कैमूर के तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की गई जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के दामोदरपुर गांव में एक घटना में दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से जान चली गई। मृतकों की पहचान 4 वर्षीय मंजी कुमार (कमलेश पासवान का पुत्र) और साढ़े 3 वर्षीय बादल कुमार (दुलार चंद पासवान का पुत्र) के रूप में हुई है। खेत में काम करने वाले मजदूरों ने तालाब में तैरते शव देखे और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट बैठक शुरू, दान के कथित गबन की जांच के बीच
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust meeting to begin amid ongoing investigations into the alleged embezzlement of donations/ visuals from Jagadguru Adya Shankaracharya Dwar Gate No. 11 of Ram Templeओरछा रोड जंगल में जुआ अड्डे पर पुलिस ने 11 हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छत्तरपुर की ओरछा Road थाना क्षेत्र में जंगल के पास चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार कारवाई करते हुये 11 हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि स्थानीय तीनों थानों के बल को सूचना मिली थी कि झंझन देवी मंदिर के जंगल में जुआ चल रहा है। पुलिस की तीनों थानों की संयुक्त टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 14 वाहन जब्त किए गए और 87 हजार 300 रुपए नगद बरामद हुए।बुलंदशहर: युवक की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल, परिजनों ने कार्रवाई की मांग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: युवक को बीच रास्ते रोककर खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पीड़ित पक्ष ने आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी दी जान से मारने की धमकी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, परिवार में दहशत का माहौल। पीड़ित के पिता ने जहागीराबाद कोतवाली में दी तहरीर, सख्त कार्रवाई की मांग। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू की, वायरल वीडियो की भी हो रही जांच। मामला जहागीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोगनग्रान का。DELHI-डॉ. रितेश मलिक ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल
New Delhi, Delhi:डॉ. रितेश मलिक को ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल
नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रख्यात मेडिकल एंटरप्रेन्योर डॉ. रितेश मलिक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
डॉ. रितेश मलिक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले सबसे युवा चिकित्सा उद्यमियों हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अपना करियर ( Innovation) और चिकित्सा उद्यमिता (Medical Entrepreneurship) को समर्पित किया तथा तकनीक और नवाचार के माध्यम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। वर्ष 2016 में उनका चयन Forbes Asia 30 Under 30 की प्रतिष्ठित सूची में हुआ तथा वर्ष 2018 में उन्हें Fortune India 40 Under 40 में स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, World Economic Forum ने उन्हें भारत से Young Global Leader के रूप में चयनित किया। वे Innov8 के संस्थापक हैं तथा Plaksha University की स्थापना से जुड़े संस्थापक सदस्यों में भी शामिल रहे हैं।
यह सम्मान न केवल डॉ. रितेश मलिक की व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि भारत में चिकित्सा, तकनीक और उद्यमिता के संगम को नई दिशा देने वाले उनके दूरदर्शी योगदान की भी पहचान है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके माता-पिता डॉ. रवि मलिक, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, तथा डॉ. रेनू मलिक, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से भी देश और समाज की महत्वपूर्ण सेवा की जा सकती है।
डॉ. रितेश मलिक ने इस सम्मान को अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।
