेल, सत्य प्रकाश पटेल एडवोकेट, बाबू लाल वर्मा,लालजी वर्मा, राज नारायण वर्मा एडवोकेट , शंभू वर्मा एडवोकेट, विजय यादव, रामकुमार भारती एडवोकेट, बृजलाल आनंद, हीरालाल वर्मा, रघुनाथ आदि अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में अनिल वर्मा एडवोकेट, अखिलेश वर्मा, राम धनी पटेल, गोविंद वर्मा प्रधान ,अनिल पटेल,शमशेर वर्मा, राम जश मौर्या, प्रेमनाथ पटेल, राम जी,गुलाब चौधरी, अशोक पटेल, पिंटू वर्मा, अमरनाथ यादव, आलोक प्रधान आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
0
0
Report

झुंझुनूं में इस्लाह-ए-मुआशरा और तालीमी कांफ्रेंस का आगाज

Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के शहर झुंझुनूं में इसलाह ए मुआशरा ओर तालीमी कांफ्रेंस का आगाज हुआ। मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की जानिब से इस प्रोग्राम का अहतेमाम किया गया। जिसमें मुल्क की मुस्लिम नामवर हस्तियों ने शिरकत की। इस प्रोग्राम में शहर भर के जिम्मेदारान और मुस्लिम रहनुमाओं ने शिरकत की। स्टेज की रौनक मुनव्वर जमा (मोटिवेशनल स्पीकर), इकरा हसन (केराना सांसद) और उस्मान लुधियानवी ( शाही इमाम पंजाब) रहे। जहाँ सभी ने अपने अपने ख्यालात बयान किये और मुम्मते रसूल को एक जाजम पर आने की नसीहतें की। प्रोग्राम का खास मकसद मुस्लिम समाज में इसलाह और तालीमी बेदारी को दूर करना था। इस मौके पर तमाम दानिश्वरान ने एक बनो,नेक बनो का खुसूसी पैग़ाम दिया। नई पीढ़ी को तालीम,तरबीयत और तरक्क़ी के रास्ते पर चलने की बात कही। इस मौके पर मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के सदर इब्राहिम खान और उनकी पूरी टीम ने आए हुए तमाम मेहमानों का खैर मखदम किया۔
0
0
Report

इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान: बापू के कारण देश का विभाजन?

Raipur, Chhattisgarh:आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में संबोधन के दौरान इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान. आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार का बड़ा बयान, कहा- बापू झुके इसीलिए देश का विभाजन हुआ. इंद्रा तानाशाह बनी तो लोकतंत्र की हत्या हुई. बापू ने जान क्यों बचाई और इंद्रा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या क्यों करने की कोशिश की? आने वाली संतान और आज की संतान ऐसी धर्म भीरू और कायर नहीं चाहिए इंद्रेश कुमार के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का निशाना, उपाध्याय ने कहा- अंग्रेजों की गुलामी करने वाले उनकी जासूसी करने वाले यहीं आरएसएस के विचारधारा वाले लोग थे, जिनके आइडियोलॉजी पर ये चल रहे हैं उन्होंने कभी आजादी के लिए खून नहीं बहाया. आरएसएस की विचारधारा सिर्फ बांटने की बात करती है. बच्चे आज देश की आजादी के बारे में जानना चाहते हैं, महात्मा गांधी के बारे में जानना चाहते हैं. गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी इसकी बात भी आनी चाहिए
0
0
Report
Advertisement

कटनी में चाकूबाजी: कन्हैया गोंड की मौत, आरोपी रितेश यादव के हमले से हत्या

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मंगल नगर से सामने आया है, जहाँ एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहाँ बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान कन्हैया गोंड पिता लाल बहादुर गोंड के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर की महिलाएं स्नान कर रही थीं। इसी दौरान रमेश यादव नामक व्यक्ति, जो शराब के नशे में था, घर के पास पहुंचकर अभद्र हरकतें करने लगा। जब परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच रमेश यादव का पुत्र रितेश यादव मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ने पर उसने कन्हैया गोंड पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से कन्हैया गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कटनी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहाँ पर बीच रास्ते में कन्हैया ने दम तोड़ दिया है घटना की सूचना मिलने के बाद रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0-5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई गई

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को महिला एवं बाल चिकित्सालय से किया गया। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 28 से 30 जून तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में सीएमएचओ ताराचंद गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report

अलवर के खेड़ली में थार से युवक की हत्या, डेढ़ दर्जन आरोपियों खिलाफ केस

Sonkhar Rural, Rajasthan:खेरली/अलवर लोकेशन खेरली/ अलवर ही डाले अलवर के खेड़ली में थार से कुचलकर युवक की हत्या, डेढ़ दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक की थार गाड़ी से कुचलकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गांव मगरखा की है, जहां तीन मोटरसाइकिल सवार युवक पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने थार वाहन से कुचलकर जितेन्द्र गुर्जर (निवासी सुनगाड़ी, थाना बांदीकुई) की हत्या कर दी, जबकि उसके दो साथी रविन्द्र गुर्जर और लखन गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों व मृतक को खेड़ली उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा。 परिजनों के अनुसार, जितेन्द्र घर से सिकंदरा (दौसा) जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ मगरखा गांव पहुंचा था। परिजनों ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं, थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top