icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के जबेरा-पटेरा में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, ओला वृष्टि के साथ बारिश

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के जबेरा और पटेरा ब्लॉक ने बदला मौसम, आंधी तूफान और ओला वृष्टि के साथ बारिश.. एंकर/ दमोह के ग्रामीण इलाकों में आज शाम से मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जगहों और आंधी तूफान का कहर देखने को मिला तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है। जिले के पटेरा ब्लॉक के कुम्हारी अंचल में तेज आंधी तूफान ने जमकर नुकसान किया है कई कच्चे मकानों और दुकानों के छप्पर उड़ गए तो कई पेड़ भी गिर गए है। वही। जबेरा ब्लाक के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है इस इलाके में बादल तेज गरजे और फिर ओला गिरना शुरू हो गए उसके बाद तेज बारिश हुई।
0
0
Report

सिमडेगा में बड़ी रोकथाम: 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठाकुरटोली डिफेंस कॉलोनी निवासी विशाल पासवान उर्फ मिड्डू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके घर से कुल 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गुमला निवासी सिरोमनी कुमार उर्फ रामलाल साहू का नाम बताया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापामारी दल में थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई नसीम अख्तर, एसआई संतोष कुमार महतो सहित सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे。
0
0
Report

पेट्रोल-डीजल महंगाई से बालाघाट के घर बजट पर भारी असर; रसोई तक पहुंचा संकट

Raebareli, Uttar Pradesh:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब और घर की रसोई तक साफ दिखाई देने लगा है। बालाघाट में बढ़ते दामों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। खासतौर पर महिलाओं का कहना है कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और दूध जैसी जरूरी चीजों के लगातार बढ़ते दामों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उनका कहना है कि पहले जितने खर्च में महीने का काम चल जाता था, अब उसी बजट में घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ रहा है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर रसोई पर पड़ रहा है और आम परिवारों को खर्च संभालना कठिन हो गया है। बालाघाट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेट्रोल की कीमत अब 111 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जिसका सीधा असर लोगों की जेब और घरेलू बजट पर दिखाई देने लगा है। बढ़ी हुई कीमतों को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। महिलाओं का कहना है कि पहले से ही गैस सिलेंडर, दूध और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़े हुए हैं, ऐसे में पेट्रोल महंगा होने से घर चलाना और मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने से अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ता है, जिसका सीधा बोझ रसोई पर पड़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

Sai नदी में डूबे दो युवकों की मौत से जफराबाद में मातम

Jaunpur, Uttar Pradesh:सई नदी में हादसा: नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में सई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बैजाबाद गांव के करीब दर्जनभर युवक सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में गहराई अधिक होने के कारण दो युवक अचानक डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया और काफी देर तक खोजबीन की। बाद में दोनों युवक बेहोशी की हालत में पानी के भीतर मिले。 साथी युवकों ने तत्काल दोनों को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राजन चौहान पुत्र अनिल चौहान तथा रवि चौहान पुत्र राय चौहान निवासी बैजाबाद, जफराबाद के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
0
Report

गर्मी में बच्चों की सुरक्षा के लिए DM ने तालाब-नदियों से दूर रहने की अपील

Amroha, Uttar Pradesh:तालाब-नदियों से बच्चों को दूर रखें, लापरवाही बन सकती है जानलेवा : डीएम अमरोहा। गर्मी के मौसम में बढ़ती डूबने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तालाब, पोखर और नदियों में स्नान करने से रोकें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। डीएम ने अभिभावकों से बच्चों को जलस्त्रोतों के पास अकेला न छोड़ने और उनकी लगातार निगरानी करने की अपील की। जिलाधिकारी नितिन गौड ने कहा कि गर्मी में बच्चे अक्सर तालाब और नदियों में नहाने चले जाते हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर खेलने के लिए प्रेरित करें और पानी के पास मस्ती या खेल से बचाएं। नाव यात्रा को लेकर भी प्रशासन ने सख्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जर्जर और टूटी-फूटी नावों पर यात्रा न करने, नाव की भार क्षमता जांचने और लाइफ जैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने देने की भी अपील की गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की हालत में पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। गहरे पानी में जाने, नाव से नाव पर कूदने और पानी में सेल्फी लेने जैसी गतिविधियां हादसों को न्योता देती हैं। तैरना न जानने वाले लोगों को नदी, तालाब और पोखरों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि पानी में मजाक, धक्का-मुक्की या लापरवाही कई बार बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तो तुरंत उसकी मदद करें और एम्बुलेंस बुलाएं। श्वास न चलने पर नब्ज जांचकर सीपीआर देने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी में फंसने की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सावधानी और जिम्मेदारी से कई हादसों को रोका जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार और समाज को सुरक्षित रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है।
0
0
Report
Advertisement

तमाड़ में रिश्तों के कत्ल: साला ने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूंटी। स्लग—तमाड़ में रिश्तों का कत्ल, हत्या का आरोपी पहले भी जा चुका है जेल। तमाड़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ भाई अपनी बहन का सुहाग के लिए एड़ी-चोटी एक कर देंत हैं। वहीं भाई ने ही बहन का सुहाग आज उजाड़ दिया। जो कि खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बेलसिया गढ़ निवासी गजेन्द्र सिंह को उसके साला ने दऊली से प्रहार कर और पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या का आरोपी पहले भी हाफ मर्डर मामले में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ तमाड़ के नीचेटोली गांव स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम से ही घर में विवाद शुरू हो गया था. आरोपी भूपेश खंडित ने घर के सभी बर्तन अपने कमरे में रख लिए थे और परिवार वालों से कहा था कि खाना नहीं बनेगा और सभी लोग वापस चले जाएं. इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे भोजन बनाने के लिए भूपेश द्वारा छिपाए गये बर्तन को मांगने के से बढ़े विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जब आरोपी की छोटी बहन ने उससे बर्तन मांगा और कहा कि दीदी-जीजाजी आए हैं, खाना बनाना है और पानी भी भरना है. इसी बात पर भूपेश खंडित गुस्से से आगबबूला हो गया। आरोप है कि भूपेश ने दावली से अपने जीजा गजेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. और फिर बड़े पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी. घटना घर के आंगन में हुई. वहीं जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया. जिसमें उसकी छोटी बहन को हल्की चोट आई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के एक कमरे में जाकर छिप गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. गांव वालों की सूचना पर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भूपेश खंडित पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है। इधर गांव में इस घटना के बाद दहशत और मातम का माहौल है.
0
0
Report

इंदौर फैसले के बाद शाजापुर में भाजपा ने भोजशाला को लेकर जश्न मनाया

Shajapur, Madhya Pradesh:धार स्थित भोजशाला विवाद पर इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद शाजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम और सनातन धर्म की जयके नारे लगाए। सर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष और भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष नागर ने इस अवसर पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने बताया कि सनातन समाज ने न्यायपालिका पर भरोसा जताया था, और अदालत का फैसला हिंदू पक्ष में आया है। नागर ने कहा कि भोजशाला से जुड़े प्राचीन अवशेष और मां वाग्देवी की प्रतिमा सनातन संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रिटिश संग्रहालय में रखी वाग्देवी की प्रतिमा भी भविष्य में भारत वापस लाई जाएगी और पुनः स्थापित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

अतिक्रमण चिन्हित करते समय अधिकारी पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

Muzaffarpur, Uttar Pradesh:सम्राट चौधरी के निर्देश पर अतिक्रमण वाली जगह को चिन्हित करने पहुंचे अंचलाधिकारी पर हमला,मारपीट कर चस्मा तोड़ा, अंचलाधिकारी ने हमलावरों पर दर्ज कराई प्राथमिकी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक तरफ़ पूरे बिहार में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है और जब संबंधित अधिकारी इस निर्देश का पालन करने के लिए अतिक्रमण वाली जगह को चिन्हित करने जाते हैं तो उन पर हमला कर दिया है और सीओ (CO)साहब की हत्या की कोशिश की जाती है,हालांकि इस घटना में CO साहब बाल-बाल बच गए हैं और अब पूरे मामले को लेकर CO साहब ने हमलाबारो के खिलाफ़ बोचहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा अंचल के अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह के द्वारा बोचहा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.जिसमें बताया गया है की 13 अप्रैल को तकरीबन 1 बज कर 45 मिनट पर वह अपने अंचल कार्यालय से अपने सुरक्षाकर्मी के साथ बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर पंचायत के विनोबा चौक के पास अतिक्रमणबाद से संबंधित स्थल निरीक्षण करने पहुंचा.इसी बीच महेश चौधरी और राकेश चौधरी अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहां पर जमा हो गए और उन लोगों ने उन पर हमला कर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया और जब वह इसका विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा उन पर हमला करते हुए गला दबा कर उनकी हत्या का प्रयास किया गया.साथ ही उनलोगों के द्वारा उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है.इस बीच वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गए. इस घटना को लेकर SDM ईस्ट तुषार कुमार ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश के बाद जिले के सभी प्रखंडों में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है.इसी कड़ी में बोचहा के अंचल अधिकारी विश्वजीत सिंह बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर में एक सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण का स्थल निरीक्षण करने गए थे,इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया है और इसको लेकर बोचहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
0
0
Report
Advertisement

पिथौरागढ़ के हेलो हेल्प से दूरस्थ क्षेत्र भी पाएंगे त्वरित शिकायत निस्तारण

Noida, Uttar Pradesh:पेट्रोल और डिजल बचाने के लिए जिला प्रशासन की अनूठी पहल अब गाड़ियों से नहीं लगाने होगे दूर सरकारी दफ्तरो के चककर, एक फ़ोन करे अपनी शिकायते दर्ज, जिलाधिकारी की अभिनव पहल “हेलो हेल्प” का शुभारंभ, जन शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल हेलो हेल्प” जिलाधिकारी की अभिनव पहल, दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत, अब स्थानीय भाषा में भी दर्ज होंगी शिकायतें जनपद मैं गाड़ियों का सफर कर 100 किलोमीटर दूर से फरयाद लेके पहुंचते हैँ लोग जिला मुख्यालय, अब नहीं काटने होंगे दफ्तरो के चककर, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की तेल बचाओ अभियान मैं होंगी ये पहल काफी कार्गर, बता दे हर रोज 50 से 100 किलोमीटर का सफर तय कर लगभग 20 से 50 लोग जिला मुख्यालय अपनी समस्याओ को लेके पहुंचते हैँ, कई लोग अपनी गाड़ियों से तो कई लोग बस texi से पहुंचते हैँ जिला मुख्यालय, अब लोग सिर्फ एक फ़ोन कॉल मैं घर बैठे अपनी शिकायत हेलो हेल्प डेस्क के माध्यम से नोट करा कर करा पाएंगे अपनी शिकायतो का समाधान, जिला अधिकारी खुद करेंगे लोगो की समस्याओ के समाधानो की मॉनिटरिंग नहीं आना होगा 50 से 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय, बचेगा गाड़ियों का हजारो लेटर तेल कुछ ही दिनों में, प्रधानमंत्री की तेल बचाओ अपील को मिलेगी बडी सफलता जनपद पिथौरागढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु आज एक अभिनव पहल “हेलो हेल्प” हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रिबन काटकर अपनी इस अभिनव जनहितकारी पहल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “हेलो हेल्प पिथौरागढ़” का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का डिजिटल एवं दूरभाष माध्यम से सीधा पंजीकरण कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस सेवा के अंतर्गत एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर एवं डिजिटल हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त शिकायतों को रियल-टाइम में संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा, जिससे उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। शिकायत के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता को कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागरिक अपनी स्थानीय भाषा में भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाया गया है, ताकि आमजन को प्रशासनिक सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सके। जनसुविधा हेतु नागरिक मोबाइल नंबर 9458144651 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिजिटल माध्यम से शिकायत एवं सुझाव भेजने के लिए ईमेल hellohelp.pithoragarh@gmail.com भी उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि “हेलो हेल्प पिथौरागढ़” जनपद प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस अभिनव पहल के माध्यम से पिथौरागढ़ के सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक अब घर बैठे ही फोन के माध्यम से अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। इससे आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को समय, धन एवं अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। यह व्यवस्था न केवल जनसुविधाओं को सरल और सुलभ बनाएगी, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच संवाद को भी अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाएगी। साथ ही मुख्यालय तक वाहनों की आवाजाही कम होने से ईंधन की बचत, यातायात में कमी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा。 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। बाइट जिला अधिकारी आशीष भटगांई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top