821101
भभुआ के सेमरिया और अखलासपुर के ग्रामीणों ने मांगा गांव में स्कूल
Bhabua, Bihar:सेमरिया और अखलासपुर के ग्रामीणों ने डीएम से अपने गांव में विद्यालय फिर से शुरू करने की मांग की थी। सूचना के अनुसार न्यू प्राथमिक विद्यालय को भभुआ नगर पालिका मध्य विद्यालय में स्थानांतरित किया गया था, जिससे बच्चों को 3 किमी दूर जाना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में आवेदन देकर पंचायत में ही स्कूल चलाने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि उनका कहना है कि इससे गरीब और महादलित बच्चों को पढ़ने में सुविधा होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया स्वागत
Bareilly, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया स्वागत आंवला। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर आंवला नगर में शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला। कांवड़ लाकर भगवान शिव के जलाभिषेक करके अपने अपने गन्तव्य को जा रहे शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आंवला बाजार में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पशुधन मंत्री ने कांवड़ियों पर फूल बरसाते हुए उनकी यात्रा को सफल और मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान शिवभक्तों में भी खासा उत्साह नजर आया। बाजार में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुष्पवर्षा के दौरान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। मौके पर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी आंवला, नगर पालिका चेयरमैन सैय्यद आबिद अली, तहसीलदार अतुल कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा।0
0
Report
स्कूल बस अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकराई, चालक की दर्दनाक मौत; बच्चे-स्टाफ घायल
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर पुत्र मुकादिर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब एक दर्जन शिक्षक व स्टाफ और तीन बच्चे घायल हो गए। ई-रिक्शा में सवार तीन बच्चों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बखरा विशुनपुरा स्थित एक पब्लिक स्कूल की बस स्कूल स्टाफ और तीन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी स्कूल के तीन अन्य बच्चे ई-रिक्शा से स्कूल जा रहे थे।अभी बस गौरीबाजार हाटा मार्ग रामपुर गांव के मोड़ के पास पहुँचा था,कि तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई, तब जाकर रुकी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन ,आजादी से अभी तक नही बनी है गाँव की सड़क !
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:यूपी के हमीरपुर में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बच्चों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। बरसात के दिनों में मिट्टी की सड़क पर कई-कई फीट पानी भर जाता है, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक, चंदूपुर मार्ग जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन सड़क की हालत वर्षों से जस की तस बनी हुई है। इस सड़क से एक दर्जन से अधिक गांव और मजरे जुड़े हुए हैं। बरसात आते ही मिट्टी का यह रास्ता तालाब में तब्दील हो जाता है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ता है। सड़क पर पानी और कीचड़ होने के कारण बच्चे कई-कई दिनों तक स्कूल नहीं जा पाते। वहीं, रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है,कभी जब किसी बीमार या गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि जलभराव और कीचड़ के चलते एम्बुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती है !0
0
Report
Advertisement
स्कूल बस की रफ्तार बनी काल, ई-रिक्शा को मारी टक्कर; चालक की मौत, 18 घायल
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर रामपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कूल बस के ई-रिक्शा से टकराने के हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में बस अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को टक्कर मारते और सड़क किनारे खड़ी पल्सर बाइक को रौंदते हुए दीवार से टकराती दिखाई दे रही है। हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर पुत्र मुकादिर की मौके पर मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब एक दर्जन स्टाफ व तीन बच्चे तथा ई-रिक्शा में सवार तीन बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी गौरीबाजार से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
मानव दूर्रव्यापार के प्रकरण में 1 वर्ष से फरार इनामी आरोपी को अमरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Manpur, Madhya Pradesh:•उमरिया पुलिस की बड़ी सफलताः मानव दुर्व्यापार के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार 05 हजार के इनामी आरोपी को अमरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस द्वारा मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब 01 वर्ष से फरार चल रहे 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। विदित हो कि चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 137(2), 64(2), 65(1), 96, 98, 142, 143(4), 144(1), 70(2) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(2), 5 एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में 01 आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 05 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया था। प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश एवं तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।0
0
Report
युवक का खून से लथपथ बिस्तर पर मिला शव
Padrauna, Uttar Pradesh:22वर्षीय युवक का खून से लथपथ बिस्तर पर मिला शव - धारदार हथियार से की गई युवक की हत्या - युवक की हत्या से क्षेत्र में मचा हड़कंप - परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग - मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - मृतक युवक परिजनों ने पुलिस को शव देने से किया इनकार - परिजनों द्वारा रामकोला कसया मार्ग पर शव पर शुरू किए प्रदर्शन - प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची - SDM,सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद - कसया थाना क्षेत्र के चुरावन छपरा गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एसबीआई ने एमजीएम इंटर कॉलेज में रोपे 500 पौधे
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-II पीलीभीत के तत्वावधान में मंगलवार को एसबीआई शाखा बहेड़ी की ओर से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत एमजीएम इंटर कॉलेज, नगर पालिका बहेड़ी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 500 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक विनीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में पौधारोपण को अभियान के रूप में अपनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। एसबीआई की इस पहल से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, महेश शर्मा, मनोज कुमार,प्रबंधक गजेन्द्र सिंह, एसबीआई शाखा बहेड़ी के अधिकारी-कर्मचारी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।0
0
Report
गौरी बाजार में महिला से सरेराह छिनैती, मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बदमाश
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थाना क्षेत्र के रैश्री चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश सड़क पर टहल रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम विनायक निवासी अनीता देवी रैश्री चौराहे पर मकान बनाकर रहती हैं। सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह घर से करीब 100 मीटर दूरी पर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आये और कुछ दूर आगे जाने के बाद अचानक वापस लौटे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।0
0
Report
सक्ती कलेक्टोरेट में प्रबंधक से बिना ब्रश लैटरिन सीट साफ कराने का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामनa
Upani, Chhattisgarh:बिना ब्रश के खाली हाथ से सफाई कराने का भी दावा; धान खरीदी की बैठक के दौरान घटना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग सक्ती कलेक्टोरेट में सेवा सहकारी समिति के पूर्व संस्था प्रबंधक से कथित तौर पर शौचालय साफ कराए जाने का मामला अब छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग तक पहुंच गया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित पुटीडीह के पूर्व संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत ने आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनसे न केवल शौचालय साफ कराया गया, बल्कि बिना ब्रश और सफाई के अन्य साधनों के खाली हाथ से शौचालय साफ करने के लिए मजबूर किया गया। शिकायत के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय द्वारा धान खरीदी प्रभारियों को 29 अप्रैल को बैठक में उपस्थित होने के लिए पत्र जारी किया गया था। इसके बाद कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में संस्था प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। शशिकांत महंत का आरोप है कि इसी बैठक के दौरान करीब दोपहर 12:40 बजे उन्हें कलेक्टोरेट भवन का शौचालय साफ करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने शौचालय साफ करने से असहमति जताई, इसके बावजूद उनसे सफाई कराई गई। खाली हाथ सफाई कराने का भी गंभीर आरोप शिकायत में महंत ने आरोप लगाया है कि शौचालय की सफाई के दौरान उन्हें ब्रश अथवा उचित सफाई सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई और खाली हाथ से शौचालय साफ कराया गया। उन्होंने इस घटना को अपने सम्मान के विरुद्ध अपमानजनक और अमानवीय व्यवहार बताते हुए मानव अधिकार आयोग से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। अधिकारियों की मौजूदगी का दावा शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि जिस समय कथित घटना हुई, उस दौरान जिला खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी कमल अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी शोभना तिवारी, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अश्विनी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि घटना से संबंधित फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सामग्री उपलब्ध है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन साक्ष्यों से घटना की परिस्थितियों की जांच में मदद मिल सकती है। मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग शशिकांत महंत ने छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका निर्धारित करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उपलब्ध बताए जा रहे फोटो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच किए जाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
युवक को सर्प डसा इलाज जारी
Bisawar, Uttar Pradesh:पशुओं को चारा डालने गए युवक को सांप ने काटा सादाबाद। मंगलवार सुबह पशुओं को चारा डालने गए एक युवक सर्प काट लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। गढ़ी रत्ती निवासी नरेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद नरेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल हाथरस लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।0
0
Report
बाढ़ ग्रस्त इलाके का धनौरा एसडीएम ने किया निरीक्षण बाढ़ पीड़ित को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मंडी धनौरा एसडीम ने निरीक्षण किया है पहाड़ओं पे हो रही लगातर बारिश से दर्जनों गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है जिसमें रसूलपुर भांवर, मौहसनपुर,पपसरी खादर,मुकारमपुर, इब्राहिमपुर, शाहजाहांपुर छात, रुस्तमपुर उर्फ रफातपुर, रामपुर खादर,चांदरा फार्म,बिसाबली पहाड़पुर, पट्टी तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है मोहसनपुर से सीपीया घाट और रसूलपुर को जाने वाले मार्ग की पुलिया टुट गयी थी जिससे दोनों जगह का सम्पर्क टुट गया जिसका एसडीएम ने निरीक्षण किया तहसील कर्मीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये पुनः पुलिया निर्माण और बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का अशवासन दिया।0
0
Report
एक निजी अस्पताल में 18 माह के बच्चे को इंजेक्शन लगते ही मौत परिजनों का हंगामा मौके पहुंची पुलिस
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया इंजेक्शन लगने के बाद 18 माह के बच्चे की मौत! निजी अस्पताल के बाहर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप। न्यू कॉलोनी स्थित डॉ एच एस राय के अस्पताल में इलाज के दौरान आयांश की मौत। परिजनों का आरोप—इंजेक्शन लगने के बाद अचानक बिगड़ी हालत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना की जांच जारी।0
0
Report
Advertisement
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही शिवभक्त हाथों में गंगाजल, दूध और पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वही कछला रामगंगा से जल भरकर बड़ी संख्या में काबरिया भक्तों की टोली बम बम भोले के जयकारों के साथ ग्राम पहलऊ शिव मंदिर, पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर, बाबा सिद्धनाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।वही मेंन रोड पर स्थित सत्संग भवन शिव मंदिर, मोहल्ला परा महादेव मंदिर, मोनी महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रावण मास में काबड यात्रा के दौरान काबड़ भक्तों एवं जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत ग्राम दियोरनिया बुखारा मार्ग पर तहसील प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए विशाल कावड़ शिविर एवं भंडारे का दूसरे सोमवार को विधान परिषद सदस्य कुबर महाराज सिंह, उप जिला अधिकारी विदुषी सिंह, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भंडारे का विधिवत्त शुभारंभ किया। विधान परिषद सदस्य कुबर महाराज सिंह ने काबरिया भक्तों श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। कांवरिया भक्तों एवं शिव भक्तों ने प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने काबड शिविर मैं पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी विदुषी सिंह अपर जिलाधिकारी को पटका पहनाकर स्वागत किया । अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कांवरिया भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वयं अपने हाथों भंडारे का श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी अंशिका वर्मा ने फरीदपुर के ग्राम पचौमी मैं स्थित पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सीओ फरीदपुर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और कांवड़ियों ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे दिन कांवड़ियों और शिवभक्तों का आवागमन लगातार बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि तहसील प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, नायब तहसीलदार अजय सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधे श्याम पुलिस टीम के साथ शिवा मंदिरों एवं कांवर रूटों का जायजा लेते रहे । सावन माह में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से श0
0
Report
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान रहा बिसवां नगर, निकली भव्य शिव पालकी यात्रा
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को पत्थर शिवाला धाम से भव्य शिव पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा बिसवां नगर गूंजायमान रहा। यात्रा के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। शिव पालकी यात्रा पत्थर शिवाला धाम से प्रारंभ होकर बड़े चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, मंगरहिया बाजार, स्टेशन रोड और सिनेमा रोड होते हुए पुनः पत्थर शिवाला धाम पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़ पड़े। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा के साथ चलते रहे। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। शिव पालकी यात्रा के समापन पर पत्थर शिवाला धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।0
0
Report
मानसिक तनाव में युवक ने काटी हाथ की नस, अधिक रक्तस्राव से मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव कंचौरा में रविवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसने धारदार चाकू से अपने हाथ की नस काट ली, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव कंचौरा निवासी सुभाष पुत्र वीरेंद्र (32) अविवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह काफी देर तक बेचैन अवस्था में घर और आसपास घूमता रहा। देर रात करीब 10:45 बजे उसने धारदार चाकू से अपने बाएं हाथ पर गंभीर चोट पहुंचा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह गंभीर हालत में मिला। उसके हाथ से काफी मात्रा में खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है l0
0
Report
Advertisement
