821101
सपनवतिया गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिलाओं पर हुआ हमला
Bhabua, Bihar:भभुआ के सपनवतिया गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। सूचना के अनुसार एक युवक की गिरफ्तारी के बाद, उनकी पत्नी और सास पर देवर व परिवार ने हमला किया था। वहीं आरोप है कि दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा गया था। जिसके चलते घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी का आरोप है कि उन्हें और उनकी मां को भाई द्वारा कट्टे के साथ जेल भिजवाने का दोषी ठहराया गया है। आपको बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज में गंगा स्नान पर सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन ने घाटों पर हाई अलर्ट
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग गंगा दशहरा पर महादेवी घर पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान。 जेष्ठ मास के गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने गंगा घाट पर किए सुरक्षा के इंतजाम。 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस विनोद कुमार ने किया निरीक्षण。 श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, फ्लेड पीएसी और गोताखोरों की तैनाती。0
0
Report
दुमका में बिजली की किल्लत पर उग्र प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन मार्ग जाम
Dumka, Jharkhand:दुमका में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। शहर के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है और रात में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामलास सोनवा डंगाल मोहल्ला का है, जहां आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। खास बात यह रही कि इसी मोहल्ले में सांसद नलिन सोरेन का भी मकान है। इसी दौरान जब सांसद अपने पुस्तेनी आवास कठिकुण्ड प्रखंड से सोनवा डंगाल स्थित अपने निजी घर पहुंच रहे थे, तब वे भी जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर सांसद को बिजली संकट से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों की शिकायत सुनने के बाद सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी जायज है। यह उनका भी मोहल्ला है और बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल बात कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सांसद के आश्वासन और समझाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। हालांकि लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर लोगों में अब भी भारी नाराजगी बनी हुई है।0
0
Report
हरमाड़ा में तेज कार ने बाइक को टक्कर दी, दंपति घायल; CCTV सामने आया
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा के लोहामंडी रोड़ पर सड़क हादसा रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दंपति घायल घायलों का अस्पताल में चल रहा है उपचार घटना का CCTV फुटेज आया सामने पुलिस जुटी है कार की तलाश में0
0
Report
Advertisement
BANUR (कुलदीप सिंह):बनूड़ में श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला का मामला
Gobindpura, Punjab:बनूड़ में श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला का मामला बनूड़ — बनूड़-राजपुरा हाईवे पर स्थित श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जमीन और कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। जमीन और मंदिर को लेकर विवाद पिछले काफी समय से दोनों धिरों के बीच चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से थाना बनूड़ में शिकायत दी गई है। ट्रस्ट के वकील ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर मंदिर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। *उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को डराने के लिए बाउंसर भेजे जा रहे हैं।* मंदिर और गौशाला के साथ लोगों की धार्मिक आस्था और सेवा भावना जुड़ी हुई है, लेकिन कुछ लोग इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। ट्रस्ट के वकील के अनुसार मामले को लेकर न्यायालय से स्टे भी लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। उधर थाना बनूड़ के अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि मंदिर और जमीन से जुड़ा मामला पुलिस के पास पहुंचा है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी का Nitish राणे पर बयान: दोनों सवाल
Noida, Uttar Pradesh:maulana shahbuddin barelvi ka Nitish rane par bayan: dono sawal0
0
Report
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:Khatima (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami holds virtual review meeting with district magistrates / visuals0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा का बीसलपुर बांध दौरा, जल संरक्षण अभियान शुरू
Kota, Rajasthan:हैलीपेड़ के विसुअल देवली (टोंक) - CM भजनलाल शर्मा का बीसलपुर बांध दौरा सीएम भजनलाल शर्मा हैलीकॉप्टर से पहुंचे हेलीपेड हेलीपैड से बीसलपुर बांध तक कार में जाएंगे... वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की करेंगे शुरुआत... विधिवत पूजा अर्चना कर करेंगे शुरूआत0
0
Report
पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े, आम जनता महंगाई से परेशान
Patran, Punjab:पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। पेट्रोल करीब 7.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल लगभग 7.38 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। जानकारी के अनुसार पहले डीजल का रेट 87.36 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 94.74 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं पेट्रोल का दाम 97.53 रुपए से बढ़कर 104.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण वाहन चालकों और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल अब हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। ऐसे में बार-बार दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। वाहन चलाना महंगा हो गया है और रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं, रसोई के सामान और अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल कंपनियों द्वारा लगातार रेट बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं आम लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की है ताकि महंगाई से कुछ राहत मिल सके।0
0
Report
सीवान SBI रीजनल ऑफिस में भीषण आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में एसबीआई के रीजनल ऑफिस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है。 वहीं फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।घटना नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित एसबीआई रीजनल ऑफिस की है।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने एसबीआई रीजनल ऑफिस की बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई,जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया।उसी दौरान नगर थाना की गश्ती टीम मौके के पास मौजूद थी। पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही।कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से बैंक के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, लेकिन बैंक अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।0
0
Report
Advertisement
आदिवासी पेंशन महीनों से बंद, शाहाबाद में वृद्ध-परिवार दफ्तरों के चक्कर में परेशान
Baran, Rajasthan:आदिवासी क्षेत्र में महीनों से बंद पेंशन, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर गरीब वृद्ध आदिवासी की बढ़ी मुश्किले शाहाबाद क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं प्रशासनिक ढुलमुल रवैये की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। क्षेत्र के कई जनजाति परिवारों के पात्र लोग अपनी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। महीनों से खातों में पेंशन राशि नहीं आने के कारण इन परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अशिक्षा और अज्ञानता के कारण इन मासूम ग्रामीणों को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर उनकी पेंशन क्यों रोकी गई है। मजबूरन कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं शाहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमनगंवा के अमरपुरा गांव में करीब 80 से 90 सहरिया परिवार निवास करते हैं। यहाँ जमीनी हकीकत देखने पर पता चला कि एक दर्जन से अधिक विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशनधारियों को लंबे समय से राशि नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि पेंशन स्वीकृत होने के बावजूद महीनों से उनके खातों में फूटी कौड़ी भी नहीं आई है। अमरोहा बाई और सुंदर बाई ये दोनों महिलाएं विधवा होने के साथ-साथ पैरों से दिव्यांग भी हैं, जिन्हें पिछले 2 महीने से राशि नहीं मिली है। गुलाब बाई ओर विमला बाई की पिछले 5 महीनों से पेंशन बंद होने से परेशान हैं। समस्या सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है। ग्राम पंचायत कस्बानोनेरा के नीममडी गांव की रहने वाली 70 वर्षीय विधवा दक्खो बाई सहरिया की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। दक्खो बाई अकेली रहती हैं और उनका परिवार अलग रहता है। पिछले 7-8 महीनों से उनकी पेंशन बंद है। पेंशन के लिए चक्कर काट-काटकर थक गई हूँ। बैंक बीसी और ई-मित्र पर जाकर खाता भी चेक करवा लिया और केवाईसी भी करवा ली, फिर भी पैसा नहीं आ रहा। बिना पेंशन के गुजारा करना बड़ी मुश्किल हो गया है। इस अंचल के सहरिया आदिवासी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। डिजिटल होते सिस्टम और कागजी औपचारिकताओं की उन्हें समझ नहीं है। ऐसे में खाते में पेंशन क्यों नहीं आ रही, इसका तकनीकी कारण जानने के लिए वे केवल अधिकारियों और ई-मित्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।0
0
Report
राजोरी एनकाउंटर के बाद आतंकी तलाश तेज, अधिक सैनिक तैनात
Jammu, Search for terrorists intensifies in JK's Rajouri after encounter, more troops deployed. Security forces intensified search operations on 3rd day and strengthened the cordon in Jammu and Kashmir's Rajouri district with the deployment of additional troops to track down suspected terrorists believed to be hiding in the area.0
0
Report
NH-31 पर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया; वृद्ध की मौत इलाज के दौरान
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- एनएच-31 पर हादसे के बाद बवाल, इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश दुर्घटना के तुरंत बाद भी हुई थी सड़क जाम, पुलिस प्रशासन ने इलाज के नाम पर छुड़ाया था जाम लोगों ने एनएच-31 पर शव रखकर सड़क किया जाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 करीब 3 घंटे तक रहा जाम कुर्सेला कबीर मत से लेकर शिव मंदिर चौक तक ठोकर की रखी मांग प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण जल्द किया जाए, किया मांग राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर समेली कबीर मठ के समीप अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एनएच-31 को जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे करीब तीन घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही कुर्सेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। मृतक की पहचान समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत निवासी अखिलेश यादव , उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव रविवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पार कर रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया。 स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई。 सोमवार सुबह जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने एनएच-31 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। कुर्सेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के जयनगर सफाईकर्मियों ने वेतन समेत 10 मांगों पर प्रदर्शन
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN location एंकर मधुबनी के नगर पंचायत जयनगर में कार्यरत सफाईकर्मियों ने दस सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन और सफाई कार्य का किया वहिष्कार। जयनगर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राम की अध्यक्षता में दर्जनों सफाईकर्मियों ने हाथों में झाड़ू व कुदाल लेकर अपनी मांगों को लेकर शहरी क्षेत्रों में जुलूस निकाला और धरना पर बैठे। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया नगर पंचायत में सफाईकर्मियों के रुप में काम करते हैं। लेकिन कई महिनों से कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं करने पर सफाई कार्य का बहिष्कार किया गया और ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। NGO द्वारा काम कराने पर आन्दोलन कर रहे कर्मियों द्वारा उनको काम से रोक दिया गया। सफाईकर्मियों ने शहरी क्षेत्रों में झाड़ू, कुदाल लेकर जुलूस निकालते हुए जमकर नारेबाजी किया। आंदोलनकारीयों द्वारा सफाईकर्मियों का शोषण करना बंद करो, लंबित वेतन का भुगतान करो के नारा लगाया जा रहा था। इस मामले में पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आज सफाई काम का बहिष्कार किया गया है। आंदोलन कर रहे कर्मियों ने बताया दो दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। बाइट कर्मी बाइट सफाई कर्मी बाइट जनप्रतिनिधि0
0
Report
छोटा बरदा से गोलटा तक अवैध रेत खनन का खेल? डम्पर, पोकलैंड, जांच चौकी और CCTV कैमरों के बीच चल रहा खन
Anjad, Madhya Pradesh:छोटा बरदा से गोलटा तक अवैध रेत खनन का खेल? डम्पर, पोकलैंड, जांच चौकी और CCTV कैमरों के बीच चल रहा खनन, विभाग मौन अंजड़/बड़वानी। छोटा बरदा से लेकर गोलटा मार्ग तक कथित रूप से बड़े स्तर पर रेत खनन का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात डम्पर, पोकलैंड मशीनों और भारी वाहनों के माध्यम से रेत निकासी की जा रही है। इतना ही नहीं, मार्ग पर बाकायदा जांच चौकी एवं CCTV कैमरे लगाए जाने की भी चर्चा है, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि क्षेत्र में वैध ठेका या अनुमति दी गई है तो इसकी सार्वजनिक जानकारी प्रशासन एवं खनिज विभाग द्वारा क्यों नहीं दी जा रही है। वहीं यदि खनन अवैध है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। स्थानीय लोगों के अनुसार रेत से भरे डम्परों की लगातार आवाजाही से मार्ग खराब हो रहे हैं और आसपास के रहवासियों को धूल, प्रदूषण एवं दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कथित रूप से अधिकारियों द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करना चाहिए कि खनन किस अनुमति के तहत किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर से मांग की है कि छोटा बरदा से गोलटा तक संचालित खनन गतिविधियों की जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखी जाए तथा नियम विरुद्ध कार्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Yamunanagar City SHO Narendra Rana Slapping Case Heats Up Again
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में सिटी थाना SHO नरेंद्र राणा से जुड़ा थप्पड़कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें SHO नरेंद्र एक व्यक्ति को बीच सड़क थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़ित युवक ने खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। युवक का आरोप है कि पुलिस की ओर से उस पर दबाव बनाया गया और जबरन समझौता लिखवाया गया। युवक ने वीडियो में कहा कि वह मानसिक दबाव में था और कुछ लोगों ने उसे मामले को खत्म करने के लिए मजबूर किया। युवक का कहना है कि उसके साथ जो हुआ वह गलत था और अब सोशल मीडिया पर लोग उसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित युवक ने अपने वीडियो में कहा कि उसने किसी दबाव में आकर फैसला लिखा था और अब वह पूरी सच्चाई लोगों के सामने रखना चाहता है। युवक के वीडियो सामने आने के बाद यह मामला फिर से गर्मा गया है और सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल इस नए वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन SHO द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर बहस छिड़ गई थी। अब पीड़ित युवक का नया वीडियो सामने आने के बाद मामला और अधिक तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
