बीखमपूरा टोला और रुद्ररवार कला गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर बेलावं मुख्य पथ किया जाम
Bhabua, Bihar:बीखमपूरा टोला-रूद्रवार कला गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर बेलाव मुख्य पथ पर 1 घंटे तक सड़क जामकर वाहनों का आवागमन बाधित किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहे निर्माणकार्य को कुछ लोगों ने अवरूद्ध कर दिया। जहां पुन निर्माणकार्य को लेकर प्रशासन से मांग किया गया, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ। सूचना पर पहुंचे सोनहन SHO राहुल कुमार दिनकर ने ग्रामीणों को समझा-बूझाकर जाम हटवाया व आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य को चालू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
