Back
मुंडेश्वरी मोड़ पर अज्ञात वाहन: 45 साल की महिला की दर्दनाक मौत
NJNarendra Jaiswal
Sept 30, 2025 07:46:52
Jasa, Bihar
मुकुल जायसवाल
स्लग - मुंडेश्वरी मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में महिला की मौत
भभुआ के डुमरैठ गांव की विकलांग महिला अपने पति संग मायके से ससुराल लौट रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
वियो - भभुआ से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंडेश्वरी मातर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन ने बाइक पर जा रही विकलांग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के डुमरैठ गांव निवासी मनई बिंन्द की 45 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंजू देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके उमापुर गांव से ससुराल डुमरैठ गांव लौट रही थीं। इसी दौरान मुंडेश्वरी मातर मोड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सक डॉक्टर मनीष कुमार भास्कर ने अंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। परिजनों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक को जल्द पकड़ने और कार्रवाई की मांग की है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPravesh Kumar
FollowSept 30, 2025 09:33:17Ayodhya, Uttar Pradesh:Byte - श्रद्धालुओं
Byte - अवधेश पांडेय बादल बीजेपी नेता
Byte - सीताराम दास महंत अयोध्या
0
Report
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 30, 2025 09:33:01Bareilly, Uttar Pradesh:Big breaking
बरेली मे मौलाना तौकीर रज़ा के करीबियों पर प्रसाशन क़ी बड़ी कार्यवाही
लखनऊ रोड पर नारियावल क्षेत्र में हमसफ़र रिजॉर्ट को किया सील
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 30, 2025 09:32:520
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowSept 30, 2025 09:32:410
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowSept 30, 2025 09:32:290
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 30, 2025 09:32:13Bareilly, Uttar Pradesh:Big breaking
बरेली मे मौलाना तौकीर रज़ा के करीबियों पर प्रसाशन क़ी बड़ी कार्यवाही
लखनऊ रोड पर नारियावल क्षेत्र में हमसफ़र रिजॉर्ट को किया सील
0
Report
ATANKUR TYAGI
FollowSept 30, 2025 09:31:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowSept 30, 2025 09:30:53Noida, Uttar Pradesh:एक ही आकाश के दो अलग-अलग पहलू
0
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowSept 30, 2025 09:30:450
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 30, 2025 09:30:310
Report
2
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowSept 30, 2025 09:23:450
Report