भगवानपुर रोड डीएम आवास के पास दो ई रिक्शा के जोरदार टक्कर में दो छात्रा गंभीर रूप से घायल
Bhabua, Bihar:भगवानपुर रोड डीएम आवास के पास दो ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। भभुआ थाना क्षेत्र के खानवा गांव निवासी की पुत्री और दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोडार गांव निवासी की पुत्री इस हादसे में घायल हुईं। दोनों छात्राएं भगवानपुर कॉलेज से होम साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा देकर भभुआ लौट रही थीं। हादसे के बाद भभुआ थाना की 112 पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
